• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
छत से पथराव हुआ तो प्रदर्शनकारी नौजवान और आक्रोशित हो गये – बोले सांसद चाहर

छत से पथराव हुआ तो प्रदर्शनकारी नौजवान और आक्रोशित हो गये – बोले सांसद चाहर

नौजवानों के समर्थन में आए सांसद, बोले हमारे राष्ट्रवीरों के साथ कोई गलत बयानबाजी करेगा तो नौजवान निश्चित रूप से प्रदर्शन करेगा

March 26, 2025
in administration, Agra, Cultural, Politics

आगरा। बुधवार को राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर हुए प्रदर्शन पर सांसद राजकुमार चाहर का कहना है कि ऊपर छत से पथराव हुआ जिसके बाद नौजवान आक्रोशित हो गए। इधर गिरफ्तार किए गए सभी युवकों को थानों से छोड़ दिया गया है।

फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि करणी सेना के नौजवानों द्वारा सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर विरोध प्रदर्शन की खबर आ रही है। सांसद जी (सुमन) ने जिस प्रकार की अनर्गल बयानबाजी राणा सांगा के लिए की, वह तुष्टीकरण की सारी पराकाष्ठाओं को पार करती है। सांसद चाहर ने कहा कि आप औरंगजेब का महिमा मंडन करिए, सपा के डीएनए में है। आप बाबर का करिए, आप मानेंगे नहीं क्योंकि एक वर्ग विशेष के वोट बैंक को अपने पाले में लाने के लिए आप ये तुष्टिकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप कुछ भी करिए, लेकिन आप भारत के गौरव, महापराक्रमी, शूरवीर राणा सांगा के ऊपर टिप्पणी करेंगे, वह भी टिप्पणी ऐसी कि राणा सांगा गद्दार थे तो नौजवान तो आक्रोशित होगा ही।  श्री चाहर ने कहा कि राणा सांगा को मानने वाले हम सब क्या गद्दार हैं। भारतवंशियों को आप गद्दार कहेंगे। आपको तुरंत माफी मांगनी चाहिए थी, हालांकि यह बयान देकर आप माफी के भी काबिल नहीं बचे थे। उन्होंने कहा इस तरह की भाषा को सुनकर नौजवानों का आक्रोशित होकर प्रदर्शन करना स्वाभाविक प्रतिक्रिया है। करणी सेना के नौजवानों ने भी सुमन के आवास पर प्रदर्शन किया है। नौजवान क्रांति भी करता है। नौजवान अपने देश, कौम और स्वाभिमान के लिए लड़ता है। 

सांसद चाहर ने कहा कि करणी सेना के नौजवानों ने आक्रोश में प्रदर्शन किया, लेकिन आपके (सुमन) लोग भी छत पर खड़े होकर पथराव कर रहे थे। करणी सेना के नौजवान तो बाहर खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे थे। छत से पथराव हुआ तो प्रदर्शनकारी नौजवान और आक्रोशित हो गये। इसके बाद इन नौजवानों से भी गलती हो गई। श्री चाहर ने कहा है कि संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने तो यह कहा था कि नौजवान हैं, गलती हो जाती है। तो आज करणी सेना के नौजवानों से गलती हो गई है, लेकिन आक्रोशित होकर की है। प्रदर्शन करना प्रजातंत्र में सबका अधिकार है। अगर कोई हमारे राष्ट्रवीरों के साथ कोई गलत बयानबाजी करेगा तो नौजवान निश्चित रूप से प्रदर्शन करेगा।

ओकेन्द्र राणा और वीरू हुए घायल

लखनऊ से आए करणी सेना के अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू और हरियाणा के करणी सेना नेता ओकेंद्र सिंह राणा को भी चोटें आई हैं। वीर प्रताप सिंह वीरू ने तो एक्स पर एक पोस्ट लिखकर खुद का पैर टूटने की जानकारी दी है। वीरू ने यह भी लिखा है कि राणा सांगा के सम्मान में आज आगरा में इतिहास रच गया। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बोल रहे हैं छत पर से सपाई पथराव कर रहे थे। वह पहले से तैयारी में थे। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर भी पथराव किया।

घायल करणी सेना के अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू और हरियाणा के करणी सेना नेता ओकेंद्र सिंह राणा।
Previous Post

आगरा का संबंध बिहारी लाल और राधा रानी से है: योगी आदित्यनाथ

Next Post

सांसद सुमन के घर पर हमले के मामले में दो मुकदमे हुए दर्ज

Related Posts

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

June 2, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने 25 सालों से फरार एक आरोपी को एआई तकनीक की मदद से गिरफ्तार किया है। उस...

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

June 1, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक बाबू पर बीएड के चार्ट में पेज बदलने का आरोप है। मामले में...

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

June 1, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ होटल के बाहर देख लिया।...

Next Post
सांसद सुमन के घर पर हमले के मामले में दो मुकदमे हुए दर्ज

सांसद सुमन के घर पर हमले के मामले में दो मुकदमे हुए दर्ज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, 28 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए पास

पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, 28 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए पास

April 18, 2022
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी का विवादित बयान आया सामने

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी का विवादित बयान आया सामने

May 6, 2024
प्रधानमंत्री की सलाह – जनसेवा की भावना बढ़ायें मंत्री

प्रधानमंत्री की सलाह – जनसेवा की भावना बढ़ायें मंत्री

May 16, 2022
जगदीशपुरा से उठाई स्कूटी पर बेखौफ घूम रहा  था चोर

जगदीशपुरा से उठाई स्कूटी पर बेखौफ घूम रहा था चोर

April 22, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम
  • जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान
  • AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.