• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नौ जनवरी से मिजल्स-रूबेला के खिलाफ चलेगा विशेष टीकाकरण पखवाड़ा

नौ जनवरी से मिजल्स-रूबेला के खिलाफ चलेगा विशेष टीकाकरण पखवाड़ा

जनवरी से मार्च तक बच्चों के लिए चलेगा विशेष टीकाकरण पखवाड़ा

January 7, 2023
in administration, Agra, Health, Uncategorized

आगरा। आगरा में मिजल्स-रूबेला को खत्म करने के लिए जनवरी से विशेष टीकाकरण पखवाड़ा चलेगा। इस दौरान नियमित सत्र भी हमेशा की तरह चलता रहेगा। विशेष टीकाकरण सत्र, नियमित टीकाकरण से अलग दिवसों में आयोजित होंगे। यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव का।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में शून्य से पांच साल तक के 44513 छूटे बच्चों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य तय है। जनपद में 9 से 20 जनवरी तक पहला, 13 से 24 फरवरी तक दूसरा और 13 से 24 मार्च तक तीसरा पखवाड़ा चलेगा। इसके लिए विभागीय तैयारी पूर्ण हो गई है। हाल ही में ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को बुलाकर प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही आशा, आशा संगिनी, एएनएम को भी प्रशिक्षित किया जा चुका है।

सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण करने का कारण बच्चों को संक्रामक रोग होने की संभावना को कम करना है। इसके अलावा, अधिकांश लोगों के प्रतिरक्षण से समुदाय में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा कम हो जाता है। इससे व्यक्तियों और समुदाय के स्वास्थ्य की रक्षा होती है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन (डीआईओ) ने बताया कि मिजल्स रूबेला विशेष पखवाड़े में टीकाकरण से पहले शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में पांच साल तक के बच्चों की हेड काउन्ट सर्वे की सूची तैयार की जा चुकी है। नियमित टीकाकरण में छूटे हुए बच्चों को चिन्हित किया गया है। इसके लिए आशा, आंगनबाड़ी, शहरी मोबिलाइजर, लिंक सर्वर आदि की मदद ली गई । सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर घर संख्या और सर्वे की तिथि को भी अंकित किया । छूटे बच्चों की रिपोर्ट एएनएम के जरिए नोडल अधिकारी को दी गई । शहर में दूर-दराज के जो भी ऐसे क्षेत्र हैं, जहां से लोग नियमित टीकाकरण कराने के लिए नहीं जाते हैं। उनके लिए विभाग विशेष माइक्रोप्लान तैयार किया गया है। पखवाड़े के दौरान कार्यरत सहयोगी संस्था डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ द्वारा सहयोगात्मक पर्यवेक्षण व मॉनिटरिंग की जाएगी l

अपर शोध अधिकारी एस.पी सत्संगी ने बताया कि शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को 11 जानलेवा बीमारियों से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण पखवाड़ा चलेगा। लक्षित वर्ग से अपील है कि पखवाड़े के दौरान अपने बच्चों का टीकाकरण करा कर सहयोग प्रदान करें और आम जनमानस को प्रेरित करें जिससे कोई भी बच्चा किसी भी वैक्सीन डोज के टीकाकरण से वंचित न हो।

Previous Post

नगर कीर्तन के लिए ट्रैफिक डायवर्जन जारी

Next Post

एत्माद्दौला में 20 साल बाद दर्ज हुआ एसिड अटैक का मुकदमा

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

Next Post
एत्माद्दौला में 20 साल बाद दर्ज हुआ एसिड अटैक का मुकदमा

एत्माद्दौला में 20 साल बाद दर्ज हुआ एसिड अटैक का मुकदमा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अछनेरा में पति ने अपने पत्नी के सिर पर इंजन के हत्थे से प्रहार कर की हत्या

अछनेरा में पति ने अपने पत्नी के सिर पर इंजन के हत्थे से प्रहार कर की हत्या

January 6, 2026
मुझे बाहर करने वाला मैच फिक्स था-इमरान

मुझे बाहर करने वाला मैच फिक्स था-इमरान

April 17, 2022
सुबह 5 से 8 तक सफाईकर्मियों को काम करना होगा

सुबह 5 से 8 तक सफाईकर्मियों को काम करना होगा

April 1, 2022
जोरदार बारिश के बीच राष्ट्रपति संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचीं

जोरदार बारिश के बीच राष्ट्रपति संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचीं

March 20, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.