• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
संसद नवीन जैन ने यूपी सरकार के बजट को ऐतिहासिक बताया

संसद नवीन जैन ने यूपी सरकार के बजट को ऐतिहासिक बताया

आगरा को मिली साइंस सिटी, मथुरा को मिला श्री बांके बिहारी कॉरिडोर, एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा प्रदेश का विकास

February 20, 2025
in Agra, Development, Economy, Politics

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट 2025 ऐतिहासिक है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला एवं संपूर्ण प्रदेश के उत्थान के लिए समर्पित है। सरकार ने न केवल बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया है बल्कि प्रदेश को आत्मनिर्भर एवं आधुनिक बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। यह बजट यूपी को एक आत्मनिर्भर, समृद्ध और आधुनिक राज्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को इस जनकल्याणकारी बजट के लिए बधाई दी।

आगरा को विज्ञान एवं तकनीकी विकास की सौगात
सांसद नवीन जैन ने बताया कि आगरा को साइंस सिटी बनाने के लिए ₹25 करोड़ की मंजूरी दी गई है, जिससे शहर को विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान मिलेगी। यह न केवल विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए एक बड़ा अवसर होगा, बल्कि आगरा के पर्यटन और शिक्षा क्षेत्र को भी नया आयाम देगा।

श्री बांके बिहारी कॉरिडोर से मथुरा का वैश्विक विकास
उन्होंने बताया कि मथुरा-वृंदावन में श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर कॉरिडोर के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सांसद नवीन जैन ने कहा कि यह परियोजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। इससे स्थानीय व्यापार एवं रोजगार को भी नई दिशा मिलेगी।

परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा निवेश
उन्होंने बताया कि बजट में 900 करोड़ रुपये की लागत से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे तक एक नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है। यह यातायात को सुगम बनाने के साथ प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगा। इसके अलावा, चार नए एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे, जिससे प्रदेश की कनेक्टिविटी और अधिक सशक्त होगी।

महिलाओं, छात्रों और रोजगार के लिए सुनहरा अवसर
-मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी शिक्षा और सशक्तिकरण को बल मिलेगा।
 -92,000 लोगों को रोजगार मिलेगा, जिससे प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को हल करने में मदद मिलेगी।
-बलिया और बलरामपुर में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे, जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ होंगी।
-अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा, जो नवीन ऊर्जा संसाधनों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम है।
-58 नगर पालिकाओं को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है, जिससे शहरी जीवन में सुधार होगा।

Previous Post

मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतकर देवांशी ने किया आगरा का नाम रोशन

Next Post

योगी सरकार ने लोगों के लिए खोला खजाना, चार नए एक्सप्रेस-वे, AI सिटी, छात्राओं को स्कूटी

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

Next Post
योगी सरकार ने लोगों के लिए खोला खजाना, चार नए एक्सप्रेस-वे, AI सिटी, छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार ने लोगों के लिए खोला खजाना, चार नए एक्सप्रेस-वे, AI सिटी, छात्राओं को स्कूटी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पूर्व वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया भाजपा में शामिल

पूर्व वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया भाजपा में शामिल

March 24, 2024
कॉलेज प्रबंधक का पुत्र फर्जी कक्ष निरीक्षक बनकर दे रहा था ड्यूटी, मुकदमा

कॉलेज प्रबंधक का पुत्र फर्जी कक्ष निरीक्षक बनकर दे रहा था ड्यूटी, मुकदमा

April 7, 2022
फतेहाबाद पुलिस ने पकड़ा गोवंश से भरा कंटेनर

फतेहाबाद पुलिस ने पकड़ा गोवंश से भरा कंटेनर

December 25, 2022
खेरागढ़ में दबंगों ने महिला के कपड़े फाड़कर की पिटाई

खेरागढ़ में दबंगों ने महिला के कपड़े फाड़कर की पिटाई

September 13, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.