आगरा। एक महिला अपने पति से प्रताड़ित है। महिला ने शिकायत की है कि पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करते हुए उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता है। महिला ने इंस्पेक्टर से न्याय दिलाने की गुजारिश की है।
नुनिहाई क्षेत्र की एक महिला रोते हुए इंस्पेक्टर एत्माद्दौला सत्यदेव शर्मा के पास पहुंची। महिला ने हाथ जोड़कर कहा कि शाम मुझे मेरे पति से बचा लो। मेरा पति मेरे साथ अप्राकृतिक कृत्य करता है। महिला ने बताया कि उसका पति राक्षस बन गया है, उसके सिर पर हैवानियत सवार हो जाती है। वह शराब पीने के बाद इंसानियत और मर्यादा भूल जाता है। बेल्टों से पिटाई करता है। महिला ने पति से हत्या की आशंका भी जताई है। इंस्पेक्टर ने महिला का मेडिकल कराया है। इंस्पेक्टर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।











