आगरा। रविवार को अतिथिवन समिति का द्विवार्षिक चुनाव हुआ। वर्ष 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में सर्वसम्मति से एक बार पुनः राज्यसभा सांसद नवीन जैन को समिति का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
चुनाव अधिकारी सीए दीपेंद्र मोहन अग्रवाल के नेतृत्व में समिति के अन्य पदाधिकारियों का भी निर्वाचन संपन्न हुआ। कार्यकारिणी में विनोद अग्रवाल को महामंत्री तथा संजय गुप्ता को अर्थमंत्री निर्वाचित किया गया। पदेन सदस्यों के रूप में अनूप अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, हर्ष गोयल, हरिशंकर अग्रवाल, विजय अग्रवाल एवं उमेश कंसल शामिल किए गए। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में अरुण प्रकाश अग्रवाल, मनीष बंसल, आकाश अग्रवाल, राकेश कुमार जैन, संजय कुमार गुप्ता, रूप किशोर अग्रवाल, बी.एन. अग्रवाल, राकेश मंगल, प्रेम सागर अग्रवाल, मनीष गोयल एवं गोपाल प्रसाद अग्रवाल निर्वाचित हुए। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने बताया कि अतिथिवन समिति की कार्यकारिणी का चुनाव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से समाज सेवा एवं गौ सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना उनके प्रमुख उद्देश्यों में रहा है। उल्लेखनीय है कि अतिथिवन समिति की आय से लगभग 120 वर्ष पुरानी श्री गौशाला समिति का संचालन किया जाता है। इसके अंतर्गत आवारा पशुओं को आश्रय प्रदान करना, उनकी देखभाल, गौवंश संरक्षण, उत्तम नस्ल की गायों का संवर्धन तथा जरूरतमंद बच्चों को दूध उपलब्ध कराने जैसे कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।










