• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
महाराष्ट्र टीईटी का पेपर आगरा से हुआ था लीक, प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों का निकला हाथ

महाराष्ट्र टीईटी का पेपर आगरा से हुआ था लीक, प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों का निकला हाथ

July 29, 2026
in administration, Agra, Corruption, Crime, Education

मुंबई/आगरा। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले में आगरा से तार जुड़ गए हैं। महाराष्ट्र पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) के अनुसार टीईटी का प्रश्नपत्र आगरा स्थित एक प्रेस में मुद्रित हुआ था और कथित तौर पर इसी प्रिंटिंग प्रेस से कुछ कर्मचारियों द्वारा प्रश्नपत्र लीक किया गया। जांच में आगरा निवासी इसी प्रेस के पूर्व कर्मचारी सोनू कुमार दिवाकर की भूमिका सामने आई है। आरोप है कि उसने प्रिंटिंग प्रेस में कार्यरत तीन अन्य कर्मचारियों की मदद से गोपनीय प्रश्नपत्र हासिल कर उसे लीक नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचाया। पेपर लीक की पुष्टि के बाद महाराष्ट्र सरकार ने टीईटी परीक्षा रद्द कर दी थी।

एसआईटी की जांच में सामने आया कि आगरा में प्रश्नपत्र की छपाई और पैकिंग प्रक्रिया से जुड़े कुछ कर्मचारियों ने कथित तौर पर सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाई। पुलिस ने इस मामले में सोनू कुमार दिवाकर समेत प्रिंटिंग प्रेस के तीन अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के अनुसार इन कर्मचारियों की पहुंच प्रश्नपत्र की छपाई प्रक्रिया तक थी और आरोप है कि इन्होंने गोपनीय प्रश्नपत्र को प्रेस से बाहर निकालने में मदद की। जांच के अनुसार सोनू कुमार दिवाकर पहले महिम पत्रन प्राइवेट लिमिटेड में काम कर चुका था। नौकरी छोड़ने के बाद भी उसके प्रेस में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों से संपर्क बने रहे। आरोप है कि इसी संपर्क का इस्तेमाल कर उसने प्रश्नपत्र हासिल किया और उसे परीक्षा लीक गिरोह तक पहुंचाया। एसआईटी की जांच में सोनू दिवाकर का नाम सामने आने के बाद उसकी तलाश की गई। बाद में उसने भिवंडी अदालत में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। जांच एजेंसी के अनुसार प्रश्नपत्र को सुरक्षित प्रिंटिंग प्रक्रिया से बाहर निकालने के लिए कर्मचारियों ने कथित तौर पर चतुराई भरा तरीका अपनाया। पुलिस का दावा है कि प्रश्नपत्र को जूते के सोल में छिपाकर प्रिंटिंग प्रेस से बाहर निकाला गया और इसके बाद उसे लीक नेटवर्क के जरिए आगे पहुंचाया गया। एसआईटी अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रश्नपत्र प्रेस से बाहर आने के बाद किन-किन लोगों तक पहुंचा और कितने अभ्यर्थियों को इसका लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई। जांच में सामने आया है कि लीक प्रश्नपत्र कथित तौर पर मुख्य आरोपी बिजेंद्र कुमार गुप्ता तक पहुंचाया गया। पुलिस ने बिजेंद्र गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ा और आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े कर्मचारियों तथा सोनू दिवाकर की भूमिका सामने आई।

Previous Post

शाहगंज में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

Next Post

जगनेर में दो सगी बहनें तालाब में डूबी, दोनों की मौत

Related Posts

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

Next Post
जगनेर में दो सगी बहनें तालाब में डूबी, दोनों की मौत

जगनेर में दो सगी बहनें तालाब में डूबी, दोनों की मौत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

युवा जॉब क्रिएटर बनें: योगी

युवा जॉब क्रिएटर बनें: योगी

February 23, 2025
आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को हाईकोर्ट से मिली राहत

आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को हाईकोर्ट से मिली राहत

March 1, 2024
ताजगंज में चौथ नहीं देने पर किन्नर की चोटी काटी, चाकू से बोला हमला

ताजगंज में चौथ नहीं देने पर किन्नर की चोटी काटी, चाकू से बोला हमला

September 1, 2023
‘जबरा’के वंशजों को नहीं लेना पड़ेगा ‘हलकू’ का सहारा

‘जबरा’के वंशजों को नहीं लेना पड़ेगा ‘हलकू’ का सहारा

September 12, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते
  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.