• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
युवा जॉब क्रिएटर बनें: योगी

युवा जॉब क्रिएटर बनें: योगी

होटल अमर विलास में आयोजित यूनिकॉन कंपनियों की कान्फ्रेंस में शामिल हुए

February 23, 2025
in Agra, Business, Economy, Politics

आगरा। रविवार को  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होटल अमर विलास में आयोजित यूनिकान कंपनियों की कान्फ्रेंस में शामिल हुए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवा जॉब क्रिएटर बनें। यूपी में इसकी अपार संभावनाएं हैं। जल्द ही प्रदेश वन ट्रिलियन इकोनॉमी वाला प्रदेश बनेगा। कृषि के साथ सनातन, ज्ञान व परंपरा की भूमि उप्र है। निवेश को बढ़ावा देने व निवेश के प्रस्तावों को धरातल पर उतारा जा रहा है। निवेश को बढ़ावा देने को लेकर यहां कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया है। इसमें देशभर के यूनिकॉन कंपनी के लोग विचारों का आदान-प्रदान कर रहे हैं। कोई भी यूनिकॉन कंपनी बिना निवेशकों के आगे नहीं बढ़ती है।

योगी ने कहा कि दुनिया में अपने नवाचार से डिजिटल अर्थव्यवस्था यूनिकॉन लोहा मनवा चुके हैं। रविवार को कॉन्क्लेव में उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बढ़ाया जा रहा है। सिटी बसों से लेकर रोडवेज के बेड़े का यह हिस्सा बन चुकी हैं। कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विचारों की परंपरा प्राचीन काल से है। रामायण की रचना से पहले महर्षि वाल्मीकि के मन में श्लोक आ रहा था। वे नारद जी के पास गए। तब नारद जी ने भगवान श्रीराम को आधार रखने की सलाह दी। महर्षि ने ऐसा करके ही रामायण की रचना की। स्टार्टअप की संस्कृति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया आयाम दिया है।
पहले सिस्टम के प्रति विश्वास नहीं था, लेकिन अब विश्वास पैदा हुआ। पीएम ने स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, मेक इन इंडिया की भावना को आगे बढ़ाया। प्रदेश में 14 हजार से अधिक स्टार्टअप हैं। सात हजार ऐसे हैं, जो महिलाओं के हैं। इन्होंने जीवन के अलग- अलग फील्ड में कुछ नया करके दिखाया है।

उप्र जैसे राज्य में फिजिक्स वाला यूनिकॉन बन गया। इलेक्ट्रिक बसें सभी शहरों चालू की जा रही हैं। गोरखपुर में पांच से 40 बसें की गईं। इलेक्ट्रिक बस बनाने वालों के लिए अनुदान देने की पॉलिसी बनाई गई है। अकेले यूपी को डेढ़ लाख बसें चाहिए। जो भी आएगा उसके सामने यूपी का इतना बड़ा मार्केट है। यहां बहुत डिमांड और नई- नई संभावनाएं हैं।
कहा कि खाद्यान्न और गन्ना उत्पादन में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। इसे फूड प्रोसेसिंग और निर्यात से जोड़ दें तो तीन गुना हो सकती है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने महाकुंभ का उदाहरण देते हुए कहा कि खोया-पाया के माध्यम से हमारे युवाओं ने 28 हजार लोगों को घर वालों से मिलाया है।

Previous Post

कागारौल में दो पक्षो में जमकर हुआ पथराव, मचा हड़कंप

Next Post

न्यू आगरा पुलिस ने पकड़ा फर्जी दरोगा, खुद को क्राइम ब्रांच में बता रहा था

Related Posts

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

Next Post
न्यू आगरा पुलिस ने पकड़ा फर्जी दरोगा, खुद को क्राइम ब्रांच में बता रहा था

न्यू आगरा पुलिस ने पकड़ा फर्जी दरोगा, खुद को क्राइम ब्रांच में बता रहा था

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

March 14, 2023
पुलिस का एक ऐसा गुड वर्क जिसका खुलासा नहीं किया गया, कारण- चौकी से चोरी हो गया था ट्रक !

खनन परिवहन में पकड़े गए ट्रक के चौकी से चोरी वाले मामले में दो कॉन्स्टेबल हुए निलंबित

January 14, 2025
आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026
शराब के नशे में हुआ था झगड़ा, चाकू से की थी सतीश की हत्या

शराब के नशे में हुआ था झगड़ा, चाकू से की थी सतीश की हत्या

January 17, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल
  • पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना
  • आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश
  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.