• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
‘जबरा’के वंशजों को नहीं लेना पड़ेगा ‘हलकू’ का सहारा

‘जबरा’के वंशजों को नहीं लेना पड़ेगा ‘हलकू’ का सहारा

कुत्तों को ठंड से बचाने को नगर निगम ने रखवाये डॉग बेड

September 12, 2025
in administration, Agra, Environment

आगरा। प्रसिद्ध कथाकार और उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद की कहानी पूस की एक रात के किरदार ‘जबरा’ के वंशजों को पूस की सर्द रातों में ठंड के कारण कूं कूं करते हुए हलकू का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। नगर निगम प्रशासन अनोखी पहल करते हुए इन जानवरों को ठंड से बचाने को शहर भर में डॉग बेड की व्यवस्था करने जा रहा है। इसकी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

नगर निगम ने सर्दियों के मौसम में आवारा कुत्तों को ठंड से बचाने और उनके लिए एक सुरक्षित एवं आरामदायक आश्रय प्रदान करने के लिए एक अनोखी पहल की है। नगर निगम 100 से अधिक स्थानों पर स्क्रैप से बनाए गए विशेष बिस्तर स्थापित कराने जा रहा है। नगर निगम की यह पहल न केवल पशु कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि आगरा को पालतू-अनुकूल (पेट फ्रेंडली) शहर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

आवारा कुत्तों के लिए स्क्रैप टायर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह ठंड से बचाने में मदद करें। टायर के अंदर नरम कपड़े या थर्मल सामग्री लगाई गई है, जो ठंडी जमीन से बचाव कर कुत्तों को गर्मी प्रदान करती है। इन बिस्तरों को ऐसे स्थानों पर रखवाया जा रहा है, जहां आवारा कुत्तों का जमावड़ा होता है, जैसे पार्क, खाली जमीन, बाजार और रिहायशी क्षेत्रों के कोने। इन बिस्तरों को टिकाऊ और कम लागत में तैयार किया गया है। स्क्रैप टायर के उपयोग से पर्यावरण को भी फायदा होगा, क्योंकि यह अपशिष्ट प्रबंधन में मदद करता है।

कुत्तों के काटने की घटनाओं में कमी आएगी 

नगर निगम पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय सिंह के अनुसार इस योजना का एक मुख्य उद्देश्य कुत्तों के काटने की घटनाओं को कम करना है। जब आवारा कुत्ते सुरक्षित, आरामदायक और प्यार भरा वातावरण महसूस करेंगे, तो उनका व्यवहार शांत और मित्रवत होगा। यह योजना इंसानों और कुत्तों के बीच सामंजस्य बढ़ाने में भी मदद करेगी।
उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे इन बिस्तरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और सर्दी के मौसम में कुत्तों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करें। नगर निगम ने जागरूकता बढ़ाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सूचना बोर्ड और पोस्टर लगवा रहा है जिनमें कुत्तों के प्रति सहानुभूति और जिम्मेदारी का संदेश दिया गया है।
यह अभियान कुत्तों की सुरक्षा और कल्याण के साथ-साथ शहर की छवि को भी सुधारने में मदद करेगा। इस पहल में कई सामाजिक संगठनों, पशु प्रेमियों और स्थानीय स्वयंसेवकों का योगदान रहा है। नगर निगम का लक्ष्य इस अभियान को अन्य मौसमों और समस्याओं तक विस्तारित करना है। भविष्य में कुत्तों के लिए अधिक बिस्तर, भोजन के लिए स्थान और टीकाकरण केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है।

आगरा नगर निगम का यह अनूठा प्रयास अन्य शहरों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनने के साथ ही पशु कल्याण की दिशा में नए मानदंड स्थापित कर सकता है।

अंकित खंडेलवाल
नगर आयुक्त
नगर निगम

Previous Post

18 फरवरी से दो मार्च तक आयोजित होगा ताज महोत्सव 2025

Next Post

युवक को पोक्सो में जेल भेजने की धमकी देकर चौकी पर बंधक बनाकर की वसूली, चार निलंबित

Related Posts

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

Next Post
युवक को पोक्सो में जेल भेजने की धमकी देकर चौकी पर बंधक बनाकर की वसूली, चार निलंबित

युवक को पोक्सो में जेल भेजने की धमकी देकर चौकी पर बंधक बनाकर की वसूली, चार निलंबित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के सचिव बने डॉ. विजय कुमार

आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के सचिव बने डॉ. विजय कुमार

February 25, 2023
सांसद रामजीलाल सुमन की जीभ काटकर लाने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान

सांसद रामजीलाल सुमन की जीभ काटकर लाने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान

March 23, 2025
जिलाधिकारी ने बाईपुर में गौशालाओं का किया आकस्मिक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बाईपुर में गौशालाओं का किया आकस्मिक निरीक्षण

February 5, 2025
देर रात मनचलों ने घेरा महिला को, पीआरवी के सायरन की आवाज सुनकर भागे

देर रात मनचलों ने घेरा महिला को, पीआरवी के सायरन की आवाज सुनकर भागे

June 30, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.