• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कुलपति ने लाभार्थी को समिति में रखा, क्या दे पाएंगे निष्पक्ष रिपोर्ट?

कुलपति ने लाभार्थी को समिति में रखा, क्या दे पाएंगे निष्पक्ष रिपोर्ट?

निदेशक पद पर अध्यादेश में संशोधन को बनाई है समिति, सदस्य प्रो. यूसी शर्मा निदेशक पद पर हैं तैनात

December 16, 2022
in Agra, Education, News

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में नवंबर माह में हुई कार्यपरिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ था कि आवासीय संस्थानों में जो पूर्व में निदेशक थे, वही दोबारा बनाये जाएंगे। पूर्व कुलपति प्रो. विनय पाठक द्वारा बनाये गये निदेशक हटाये जाएंगे, क्योंकि वह नियम विरुद्ध बनाये गये थे। इधर वर्तमान कुलपति द्वारा पूर्व वाले निदेशकों को ही दोबारा निदेशक बनाए जाने का पत्र न निकालकर अध्यादेश में संशोधन के नाम पर एक समिति बनाने का पत्र निकलवा दिया गया है। समिति में एक सदस्य तो वर्तमान में निदेशक हैं। प्रो. पाठक ने उन्हें निदेशक बनाया था। एक अन्य सदस्य वह हैं जिनके द्वारा पूर्व कुलपति प्रो. पाठक के कार्यकाल में निदेशकों को बनाने का प्रस्ताव दिया गया था। ऐसे में इस समिति की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
पूर्व कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक द्वारा कई संस्थानों के निदेशकों को बदला गया था। संविदा के शिक्षकों को निदेशक बना दिया था और स्थाई प्रोफेसर उनके अधीन कर दिए थे। हटाये गये निदेशकों ने इस बात का विरोध भी किया था। उनका कहना था कि विभागाध्यक्ष पद पर चकानुक्रम है, निदेशक पद पर नहीं।
बताया जा रहा है कि पूर्व कुलपति प्रो. अजय तनेजा और डीन अकेडमिक प्रो. संजीव कुमार के प्रस्ताव पर प्रो. पाठक ने निदेशक बदले थे। बीते दिनों हुई कार्यपरिषद की बैठक में इस बात को लेकर सभी सदस्यों ने आवाज उठाई कि प्रो. पाठक के समय में प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा और डीन अकेडमिक संजीव कुमार की रिपोर्ट पर जो निदेशक बनाए गए हैं, वह गलत बनाए गए थे, उन्हें हटाकर पूर्व वाले ही बनाए जाएं। जानकारों का दावा है कि बैठक में कुलपति प्रो. आशु रानी ने प्रो. पाठक की तरफदारी की थी लेकिन विरोध के बाद प्रस्ताव पास हुआ कि पूर्व वाले ही प्रोफेसर निदेशक बना दिए जाएंगे।
नये घटनाक्रम के तहत कुलपति प्रो. आशु रानी ने ईसी के पारित प्रस्ताव को लागू करने की बजाय एक समिति बना दी। इसमें उन्होंने प्रति कुलपित प्रो. अजय तनेजा, प्रो. यूसी शर्मा, प्रो. अर्चना गक्खर को सदस्य बनाया है। यह समिति निदेशक पद पर अध्यादेश में संशोधन पर रिपोर्ट देगी। कई प्रोफेसर इस समिति पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं। 
प्रोफेसरों का कहना है कि प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने प्रो. पाठक के समय में संविदा शिक्षकों को भी निदेशक बनाने का प्रस्ताव दिया था। इसके अलावा प्रो. यूसी शर्मा केएमआई में निदेशक हैं और लाभार्थी हैं। ऐसे में निष्पक्ष रिपोर्ट मिलने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।
इधर नवंबर माह में हुई कार्यपरिषद की मिनिटस शुक्रवार को आ गईं। इसमें मद संख्या एक में कहा गया है कि प्रो. अजय तनेजा ने प्रो. पाठक के समय में हुई ईसी में सभी हटने वाले निदेशकों से पूछकर उन्हें बदलवाया था। पूर्व निदेशकों का कहना है कि यह झूठ है। किसी से नहीं पूछा गया।

Previous Post

डीईआई में शिक्षकों को सिखाए गए क्राफ्ट के कौशल

Next Post

विदेशी तोते को लेकर कई घंटे तक ड्रामा, जिन्हें मम्मी-पापा बोला उनके साथ किया रवाना

Related Posts

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

Next Post
विदेशी तोते को लेकर कई घंटे तक ड्रामा, जिन्हें मम्मी-पापा बोला उनके साथ किया रवाना

विदेशी तोते को लेकर कई घंटे तक ड्रामा, जिन्हें मम्मी-पापा बोला उनके साथ किया रवाना

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर वसूले पांच लाख रुपये

दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर वसूले पांच लाख रुपये

July 6, 2022
शाहगंज में हिस्ट्रीशीटरों को बुलाकर पूछा- वह कोई अपराध तो नहीं कर रहे

शाहगंज में हिस्ट्रीशीटरों को बुलाकर पूछा- वह कोई अपराध तो नहीं कर रहे

July 21, 2023
एबीवीपी ने विश्वविद्यालय में फूंका एसएफआई का पुतला

एबीवीपी ने विश्वविद्यालय में फूंका एसएफआई का पुतला

March 12, 2024
किरावली में शराब के ठेके पर पहुंचकर महिलाओं ने की तोड़फोड़

किरावली में शराब के ठेके पर पहुंचकर महिलाओं ने की तोड़फोड़

December 15, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.