• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
18 फरवरी से दो मार्च तक आयोजित होगा ताज महोत्सव 2025

18 फरवरी से दो मार्च तक आयोजित होगा ताज महोत्सव 2025

ड्रोन शो, साहित्य उत्सव, पतंग महोत्सव और विंटेज कार रैली होंगे इस बार आयोजन के मुख्य आकर्षण

December 16, 2024
in administration, Agra, Cultural, Tourism

आगरा। 18 फरवरी से दो मार्च तक होने वाले ताज महोत्सव की तैयारियों को लेकर मण्डलायुक्त रितु माहेश्वरी ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की। 

बैठक में पर्यटन विभाग द्वारा ताज महोत्सव के आयोजन को प्रस्तावित बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया गया। आयोजन तिथि, स्थल, थीम पर विचार विमर्श किया गया। चर्चा उपरान्त आगामी ताज महोत्सव के आयोजन को तीन दिन बढ़ाते हुए 18 फरवरी से दो मार्च तक रखा गया। जहां ताज महोत्सव के पिछले आयोजन में शिल्पग्राम के अलावा सदर, सूरसदन, आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट, यमुना व्यू आरती स्थल, ताज व्यू गार्डन, ग्यारह सीढ़ी और फतेहपुर सीकरी स्थल को शामिल किया गया था, इस बार आगामी आयोजन में उपरोक्त सभी स्थलों के अलावा ताज खेमा पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

समिति में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों पर विचार विमर्श करते हुए मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि विगत आयोजन में हुए सभी कार्यक्रमों को इस बार भी शामिल किया जाए। अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम/गतिविधियों को बढ़ाने पर विचार किया गया जिसमें प्रमुख आकर्षण के रूप में ड्रोन शो, पंतग महोत्सव, साहित्यिक उत्सव और विंटेज कार रैली आयोजित कराने हेतु तैयारियां करने के निर्देश दिए गये। वहीं शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर होने वाले प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रमों की लोकप्रियता को देखते हुए इस बार शहर के अन्य किसी बड़े स्थल पर कार्यक्रम आयोजित कराने की संभावना तलाशने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी को दी गयी। शिल्पग्राम में प्रवेश टिकट की दर यथावत 50 रूपये प्रति व्यक्ति (3 साल से उपर सभी) रखी गई है। प्रवेश टिकट को स्मार्ट सिटी की मेरा आगरा एप और बुक माय शो के माध्यम से भी ऑनलाइन बिक्री की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए गये।

बैठक में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल, एडीए उपाध्यक्ष एम अरुणमौली, सीडीओ  प्रतिभा सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दीपिका वत्स, एडीएम सिटी अनूप कुमार, टूरिज्म गिल्ड अध्यक्ष राजीव सक्सेना, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौहान, गाइड एसोसिएशन से दीपक दान आदि मौजूद रहे।

Previous Post

शहर में 3.5 करोड़ से बनेगा पेट पार्क, भूमि उपलब्ध होते ही नगर निगम शुरू कराएगा निर्माण कार्य

Next Post

‘जबरा’के वंशजों को नहीं लेना पड़ेगा ‘हलकू’ का सहारा

Related Posts

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

Next Post
‘जबरा’के वंशजों को नहीं लेना पड़ेगा ‘हलकू’ का सहारा

'जबरा'के वंशजों को नहीं लेना पड़ेगा 'हलकू' का सहारा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जब-जब धरती पर बढ़ा अधर्म, तब-तब अवतरित हुए श्रीहरि

जब-जब धरती पर बढ़ा अधर्म, तब-तब अवतरित हुए श्रीहरि

February 13, 2026
बेकरी में सिलेंडर में आग लगने से लाखों का नुकसान

बेकरी में सिलेंडर में आग लगने से लाखों का नुकसान

July 28, 2025
बृज की आस्था और महिमा में डूबते हुए चले गए राष्ट्रपति

बृज की आस्था और महिमा में डूबते हुए चले गए राष्ट्रपति

June 27, 2022
प्रियंका को कांग्रेस अध्यक्ष बनाना और पार्टी में खुली छूट चाहते थे प्रशांत लेकिन सोनिया पुत्रमोह में राहुल को ही चाहती थीं पार्टी अध्यक्ष

प्रियंका को कांग्रेस अध्यक्ष बनाना और पार्टी में खुली छूट चाहते थे प्रशांत लेकिन सोनिया पुत्रमोह में राहुल को ही चाहती थीं पार्टी अध्यक्ष

April 27, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर
  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.