• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शाहगंज में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

शाहगंज में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

करीब 35 लाख रुपये मूल्य की चोरी की ज्वेलरी बरामद की

July 28, 2026
in Agra, Crime

आगरा। आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने  खुलासा कर दिया है। करीब 35 लाख रुपये मूल्य की चोरी की ज्वेलरी बरामद करते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अवैध हथियार और चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

एडीसीपी सिटी हिमांशु गौरव ने बताया कि 17 जुलाई को शाहगंज थाना पुलिस को बंद मकान में चोरी की सूचना मिली थी। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके छोटे भाई की पत्नी अस्पताल गई हुई थीं। जब वह घर लौटीं तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे का लॉक भी टूटा हुआ था और अलमारी में रखे सोने-चांदी के सभी कीमती आभूषण गायब थे। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए शाहगंज पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया। लगातार की जा रही जांच के बाद पुलिस को दोनों संदिग्धों की लोकेशन मिली। 28 जुलाई को पुलिस ने फतेहपुर सीकरी रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बंद मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवदेश पुत्र मोहर सिंह, निवासी चंदपुरा थाना इरादतनगर तथा रूपकिशोर पुत्र रामसिंह, निवासी गुतला मोड़ थाना ताजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 253.32 ग्राम सोने के आभूषण (मोती सहित), 1373.5 ग्राम चांदी के आभूषण, एक .315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू, चोरी की वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी पहले से ही कई आपराधिक मामलों में वांछित रहे हैं। इनके खिलाफ आगरा के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य अपराधों से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

Previous Post

ताजगंज में बंद मकान में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान

Next Post

महाराष्ट्र टीईटी का पेपर आगरा से हुआ था लीक, प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों का निकला हाथ

Related Posts

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

September 12, 2026

आगरा। गुजरात में 6 साल पहले सोना लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को एसटीएफ और गुजरात पुलिस...

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

September 12, 2026

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम पोखर में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता...

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

September 12, 2026

आगरा। शनिवार सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड में एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी मौके पर...

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

Next Post
महाराष्ट्र टीईटी का पेपर आगरा से हुआ था लीक, प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों का निकला हाथ

महाराष्ट्र टीईटी का पेपर आगरा से हुआ था लीक, प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों का निकला हाथ

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

छावनी विधायक और दरोगा के बीच थाने में नोकझोंक, दरोगा लाइन हाजिर

छावनी विधायक और दरोगा के बीच थाने में नोकझोंक, दरोगा लाइन हाजिर

April 4, 2023
दुकानदार को थप्पड़ जड़ने वाला थप्पड़बाज दरोगा हुआ निलंबित

दुकानदार को थप्पड़ जड़ने वाला थप्पड़बाज दरोगा हुआ निलंबित

March 28, 2025
खंदौली में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने महिला सहित चार दबोचे

खंदौली में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने महिला सहित चार दबोचे

October 13, 2024
मुख्यमंत्री के आने से पहले मंडलायुक्त ने परखीं कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं

मुख्यमंत्री के आने से पहले मंडलायुक्त ने परखीं कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं

April 6, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया
  • सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत
  • पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना
  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.