• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लापता सात लोगों में से नहीं लगा किसी का सुराग, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पांच का हुआ अंतिम संस्कार, सभी की आंखें नम

लापता सात लोगों में से नहीं लगा किसी का सुराग, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पांच का हुआ अंतिम संस्कार, सभी की आंखें नम

ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन वालों ने जेसीबी से कर रखे थे गड्ढे, इसी वजह से गई जानें

October 3, 2025
in accident, administration, Agra, Cultural, disaster

आगरा। उटंगन नदी में मूर्ति विसर्जन करने के लिए गए डूबने वाले 13 लोगों में से सात लोगों का शुक्रवार रात 9:00 बजे तक कोई सुराग नहीं लगा है। सेना उन्हें खोजने का दोपहर से प्रयास कर रही है, लेकिन रात तक सफलता हाथ नहीं लगी थी। मौके पर आगरा के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के साथ एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह भी मौजूद हैं। पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी भी सुबह से मौके पर ही मौजूद हैं। इधर जिन लोगों के शव मिले हैं उनका पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। सभी की आंखें नम थीं। सात लोगों का सुराग नहीं मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। घरों में चूल्हे नहीं जल रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया ने नदी में जेसीबी से गहरे गड्ढे कर दिए हैं जिस वजह से डूबने वालों को पता नहीं चला यहां पानी कितना गहरा है। वह पुलिस पर खनन कराने का आरोप लगा रहे हैं। 

कुशियापुर गांव के लोग गुरुवार दोपहर देवी मूर्तियों को विसर्जन के लिए डूंगरवाला गांव के पास लेकर आए थे। विसर्जन के दौरान 13 लोग उटंगन नदी में डूब गए थे। हादसे में तीन युवकों की मृत्यु हो गई थी। वहीं एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। अन्य का सुराग नहीं लगने पर गुस्साए लोगों ने शुक्रवार सुबह ऊंटगिरि व कागारौल चौराहे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम की गाड़ी पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। एनडीआरएफ की टीम ने दो और शव निकाले। दोपहर से बचे हुए सात लोगों को खोजने के प्रयास जारी हैं। सेना को भी बुलाया गया है। स्टीमर से लगातार जवान लोगों को खोजने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार भी लगातार लोगों के बीच में बने रहकर उन्हें सान्त्वना दे रहे हैं। इधर दोपहर बाद आगरा के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद पूर्व सांसद राजवीर सिंह भी पहुंचे। उन दोनों के आने से पहले सांसद राजकुमार चाहर, विधायक चौधरी बाबूलाल, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया सुबह से वहां डटे हुए थे। रात में 8:00 बजे मृतक मिले पांच लोगों का अंतिम संस्कार भी कराया गया। इस दौरान भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। सभी की आंखों में से आंसू टपक रहे थे। जुबान पर बस एक ही बात थी अगर खनन माफिया यहां खनन नहीं करते तो यह लोग जिंदा होते। 

Previous Post

विजयादशमी पर परशुराम विप्र जागृति ट्रस्ट ने किया का शास्त्र एवं शस्त्र पूजन

Next Post

ताजगंज में डूबने वाले दो युवकों में से एक का मिला शव एक की तलाश जारी

Related Posts

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

October 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में शुक्रवार को मतदान है। आज शाम को...

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

October 21, 2026

आगरा। रकाबगंज में ललित की मौत के मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल...

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

October 21, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेड़ी बगिया पर घर में सहेली को रखने का विरोध कर रहे भाई ने...

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

October 20, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ के दौरान व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी की हाथों से सोने की...

Next Post
ताजगंज में डूबने वाले दो युवकों में से एक का मिला शव एक की तलाश जारी

ताजगंज में डूबने वाले दो युवकों में से एक का मिला शव एक की तलाश जारी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या

पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या

August 15, 2022
सस्ती ब्याज दर पर लोन देने का लालच देकर ठगी करने वाले पांच आरोपी एसटीएफ ने पकड़े

सस्ती ब्याज दर पर लोन देने का लालच देकर ठगी करने वाले पांच आरोपी एसटीएफ ने पकड़े

February 3, 2022
आगरा में कड़ी निगरानी के बीच 27 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

आगरा में कड़ी निगरानी के बीच 27 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

August 22, 2024
बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

March 14, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा
  • एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद
  • एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी
  • ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.