• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एत्मादपुर में नाली विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल की उपचार के दौरान मौत

एत्मादपुर में नाली विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल की उपचार के दौरान मौत

March 4, 2026
in Agra, Crime

आगरा। एत्मादपुर क्षेत्र के गांव गढ़ी महासिंह खेड़ा में  मामूली नाली विवाद ने ऐसा उग्र रूप लिया कि दबंगों ने पिता सहित दो बेटों पर लाठी-डंडे और सरिया से हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। त्योहार की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं और पूरे गांव में मातम पसर गया।

गांव वालों के अनुसार, विगत दिवस दोपहर करीब तीन बजे अमित सिंह और एक अन्य युवक के बीच नाली को लेकर कहासुनी हुई थी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। लेकिन शाम करीब सात बजे फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस बार विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि दबंग पक्ष ने फावड़ा, सरिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में अमित सिंह के साथ रंजीत और जगत भी घायल हो गए। अमित के सिर पर गंभीर चोट आई थी। घायल तीनों लोगों को पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। अमित सिंह को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ती चली गई और आखिरकार आज उसने दम तोड़ दिया। अमित की मौत की खबर मिलते ही होली के दिन परिजनों में कोहराम मच गया। होली के दिन घर में रंग नहीं, बल्कि आंसू बहे। अमित की मौत के शोक में गांव में होली भी नहीं खेली गई। थाना एत्मादपुर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एत्मादपुर सर्किल के एसीपी देवेश कुमार ने बताया कि बीती रात गांव गढ़ी महासिंह खेड़ा में मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें अमित सिंह घायल हुआ था। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है। वादी द्वारा दी गई तहरीर में सात लोगों को नामजद किया गया है, जिनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post

चंबल के बीहड़ में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी

Next Post

फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में युवती ने फेसबुक पर आत्महत्या करने का वीडियो पोस्ट कर फैलाई सनसनी

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में युवती ने फेसबुक पर आत्महत्या करने का वीडियो पोस्ट कर फैलाई सनसनी

फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में युवती ने फेसबुक पर आत्महत्या करने का वीडियो पोस्ट कर फैलाई सनसनी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा मेट्रो डिपो (PAC डिपो) में पहली पॉइंट मशीन इंस्टॉल की गई

आगरा मेट्रो डिपो (PAC डिपो) में पहली पॉइंट मशीन इंस्टॉल की गई

December 8, 2025
डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, पीछे से वाहन टकराए आधा दर्जन लोग घायल

डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, पीछे से वाहन टकराए आधा दर्जन लोग घायल

February 12, 2026
विश्वविद्यालय के छलेसर कैंपस में संविदा शिक्षक और जूनियर छात्रों ने छात्र को पीटा, आरोप

विश्वविद्यालय के छलेसर कैंपस में संविदा शिक्षक और जूनियर छात्रों ने छात्र को पीटा, आरोप

May 29, 2024
पुलिस कमिश्नर ने 6 एसीपी के किए तबादले, दो नए को भी मिला मौका

पुलिस कमिश्नर ने 6 एसीपी के किए तबादले, दो नए को भी मिला मौका

December 28, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.