आगरा। बरहन में हुई रिटायर्ड बैंक कर्मी की हत्या का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है।
आवलखेड़ा के रहने वाले कोमल सिंह पुत्र घमंडी लाल बैंक से रिटायर्ड थे। 25 अगस्त की रात को वह घर से बिना बताए निकले थे। परिजनों को सूचना मिली कोमल सिंह का शव उनके ट्यूबवेल के पास खेतों पर पड़ा है तो वह मौके पर पहुंचे थे। सूचना मिलते ही डीसीपी सोनम कुमार, एसीपी एत्मादपुर सौरभ सिंह मौके पर पहुंच गए थे। डीसीपी ने हत्या के खुलासे को कई टीमें गठित की थीं। छानबीन में पुलिस में पता चला कि सूरज पुत्र देवेंद्र ने हत्या की है। सूरज को गिरफ्तार कर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कोमल सिंह से उसने पैसे उधार लिए थे। कोमल सिंह उनसे लगातार पैसे वापस मांग रहे थे, उनके पास पैसों का इंतजाम नहीं था कोमल सिंह के द्वारा आए दिन उनसे गली-गलौज उसकी जा रही थी इस बात से नाराज होकर उन्होंने हत्या की साजिश रची। कोमल सिंह को पैसे देने के बहाने बुलाया और उनकी हत्या कर दी। हत्या रूपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी राजकुमार गिरी, इंस्पेक्टर कुलदीप चौहान, सर्विलांस प्रभारी सचिन कुमार, एसआई अमित कुमार आदि शामिल रहे।











