आगरा। युवती को शादी का झांसा देकर एक उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को जगदीशपुरा थाना पुलिस बिहार से पकड़कर लाई है। बाद में सोशल मीडिया पर उसके फोटो भी वायरल कर दिए गये।
एक युवती के भाई की ससुराल बिहार में है। युवती भाई की ससुराल में जाती थी। वहां पर रहने वाले सूरज नाम के युवक से उसकी दोस्ती हो गई। दो साल पहले सूरज युवती से मिलने के लिए आगरा आया और युवती को झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए और फोटो भी खींच लिए। इधर युवती की शादी होने के बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने उसके फोटो भी वायरल कर दिए।











