• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दस-दस लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का ठेका ले रहे थे, दो दबोचे

दस-दस लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का ठेका ले रहे थे, दो दबोचे

90 हजार अभ्यर्थी दो पालियों में देंगे कल पुलिस भरती की परीक्षा, जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात किया

February 16, 2024
in Agra, Crime, Education, News, Police

आगरा। शनिवार और रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा है। परीक्षा में पास करने के नाम पर 10-10 लाख में ठेका लेने वाले दो दलालों को एसटीएफ आगरा यूनिट और हरीपर्वत पुलिस ने  पकड़ा है। इनकी सोच थी कि जो अभ्यर्थी अपने आप पास हो जाएंगे उन पर एहसान कर देंगे कि उन्होंने पास कराया है और वसूली कर लेंगे।आरोपित बुकिंग के समय अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्र जमा करा लेते थे।

डीसीपी सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ को खबर मिली थी कि अभ्यर्थियों को फोन करके जाल में फंसाया जा रहा है। इसी सूचना के बाद एसटीएफ आगरा यूनिट के इंस्पेक्टर यतेंद्र शर्मा, इंस्पेक्टर हरीपर्वत आलोक कुमार को सक्रिय किया गया। पुलिस खुद अभ्यर्थी बनी। किसी तरह आरोपियों से संपर्क का प्रयास किया। पुलिस ने दीवानी चौराहे के पास एक कार में बैठे दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा। दो अन्य लोग उनके साथ मौजूद थे। एक अपने बेटे और एक खुद अपनी परीक्षा के लिए बात करने आया था। आरोपियों ने उन्हें भी जाल में फंसाया था। पुलिस की सक्रियता से दोनों बच गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम करतार सिंह, उद्योग नगर, भरतपुर बताया। करतार वर्तमान में कृष्णा धाम कालोनी बिचपुरी में रह रहा है। दूसरे आरोपित ने अपने नाम टिंकू कुमार बताया। वह नगला परता, इगलास (अलीगढ़) का निवासी है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनकी भर्ती बोर्ड में कोई जान पहचान नहीं है।

कल सड़कों पर संभलकर निकलें

आगरा। शनिवार को दो पालियों में परीक्षा है। करीब 90 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। डेढ़ लाख से अधिक की भीड़ की आशंका है। परीक्षा छूटने के समय जाम मिलेगा। दोपहर 12 बजे और शाम पांच बजे संभलकर निकलें। जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त फोर्स लगाया गया है।
 90 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तीन परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती है। प्रत्येक सेंटर पर अभ्यर्थियों को सीसीटीवी की निगरानी में प्रवेश दिया जाएगा। सीसीटीवी की मॉनीटरिंग के लिए एक दरोगा को प्रभारी बनाया गया है। 36 उड़नदस्ते बनाए गए हैं। प्रत्येक उड़नदस्ते के साथ तीन सशस्त्र और तीन अन्य पुलिस कर्मी रहेंगे। 20 एसीपी को ड्यूटी लगाई गई है। 
जाम नहीं लगे इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सिकंदरा तिराहा, आईएसबीटी, भगवान टॉकीज, हीरा टॉकीज, वाटर वर्क्स, रामबाग, टेढ़ी बगिया, खेरिया मोड़, फतेहाबाद मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स रहेगा। 

Previous Post

तेजाब फेंकने के 27 साल पुराने मामले में पुलिस पहुंची विश्वविद्यालय

Next Post

शादी का झांसा देकर सदर थाने के सिपाही ने किया महिला के साथ दुष्कर्म, मुकदमा

Related Posts

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

July 23, 2026

आगरा। सैंया अंतर्गत आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल से वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा है।...

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

July 23, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट ने ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र के उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए आगरा और फिरोजाबाद समेत...

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

July 22, 2026

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि...

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

July 22, 2026

आगरा। किरावली क्षेत्र में  पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत...

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

July 21, 2026

आगरा। दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उत्तर प्रदेश में कई जगह...

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

July 21, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में  श्मशान घाट पर टीनशेड नहीं होने को लेकर बारिश में तिरपाल लगाकर लोग शव का...

Next Post
शादी का झांसा देकर सदर थाने के सिपाही ने किया महिला के साथ दुष्कर्म, मुकदमा

शादी का झांसा देकर सदर थाने के सिपाही ने किया महिला के साथ दुष्कर्म, मुकदमा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सिकंदरा में युवक की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी

सिकंदरा में युवक की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी

May 9, 2023

बसपा ने एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र पर बदला प्रत्याशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल को दिया बी फॉर्म

January 19, 2022
जुआ पकड़ने गए पुलिसकर्मी संख्या में जुआरियों से कम पड़ गए, 50 से ऊपर जुआरी भाग निकले

जुआ पकड़ने गए पुलिसकर्मी संख्या में जुआरियों से कम पड़ गए, 50 से ऊपर जुआरी भाग निकले

April 26, 2022
चलती बस से निकलने लगा धुंआ, यात्रियों में मची चीख पुकार

चलती बस से निकलने लगा धुंआ, यात्रियों में मची चीख पुकार

May 27, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा
  • सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ
  • अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन
  • किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.