आगरा। पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि दोनों ने हाथ की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास कर डाला। सही बात यह रही की बेटे की समय रहते की गई कॉल पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जान बचाने का जरिया बन गई।
बसेरा कॉलोनी निवासी अर्च ने पुलिस को बताया कि उनकी मां मीरा देवी ननिहाल गई थी। मंगलवार रात 10 बजे वापस लौटीं तो गुस्साए पिता ललित कुमार 45 ने बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। बुधवार सुबह उठकर मां के सोते समय हाथों की नस काट दी। चीखने पर बाथरूम में घुस कर दरवाजा बंद कर लिया। फिर हाथ और पैर की नस काटकर सुसाइड का प्रयास किया। पड़ोसी तमाशा देखते रहे और वीडियो बनाते रहे। 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरबी 6511 के कमांडर नरेश कुमार व चालक बेताल सिंह ने दरवाजा तोड़ा। एम्बुलेंस बुलाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इससे वह भी खून में लथपथ हो गए। मौके पर न्यू आगरा पुलिस डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची।











