• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा कॉलेज के प्राचार्य पद पर प्रो. गौतम की नियुक्ति हाईकोर्ट ने ठहराई वैध

आगरा कॉलेज के प्राचार्य पद पर प्रो. गौतम की नियुक्ति हाईकोर्ट ने ठहराई वैध

डॉ. अनुराग शुक्ल की याचिका को किया खारिज

November 10, 2025
in administration, Agra, Court, Education

आगरा। आगरा कॉलेज के प्राचार्य पद पर प्रो. सीके गौतम की नियुक्ति को लेकर उठाये गये सवालों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी की एकलपीठ ने डॉ. सीके गौतम की नियुक्ति को पूर्णतः वैध ठहराते हुए डॉ. अनुराग शुक्ल की रिट याचिका को खारिज कर दिया। 

 प्राचार्य पद के लिए पहले डॉ. अनुराग शुक्ल का चयन हुआ था, लेकिन जांच के दौरान उनके शैक्षिक अभिलेखों में फर्जी दस्तावेज़ पाए जाने पर उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी गई थी। इस निरस्तीकरण को याची ने पहले भी अदालत में चुनौती दी थी, परंतु इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शासन की कार्यवाही को सही ठहराया था। डॉ.  अनुराग शुक्ल की प्राचार्य पद से बर्खास्तगी के बाद यह पद खाली हो गया था। उच्च शिक्षा चयन आयोग ने चयन प्रक्रिया के पुनर्मूल्यांकन के दौरान डॉ. सी.के गौतम का एपीआई स्कोर 500 से अधिक पाया था, जिसके आधार पर उन्हें आगरा कॉलेज का प्राचार्य नियुक्त किया गया था। प्रो. गौतम की इस पद पर नियुक्ति को लेकर डॉ. अनुराग शुक्ल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने चयन प्रक्रिया और एपीआई मूल्यांकन की वैधता पर सवाल उठाए और इस नियुक्ति को चुनौती दी। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने कहा कि डॉ. अनुराग शुक्ल वर्तमान में असफल उम्मीदवार हैं, इसलिए उन्हें चयनित उम्मीदवार की नियुक्ति को चुनौती देने का कानूनी अधिकार प्राप्त नहीं है। पीठ ने कहा कि याची डॉ. शुक्ल यह प्रमाणित नहीं कर सके कि डॉ. गौतम का एपीआई स्कोर 500 से कम था या गलत तरीके से निर्धारित किया गया। कोर्ट ने कहा कि चयन समिति को सक्षम प्राधिकारी द्वारा विधिवत गठित किया गया था और एपीआई पुनर्विचार की प्रक्रिया पूर्णतः कानून सम्मत पाई गई। सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व निर्णयों का हवाला देते हुए न्यायमूर्ति शमशेरी ने कहा कि असफल उम्मीदवार की इस प्रकार की चुनौती अमान्य है। उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि याची की याचिका रक्षणीय नहीं है और इसलिए इसे पूर्णतः खारिज किया जाता है। हाईकोर्ट के इस निर्णय से आगरा कॉलेज में प्राचार्य पद पर डॉ. सीके गौतम की नियुक्ति को वैधानिक पुष्टि मिल गई है। 

Previous Post

मंटोला में पुराने मकान की छत गिरी, एक व्यक्ति हुआ घायल

Next Post

कांग्रेस नेता और उनके भाई पर फायरिंग करने वाले से पुलिस की मुठभेड़

Related Posts

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

Next Post
कांग्रेस नेता और उनके भाई पर फायरिंग करने वाले से पुलिस की मुठभेड़

कांग्रेस नेता और उनके भाई पर फायरिंग करने वाले से पुलिस की मुठभेड़

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज

शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज

April 17, 2026
धर्मांतरण गैंग का कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़ा हुआ था

धर्मांतरण गैंग का कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़ा हुआ था

July 26, 2025
आरटीओ चेकिंग के दौरान हाइवे पर हुआ हादसा, लगा लंबा जाम

आरटीओ चेकिंग के दौरान हाइवे पर हुआ हादसा, लगा लंबा जाम

January 14, 2024
काशी विश्वनाथ गेट पर अचानक नमाज पढ़ने लगी महिला, काफी इंतजार के बाद पुलिस ने जबरन उठाया

ज्ञानवापी मस्जिद पर सर्वे रुका, विवाद, सर्वे पर रोक से कोर्ट का इनकार

May 7, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं
  • शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर
  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.