• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

नशे के कारोबार को खंगालने के लिए प्रशासन ने मारे मेडिकल की दुकानों पर छापे

छापे से दवा विक्रेताओं के बीच मचा हड़कंप

February 26, 2022
in Crime

-ऋषि चौहान-

एटा। आज शहर के दवा विक्रेताओं के यहां प्रशासन ने छापेमारी की। छापेमारी से दवा विक्रेताओं में हड़कंप है। यह बताने की जरूरत नहीं की प्रशासन की कुंभकरण की नींद तब टूटी जब एक ई रिक्शा चालक कि नशे की हालत में मौत हो गई, उसी के बाद प्रशासन से ज्यादा और और नशे के कारोबारियों को खंगाल रहा है।

वस्तुतःविगत दिवस एक ई रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा किया गया था, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने ई-रिक्शा चालक की हत्याकांड के खुलासे के दौरान बदमाशों द्वारा रसगुल्ले व पानी में नशे की गोली खिलाकर लूट कर हत्या किये जाने की बात बताई गई थी। साथ ही यह भी कहा था कि उसने हाथी दरबाजा स्थित एक मेडिकल से नशे की गोलियां खरीदी थी। जिससे यह भी स्पष्ट हो गया कि अपराधियों को नशे की गोलियां कुछ दवा विक्रेता बिना किसी पूछताछ के कुछ प्रतिबंधित दवाओं को बिना परमिशन बेच रहे हैं। जिससे उन दवाओं का उपयोग अपराधिक तत्व आपराधिक घटनाओं में लोगों की जान लेने में कर रहे हैं।

एटा जनपद मुख्यालय पर जिला प्रशासन को  सूचना मिली थी कि कुछ दवा विक्रेता प्रतिबंधित दवाओं (नींद की गोली) को बिना परमिशन के बेच रहे हैं। जो गलत लोगों को मैडिकल स्टोर मालिक अपने अतिरिक्त लाभ के लिये खुलेआम बेच रहे हैं। ऐसे में लोगों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है और जान भी जा रही है, जिसकी जानकारी मिलने पर आज जिला औषधीय अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी नगर कालू सिंह तथा कोतवाली प्रभारी नगर देवेंद्र नाथ मिश्र ने संयुक्त रूप से हाथी गेट में सुभाष मार्ग पर स्थित प्रेम मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया।

छापे के दौरान प्रेम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की दवाओं के सैंपल के साथ ही क्रय विक्रय रजिस्टर की मांगा गया तो दवाई विक्रेता नहीं दिखा सके। स्टाक व क्रय विक्रय रजिस्टर दिखाने के लिए उन्हें 2 दिन का समय दिया गया है।ड्रग स्पैक्ट्रम दीपक कुमार ने बताया कि आज हमने प्रेम मेडिकल स्टोर सुभाष मार्ग पर छापा मारा है मेडिकल स्टोर से हमें 70 प्रतिबंधित दवाएं प्राप्त हुई हैं जिनकी लिस्ट बनाई गई है जिनके बारे में मेडिकल स्टोर संचालक कोई भी लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं कर सके उन्हें सम्बन्धित साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए 3 दिन का समय दिया गया है।

प्रशासन को सूचना मिली थी कि यह मेडिकल स्टोर स्वामी प्रतिबंधित दवाओं को बेच रहा है जो आपराधिक मामलों में प्रयोग में ली जा रही है। छापामार कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर कालू सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक नगर देवेंद्र नाथ मिश्रा भी मौजूद थे। बिना डाक्टर के लिखे या प्रतिबंधित ऐसे दवा विक्रेताओं के खिलाफ छापे मार कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

कुलपति वापस जाओ के सपा छात्र सभा ने किए पोस्टर चस्पा

Next Post

‘पुष्पा’ फिल्म से प्रेरित शराब की तस्करी

Related Posts

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

October 7, 2026

आगरा। जलकल विभाग से जुड़े मामले में न्यायालय के आदेश पर छत्ता थाने में ठेकेदार रवि लवानिया समेत पांच लोगों...

युवती को गोली मारने के बाद युवक ने सुसाइड किया

युवती को गोली मारने के बाद युवक ने सुसाइड किया

October 7, 2026

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में बुधवार को शादीशुदा प्रेमी ने फौजी की बेटी की गोली मारने के बाद खुद भी...

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

October 4, 2026

आगरा। कमला नगर थाना पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो लोगों को...

दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

October 4, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में दबंगई करने के लिए मशहूर रामवीर सिसोदिया उनके भाई और बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं...

Next Post
‘पुष्पा’ फिल्म से प्रेरित शराब की तस्करी

‘पुष्पा’ फिल्म से प्रेरित शराब की तस्करी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा-दिल्ली हाईवे पर पाउडर से भरा ट्रक पलट गया

आगरा-दिल्ली हाईवे पर पाउडर से भरा ट्रक पलट गया

January 22, 2025
इंस्पेक्टर और दरोगाओं में साइबर संबंधी ज्ञान:  कई हुए पास तो कुछ रहे फिसड्डी

इंस्पेक्टर और दरोगाओं में साइबर संबंधी ज्ञान: कई हुए पास तो कुछ रहे फिसड्डी

November 19, 2022
जुआरियों को छोड़ने की सिफारिश पर नेता जी की थानाध्यक्ष ने लगाई क्लास

जुआरियों को छोड़ने की सिफारिश पर नेता जी की थानाध्यक्ष ने लगाई क्लास

August 7, 2025
वन विभाग के कार्यालय के सामने आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया युवक

वन विभाग के कार्यालय के सामने आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया युवक

December 25, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए
  • ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा
  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.