• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
होटल, रेस्टोरेंट, चाय-पान की दुकानें रात 12:00 बजे तक खुल सकेंगी

होटल, रेस्टोरेंट, चाय-पान की दुकानें रात 12:00 बजे तक खुल सकेंगी

प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की बैठक में टूरिस्ट फ्रेंडली फैसला लिया गया

January 16, 2026
in administration, Agra

आगरा। पर्यटन नगरी आगरा में आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा और अहम फैसला लिया गया है। अब होटल, रेस्टोरेंट, चाय-पान की दुकानें, चाट और खाद्य सामग्री के काउंटर रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। यह निर्णय नवीन सर्किट हाउस में आयोजित जिला योजना एवं समीक्षा बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने की। यह प्रस्ताव विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल द्वारा रखा गया था, जिस पर सहमति बनी।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने आगरा की भीषण ट्रैफिक जाम समस्या को प्रमुखता से उठाया। इस पर प्रभारी मंत्री ने पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए कि हाईवे पर आईएसबीटी, अबुल्लाह दरगाह, वाटर वर्क्स, रामबाग जैसे संवेदनशील स्थानों पर किसी भी बस को खड़ा न होने दिया जाए। रोडवेज अधिकारियों को भी इस व्यवस्था का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में एक बार फिर जेल के अंदर ‘मशक्कत’ के नाम पर अवैध वसूली का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। इस पर प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर को औचक निरीक्षण के निर्देश दिए। विधायकों से कहा कि वे इस संबंध में लिखित शिकायत शासन को भेजें, ताकि ठोस कार्रवाई हो सके। राजस्व विभाग की समीक्षा में बताया गया कि जनपद में 9991 विचाराधीन वाद लंबित हैं। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धारा 24 व 34 के अंतर्गत कोई भी मामला समय सीमा से बाहर लंबित न रहे। दाखिल-खारिज के सभी मामलों का 45 दिन में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। IGRS की समीक्षा में सभी शिकायतों का संतोषजनक निस्तारण और शिकायतकर्ता से फोन पर संवाद करने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य सेवाओं पर कड़ी नजर

जनपद में अब तक 9,34,353 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनाए जाने के निर्देश दिए। पुष्पांजलि हॉस्पिटल की गंभीर अनियमितताओं जैसे आयुष्मान मरीजों को बिना इलाज लौटाना,अस्पताल के मेडिकल स्टोर से ही दवा खरीदने की मजबूरी, अवैध निर्माण पर डीएम को जांच टीम गठित कर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए। ईएसआई अस्पताल भवन पर अवैध कब्जे के मामले में भवन को नगर आयुक्त की सुपुर्दगी में देने के निर्देश दिए गए।

पशुपालन और शिक्षा विभाग पर एक्शन

प्रभारी मंत्री ने फतेहपुर सीकरी के पशु चिकित्साधिकारी पर शराब पीकर ड्यूटी, दुर्व्यवहार और गौवंश सूपुर्दगी में अनियमितता के आरोप पर तत्काल हटाने और मुख्यालय से अटैच करने के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा विभाग में चाइल्ड केयर लीव (CCL) में अनियमितताओं पर प्रभारी मंत्री ने कड़ी फटकार लगाई और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में राज्यसभा सदस्य नवीन जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. मंजू भदौरिया, महापौर हेमलाता दिवाकर कुशवाहा, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, डा.धर्मपाल सिंह, एमएलसी विजय शिवहरे, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रशान्त पौनियां, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, यशपाल राणा, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह, नगर आयुक्त अंकित खण्डेलवाल, सीएमओ डा.अरूण श्रीवास्तव एवं समस्त एडीएम सहित जनपद के सभी अधिकारीगण मौजूद रहे।

Previous Post

भोले बाबा डेयरी ग्रुप पर इनकम टैक्स विभाग का छापा

Next Post

सेवानिवृत्त शिक्षक साइबर ठगों के खेल को समझ पाते उससे पहले ठग लिए उनसे 20 लाख रुपए

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
सेवानिवृत्त शिक्षक साइबर ठगों के खेल को समझ पाते उससे पहले ठग लिए उनसे 20 लाख रुपए

सेवानिवृत्त शिक्षक साइबर ठगों के खेल को समझ पाते उससे पहले ठग लिए उनसे 20 लाख रुपए

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंडलायुक्त

स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंडलायुक्त

February 6, 2026
मथुरा के एक कॉलेज में बिना परीक्षक के ही हो गया प्रैक्टिकल

मथुरा के एक कॉलेज में बिना परीक्षक के ही हो गया प्रैक्टिकल

May 25, 2022
प्रो. विनय पाठक के निर्णयों को लेकर परीक्षा समिति में 6 घंटे तक चला हंगामा

प्रो. विनय पाठक के निर्णयों को लेकर परीक्षा समिति में 6 घंटे तक चला हंगामा

November 19, 2022
दो अधिशासी अधिकारियों पर सूचना न देने पर सूचना आयुक्त ने लगाया 1.50 लाख का दण्ड

दो अधिशासी अधिकारियों पर सूचना न देने पर सूचना आयुक्त ने लगाया 1.50 लाख का दण्ड

May 17, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.