• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा में यह कैसी पुलिसिंग! सेवानिवृत्त जिला जज की गाड़ी में मारी शराबी ने टक्कर, मुकदमा दर्ज कराने के लिए तीन घंटे बैठे रहे थाने में

आगरा में यह कैसी पुलिसिंग! सेवानिवृत्त जिला जज की गाड़ी में मारी शराबी ने टक्कर, मुकदमा दर्ज कराने के लिए तीन घंटे बैठे रहे थाने में

मुंशी बोला इंस्पेक्टर साहब 12:00 बजे के बाद आते हैं तभी आना

October 29, 2024
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। पुलिस कमिश्नर हर मीटिंग में यह पाठ पढ़ा रहे हैं कि पीड़ित के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। एक बार में उसकी एफआईआर दर्ज की जाए। लेकिन आगरा कमिश्नरेट में थाना पुलिस उनके निर्देश को नहीं मान रही। यहां पर सेवानिवृत्त जिला जज के पीड़ित होने पर उनकी एफआईआर दर्ज करने के लिए उन्हें परेशान किया जा रहा है। आगरा पुलिस की इस कार्यप्रणाली की वह डीजीपी और मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।

सुभाष कुलश्रेष्ठ सरला बाग में रहते हैं। वह जिला जज से सेवानिवृत हुए हैं। आज सुबह 3:30 बजे वह दयालबाग में खेतों पर अपनी कार से जा रहे थे। राधा नगर के पास पीछे से एक कार चालक काफी तेज गति में आ रहा था, उसने उनकी गाड़ी में पीछे से काफी तेजी से टक्कर मार दी। इससे उनकी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में वह भी बाल बाल बचे। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। आरोपी गाड़ी चालक शराब के नशे में धुत था। वह भीड़ से बोल रहा था कि मेरा भाई बदमाश है, मुझे यहां से जाने दो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। सेवानिवृत्त जिला जज और भीड़ उसे पकड़कर थाने ले गई। आरोपी की गाड़ी में से शराब की बोतल भी मिली। गाड़ी की सीट के नीचे कुछ शराब भी फैली हुई थी। लोगों का कहना था कि आरोपी ने इस कदर शराब पी रखी थी कि पेंट में भी पेशाब कर रहा था।

गाड़ी के डैशबोर्ड में रखी शराब की बोतल।

सेवानिवृत्त जिला जज ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। उनका कहना है कि मुंशी ने कहा कि अभी मुकदमा दर्ज नहीं हो पाएगा। इंस्पेक्टर साहब 12:00 के बाद आते हैं। तभी थाने में आना। पीड़ित ने कहा कि यह कौन सा तरीका है कि इंस्पेक्टर साहब के आने के बाद ही मुकदमा दर्ज होगा। आगरा पुलिस तो यह स्लोगन देती है 24 घंटे पुलिस आपके साथ है। क्या वह हवाई है। मेरे साथ घटना हुई है इसलिए अभी इंस्पेक्टर को बुलाया जाए। मुंशी ने कहा इंस्पेक्टर साहब रात में नहीं आते हैं। सुबह 12:00 बजे के बाद ही आते हैं। बताया जा रहा है पीड़ित सेवानिवृत्त जिला जज मुकदमा दर्ज कराने के लिए तीन घंटे थाने में बैठे रहे। कोई सुनवाई नहीं होने और पुलिस का दुर्व्यवहार देखते हुए वह वहां से दुखी होकर चले गए। वह आगरा पुलिस को कोस रहे हैं। वह यहां की पुलिसिंग की शिकायत डीजीपी से करेंगे। इधर मामले की जानकारी के लिए इंस्पेक्टर धर्मेंद्र भाटी को फोन किया गया तो उनका फोन नहीं उठा। 

Previous Post

आगरा के पर्यटन हित में हेलीपोर्ट का संचालन शीघ्र शुरू किया जाए

Next Post

फर्जी एसआईटी अधिकारी बनकर महिला ने शिक्षा विभाग के दो बाबुओं से की ठगी

Related Posts

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

May 25, 2026

आगरा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। वह उसकी खूबसूरती के कायल हो गए।...

चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़

चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़

May 25, 2026

आगरा। ताजनगरी फेज-2 स्थित चौपाटी में रविवार शाम फिरोजाबाद से आए चूड़ी व्यापारी के बेटे कुनाल  का जिप लाइन से...

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

May 24, 2026

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले पर सवार होकर रोमांच का आनंद ले रहे 15...

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

May 24, 2026

आगरा। आगरा क्लब के लॉन में शनिवार रात आयोजित प्रतिष्ठित ‘मे क्वीन बॉल 2026’ सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास का अद्भुत...

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

May 24, 2026

आगरा। आगरा में कोतवाली थाना क्षेत्र से नकली दवाओं के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। औषधि प्रशासन और...

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

May 23, 2026

आगरा। डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाले गैंग का ताजगंज पुलिस...

Next Post
फर्जी एसआईटी अधिकारी बनकर महिला ने शिक्षा विभाग के दो बाबुओं से की ठगी

फर्जी एसआईटी अधिकारी बनकर महिला ने शिक्षा विभाग के दो बाबुओं से की ठगी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बहू से नाराज होकर यमुना में कूदकर आत्महत्या करने जा रही वृद्धा को पुलिस ने बचाया

बहू से नाराज होकर यमुना में कूदकर आत्महत्या करने जा रही वृद्धा को पुलिस ने बचाया

July 26, 2023
यूपी में आवारा पशुओं के लिए बनेंगे अभयारण्य, गाय पकड़ेंगे डीएम

यूपी में आवारा पशुओं के लिए बनेंगे अभयारण्य, गाय पकड़ेंगे डीएम

April 20, 2022
पुलिस लाइन में 5 कांस्टेबलों के घरों में चोरी

पुलिस लाइन में 5 कांस्टेबलों के घरों में चोरी

May 20, 2022
पुलिस कमिश्नर की लिखित परीक्षा में छूटे थाना प्रभारियों के पसीने, नहीं बता सके थाना क्षेत्र के अपराधियों के नाम

पुलिस कमिश्नर की लिखित परीक्षा में छूटे थाना प्रभारियों के पसीने, नहीं बता सके थाना क्षेत्र के अपराधियों के नाम

January 30, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार
  • चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़
  • आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत
  • आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.