• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दो सिपाहियों के बीच मारपीट की घटना के बाद पुलिस कमिश्नर ने पूरी ‘स्वाट’ टीम को किया भंग

दो सिपाहियों के बीच मारपीट की घटना के बाद पुलिस कमिश्नर ने पूरी ‘स्वाट’ टीम को किया भंग

घटना के मामले में चल रही जांच जारी

October 7, 2023
in administration, Agra, News, Police

आगरा। पेशेवर अपराधियों से निपटने के लिए बनाई गई स्वॉट (स्पेशल वेपन एंड टेक्टिक्स) टीम के दो सिपाहियों में जमकर लात और घूंसे चल गए। एक सिपाही ने तो दूसरे पर पिस्टल तान दी। मामला अधिकारियों तक पहुंचाने के बाद स्वाट टीम भंग कर दी गई है।  फिलहाल उन सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है, जिनके बीच मारपीट हुई थी। मारपीट के पीछे दो वजह चर्चाओं में हैं।

बता दें कि स्वाट नाम से आगरा में पहली टीम वर्ष 2011 में तत्कालीन एसएसपी असीम अरुण ने बनाई थी। टीम में शामिल दरोगा और सिपाहियों को स्पेशल कमांडो ट्रेनिंग दिलाई गई थी। टीम की ड्रेस बनी थी। काले कपड़ों में टीम के जवान अलग ही नजर आते थे। जिस मकसद से स्वाट का गठन हुआ था। टीम धीरे-धीरे उससे भटक गई। इस बार विवाद ज्यादा ही बढ़ गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो ताजगंज थाने के एक वांछित की घेराबंदी के लिए स्वाट टीम को लगाया गया था। दीवानी में टीम के जवान सादा कपड़ों में तैनात थे। वहां एक सिपाही की गलती से उनकी पहचान हो गई। सिपाही ने एक अधिवक्ता को बता दिया कि वह किसे पकड़ने आए हैं। इधर  पैरोकारों ने बदमाश को थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। स्वाट के एक सिपाही ने उस बदमाश को थाना पुलिस से छीनने का प्रयास किया। इसी बात पर टीम में तैनात दो सिपाहियों के बीच विवाद हुआ। यह विवाद स्वाट कार्यालय तक पहुंच गया। चर्चा है कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक दूसरे के कपड़े फाड़ दिए। एक सिपाही ने पिस्टल निकाल ली। पिस्टल तानने वाला सिपाही पूर्व में एत्मादुद्दौला थाने में भी सुर्खियों में रहा है। दोनों के बीच हुए झगड़े की जानकारी पुलिस आयुक्त तक पहुंची तो उन्होंने जांच बैठा दी है। पुलिस सूत्रों का कहना है उन्हें भी विवाद की असली वजह नहीं बताई गई। विवाद के पीछे एक वजह और बताई जा रही है। हालांकि कोई अधिकारी इसकी पुष्टि करने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों भारी मात्रा में गांजा पकड़ा गया था। उसमें खेल हुआ था। मुखबिर के हिस्से के नाम पर माल कम कर दिया गया। भारी मात्रा में गांजा बाहर बेच दिया गया है। करीब नौ कुंतल गांजा पकड़ा गया और दिखाया बहुत कम गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि करीब 400 किलोमीटर दूर से यह लाया गया था। अधिकारियों को भी टोपी पहना दी गई।

चहेता गुडवर्क है गांजा पकड़ना
जो काम अब स्वॉट कर रही है। पूर्व में सर्विलांस करती थी। गांजा पकड़ना पिछले कुछ सालों से स्पेशल टीम का चहेता गुडवर्क है। पूर्व में भी गुडवर्क के बाद कई तरह के आरोप टीम पर लगे थे। आगरा तक कमिश्नरेट नहीं बना था। जोन और रेंज स्तर से तत्कालीन एसएसपी को मौखिक रूप से गांजा गुडवर्क में हुए खेल की जानकारी दी गई थी। आगरा में जांच कार्रवाई के लिए नहीं कराई जाती। पुलिस वाले फंस रहे होते हैं। इसलिए जांच में लीपापोती कर दी जाती है। गांजा जब भी पकड़ा जाता है मुखबिर को उसका हिस्सा देने के नाम पर खेल किया जाता है। सवाल यह उठता है कि मुखबिर के नाम पर जो गांजा निकाला जाता है। आखिर वह जाता कहां है। मुखबिर को गांजा दिया जाता है तो वह उसका क्या करता है। किसी अधिकारी ने यह जानने का प्रयास नहीं किया।

Previous Post

ताजमहल की मुख्य गुंबद से उतरते समय विदेशी पर्यटक का पैर फिसला

Next Post

बरहन में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म मामले में दारोगा के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल

Related Posts

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

April 29, 2026

आगरा। आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। कालिंदी विहार इलाके में...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

April 28, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दसवीं के छात्र विश्वजीत मल्होत्रा के साथ मारपीट कर तीन दांत तोड़े जाने...

छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

April 28, 2026

आगरा। मंगलवार को छावनी परिषद कार्यालय में छावनी परिषद बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी...

पुष्पांजलि हाइट्स में बहुमंजिला इमारत के बंद फ्लैट में लगी आग

पुष्पांजलि हाइट्स में बहुमंजिला इमारत के बंद फ्लैट में लगी आग

April 28, 2026

आगरा। दयालबाग स्थित पुष्पांजलि हाइट्स में मंगलवार शाम बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट से घना धुआं उठता दिखाई दिया। देखते...

बाह में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पकड़ा 990 लीटर मिलावटी तेल

बाह में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पकड़ा 990 लीटर मिलावटी तेल

April 27, 2026

आगरा। बाह क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 990 लीटर संदिग्ध खाद्य तेल पकड़ा है। नमूने जांच...

Next Post
बरहन में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म मामले में दारोगा के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल

बरहन में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म मामले में दारोगा के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत

November 20, 2021
दरोगा का नाम शक्ति लेकिन 100 दिन तक प्रार्थना पत्र के निस्तारण में नहीं दिखाई शक्ति !

दरोगा का नाम शक्ति लेकिन 100 दिन तक प्रार्थना पत्र के निस्तारण में नहीं दिखाई शक्ति !

January 7, 2024
खेरागढ़ पुलिस को पांच घंटे से अधिक घनचक्कर बनाने वाली फर्जी एसपी के खिलाफ मुकदमा

खेरागढ़ पुलिस को पांच घंटे से अधिक घनचक्कर बनाने वाली फर्जी एसपी के खिलाफ मुकदमा

July 24, 2024
B.Ed कराने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी दबोचा

B.Ed कराने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी दबोचा

September 19, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी
  • डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज
  • छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.