• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
परिक्रमा में सभी उम्र के शिव भक्त हो रहे शामिल, जगह-जगह भंडारे का आयोजन

परिक्रमा में सभी उम्र के शिव भक्त हो रहे शामिल, जगह-जगह भंडारे का आयोजन

रविवार शाम से शुरू होने वाली यह परिक्रमा सोमवार सुबह करीब 8 बजे तक संपन्न होती है

July 16, 2023
in Agra, Cultural, News

आगरा। सावन के दूसरे सोमवार पर शुरू होने वाली ऐतिहासिक परिक्रमा में हजारों की संख्या में शिव भक्त भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए परिक्रमा पूर्ण करने के लिए निकल रहे हैं। जिला प्रशासन ने परिक्रमा से पहले सड़कों पर मौजूद गड्ढे और साफ-सफाई की व्यवस्था के दावे किए थे। जब इसकी पड़ताल की तो कई जगह सड़कें खुदी हुई मिली। इधर जगह-जगह पर भंडारे का आयोजन हो रहा है। बल्केश्वर, दयालबाग, कमला नगर, ब्रज विहार आदि जगहों पर कई विशाल भंडारे देखने को मिल रहे हैं।

आगरा में कई सालों से करीब 40 किलोमीटर की ऐतिहासिक परिक्रमा सावन के दूसरे सोमवार से पहले पड़ने वाले रविवार शाम से शुरू की जाती है। इस परिक्रमा में हजारों की संख्या में शिव भक्त नंगे पांव भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए शामिल होते हैं। रविवार शाम से शुरू होने वाली यह परिक्रमा सोमवार सुबह करीब 8 बजे तक संपन्न होती है। आगरा की परिक्रमा में सभी उम्र के शिव भक्त शामिल होते हैं। जिसमें छोटे बच्चे, किशोर, युवा और बुजुर्ग भी भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए इस परिक्रमा को पूर्ण करते हैं। नंगे पाव लगने वाली परिक्रमा में भक्तजनों के सामने खराब रास्ते की, बरसात की और कांटों की कई परेशानियां आड़े आती है। लेकिन भोलेनाथ की भक्ति में झूमते हुए बम भोले के जयकारे लगाते हुए और नाचते गाते हुए यह भक्त 12 से 13 घंटे में परिक्रमा को पूर्ण कर लेते हैं।  आगरा के बलकेश्वर मंदिर से यह परिक्रमा शुरू होती है। जिसके बाद शिवभक्त ताजगंज होते हुए राजेश्वर मंदिर उसके बाद रावली महादेव, पृथ्वीनाथ और फिर सिकंदरा क्षेत्र में स्थित कैलाश महादेव मंदिर पहुंचते हैं। यहां से बबूल के जंगलों में स्थित बनखंडी महादेव होते हुए बलकेश्वर महादेव मंदिर पर अपनी परिक्रमा संपन्न करते हैं।

Previous Post

गुडवर्क: शहर और देहात की पुलिस ने मिलकर पकड़े नौ शातिर चोर

Next Post

सहारनपुर से आने के बाद बालिका को सीने से लगा कर रोए परिजन, पुलिस का बोला धन्यवाद

Related Posts

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

April 30, 2026

आगरा। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और कथित राजद्रोह...

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

April 30, 2026

आगरा। न्यू आगरा थाने में खड़ा विशाल वृक्ष कटवाने का मामला सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी में पहुंच गया है। यह...

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

April 29, 2026

आगरा। आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। कालिंदी विहार इलाके में...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

April 28, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दसवीं के छात्र विश्वजीत मल्होत्रा के साथ मारपीट कर तीन दांत तोड़े जाने...

छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

April 28, 2026

आगरा। मंगलवार को छावनी परिषद कार्यालय में छावनी परिषद बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी...

Next Post
सहारनपुर से आने के बाद बालिका को सीने से लगा कर रोए परिजन, पुलिस का बोला धन्यवाद

सहारनपुर से आने के बाद बालिका को सीने से लगा कर रोए परिजन, पुलिस का बोला धन्यवाद

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बाबरिया गिरोह का इनामी बदमाश पुलिस की मुठभेड़ में घायल, गिरफ़्तार

बाबरिया गिरोह का इनामी बदमाश पुलिस की मुठभेड़ में घायल, गिरफ़्तार

March 17, 2024
शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज

शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज

April 17, 2026
चार साल सजा काट कर आए लुटेरे ने नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

चार साल सजा काट कर आए लुटेरे ने नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

January 21, 2023
मेयर हेमलता दिवाकर ने भी की थी राकेश बंसल के भ्रष्टाचार की शिकायत और अब बना लिया ओएसडी

मेयर हेमलता दिवाकर ने भी की थी राकेश बंसल के भ्रष्टाचार की शिकायत और अब बना लिया ओएसडी

July 21, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी
  • दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय
  • कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी
  • डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.