• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
हर व्यक्ति के अंदर विज्ञान समाहित होता है: प्रोफेसर तनेजा

हर व्यक्ति के अंदर विज्ञान समाहित होता है: प्रोफेसर तनेजा

विद्यार्थी विज्ञान मंथन का राज्य स्तरीय शिविर आगरा कॉलेज में रविवार को हुआ

January 8, 2023
in Agra, Cultural, Education, Science, Uncategorized

आगरा। विद्यार्थी विज्ञान मंथन का राज्य स्तरीय शिविर आगरा कॉलेज के गंगाधर शास्त्री भवन में आयोजित किया गया।  ब्रज प्रांत, मेरठ प्रांत एवं कानपुर प्रांत के 105 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो अजय तनेजा ने किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थी विज्ञान मंथन ने छात्रों को एक नया वैज्ञानिक दृष्टिकोण दिया है। हर व्यक्ति के अंदर विज्ञान समाहित होता है, लेकिन उसको बाहर लाने के लिए एक प्लेटफार्म की जरूरत होती है, जिसे विज्ञान भारती, विद्यार्थी विज्ञान मंथन जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से उपलब्ध कराती है। समापन समारोह के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक आनंद जी ने कहा भारत का प्राचीन विज्ञान आज भी पूरे विश्व को विज्ञान की नई राह दिखाता है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद और पूर्व राष्ट्रपति कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि इनकी वैज्ञानिक सोच ने देश को एक नई दिशा दी है।

शिविर के दौरान प्रतिभागी

विज्ञान भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रोफेसर सोमदेव भारद्वाज ने उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा की विद्यार्थियों के बेसिक साइंस को मजबूत करने में परिजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और इसके लिए अभिभावकों को अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा। विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राष्ट्रीय सह समन्वयक कौस्तुभ कुमार उमर ने कहा आज के विद्यार्थियों में भारत के वैज्ञानिकों एवं भारत के विज्ञान के प्रति रुचि का भाव जागृत हो इसके लिए विज्ञान भारती ने कमर कसी हुई है। आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला, विज्ञान भारती ब्रज प्रांत के अध्यक्ष प्रो मनोज कुमार रावत ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया। राज्य समन्वयक डॉ. संध्या अग्रवाल व डा यशस्विता चौहान ने संचालन किया। 
इस अवसर पर प्रो सुनीता गुप्ता, केपी तिवारी, के पी गुप्ता, लव प्रकाश गुप्ता, सुमित गुप्ता, डा दिव्या अग्रवाल, डा नीता रानी, चंचल तोमर आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।

 विजेताओं को प्रमाण पत्र, नगद पुरुस्कार व ट्रॉफी प्रदान की

प्रथम विजेता
कक्षा 6 स्वर्णिका डबराल
कक्षा 7 रसेश शर्मा
कक्षा 8 मारिया शादाब
कक्षा 9 अभिनव अहलूवालिया बरेली
कक्षा 10 अनिक कुमार
कक्षा 11 भव्य तिवारी

द्वितीय विजेता
कक्षा 6 भूमिका दास
कक्षा 7 इंदौर गुप्ता
कक्षा 8 विहान कनोडिया
कक्षा 9 अहान दुग्गल
कक्षा 10 अनिमेष पाठक
कक्षा 11 अंकुश

तृतीय विजेता
कक्षा 6 अभिनव राज
कक्षा 7 लक्ष्य फौजदार
कक्षा 8 अक्षिता सोनी
कक्षा 9 रिजूल चोपड़ा
कक्षा 10 आरुषी शर्मा
कक्षा 11 यश कुमार वर्मा

Previous Post

हत्यारोपी ने रिमांड पर बाड़े में से बरामद कराई पिस्टल

Next Post

ठंड के चलते हैं नर्सरी से कक्षा आठ तक की 14 जनवरी तक छुट्टी

Related Posts

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

September 28, 2026

आगरा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर देश भर में प्रदर्शन चल रहा है। सोमवार को उनके...

बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत

बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत

September 27, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। हाईवे पर...

घर के बरामदे की छत गिरी, 14 लोग मलबे में दबे

घर के बरामदे की छत गिरी, 14 लोग मलबे में दबे

September 27, 2026

आगरा। रविवार रात को पिनाहट थाना क्षेत्र में एक मकान की छत अचानक गिर पड़ी। मलबे के नीचे 14 लोग...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 27, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

September 26, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र में बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कई...

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

Next Post
ठंड के चलते हैं नर्सरी से कक्षा आठ तक की 14 जनवरी तक छुट्टी

ठंड के चलते हैं नर्सरी से कक्षा आठ तक की 14 जनवरी तक छुट्टी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कई जगह पर मशीन हुई खराब, मतदान रहा प्रभावित, 9:00 बजे तक कितने प्रतिशत मतदान रहा जानें

कई जगह पर मशीन हुई खराब, मतदान रहा प्रभावित, 9:00 बजे तक कितने प्रतिशत मतदान रहा जानें

February 10, 2022
रोना बंद नहीं करने पर दहशत बरसाने को की फायरिंग

रोना बंद नहीं करने पर दहशत बरसाने को की फायरिंग

January 6, 2023
उपचार के दौरान मूकबधिर बच्ची की मौत

उपचार के दौरान मूकबधिर बच्ची की मौत

July 26, 2022
अधिवक्ता की जमानत हुई खारिज

अधिवक्ता की जमानत हुई खारिज

February 9, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख
  • बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत
  • घर के बरामदे की छत गिरी, 14 लोग मलबे में दबे
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.