• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत

बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत

September 27, 2026
in accident, Agra, Crime

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। हाईवे पर गल्ला मंडी के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर शव क्षत-विक्षत हो गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना एत्माद्दौला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पास से मिले सामान और बाइक के आधार पर उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में रोडवेज बस की तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है, जिससे दुर्घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभालते हुए यातायात को सुचारु कराया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस परिजनों की जानकारी जुटाने में लगी है।

Previous Post

घर के बरामदे की छत गिरी, 14 लोग मलबे में दबे

Related Posts

घर के बरामदे की छत गिरी, 14 लोग मलबे में दबे

घर के बरामदे की छत गिरी, 14 लोग मलबे में दबे

September 27, 2026

आगरा। रविवार रात को पिनाहट थाना क्षेत्र में एक मकान की छत अचानक गिर पड़ी। मलबे के नीचे 14 लोग...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 27, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

September 26, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र में बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कई...

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पीडीए अब ‘परिवार डेवलपमेंट एजेंसी’ बनकर रह गई है: केशव मौर्य

पीडीए अब ‘परिवार डेवलपमेंट एजेंसी’ बनकर रह गई है: केशव मौर्य

January 9, 2026
अलीगढ़ जा रहे सांसद रामजीलाल सुमन सुबह से हाउस अरेस्ट

अलीगढ़ जा रहे सांसद रामजीलाल सुमन सुबह से हाउस अरेस्ट

May 2, 2025
तहरीर में से तमंचे वाली बात हटाओ तब लिखा जाएगा मुकदमा- बोली ताजगंज पुलिस

तहरीर में से तमंचे वाली बात हटाओ तब लिखा जाएगा मुकदमा- बोली ताजगंज पुलिस

August 29, 2025
कोर्ट के आदेश पर भी नहीं लिखा जगदीशपुरा पुलिस ने मुकदमा, अधिवक्ता को ही लगवाए 15 से 20 चक्कर

कोर्ट के आदेश पर भी नहीं लिखा जगदीशपुरा पुलिस ने मुकदमा, अधिवक्ता को ही लगवाए 15 से 20 चक्कर

May 12, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत
  • घर के बरामदे की छत गिरी, 14 लोग मलबे में दबे
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.