लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रसपा प्रमुख व सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव के बीच सब ठीक चलता नहीं दिख रहा है। आज शिवपाल सिंह यादव सीतापुर पहुंचे और यहां जेल में आजम खान से उन्होंने मुलाकात की। अब शिवपाल-आजम की इस मुलाकात के कई सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश चाहते तो आजम खान जेल से रिहा हो सकते थे लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं किया।
वैसे इससे पहले भी शिवपाल सिंह यादव आजम खान से मिलने सीतापुर जेल जा चुके हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर शिवपाल हमेशा से ही मुद्दा उठाते रहे हैं। आज की मुलाकात के बाद शिवपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी को आजम खान के लिए आंदोलन करना चाहिए था। वह विधानसभा में सबसे सीनियर लीडर हैं, लोकसभा और राज्य सभा में भी रह चुके हैं। सपा को आजम खान की बात सुननी चाहिए थी। लेकिन सपा संघर्ष करती नहीं दिखाई दी। शिवपाल ने अखिलेश का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के साथ आजम खान के लिए धरने पर ही बैठ जाते तो प्रधानमंत्री जरूर सुनते। पीएम नेताजी का सम्मान करते हैं। शिवपाल ने कहा कि बहुत छोटे-छोटे मुकदमे हैं। क्या आजम खान सपा छोड़ रहे हैं, आप के साथ हैं? शिवपाल ने इस सवाल के जवाब में बस इतना कहा कि मैं आजम भाई के साथ हूं और आजम भाई मेरे साथ हैं। वहीं भाजपा में जाने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि उचित समय आने पर अपना फैसला बताएंगे, सारी बातें समय के साथ सामने आ जाएंगी।
देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर
आगरा। महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन विधेयक पर सियासी घमासान के बीच आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने...











