आगरा। मंगलवार को आगरा किला में शिवसेना कार्यकर्ता और सुरक्षाकर्मियों के बीच में भिड़ंत हो गई। झंडा लेकर प्रवेश करने से रोके जाने पर वह आग बबूला हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
महाराष्ट्र से करीब 30-40 शिवसेना कार्यकर्ता आगरा आए हैं। मंगलवार सुबह वह आगरा किला घूमने के लिए पहुंचे। सभी के हाथों में पार्टी का झंडा था। इसके चलते सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया और कहा कि पहले वे झंडा बाहर रख कर आएं। इसके बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा। इस बात से कार्यकर्ता नाराज हो गए उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के साथ में अभद्रता करने के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से मामला शांत कराया।











