• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों द्वारा अधिवक्ता से मारपीट के बाद संजय पैलेस की 36 पार्किंग स्थगित

पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों द्वारा अधिवक्ता से मारपीट के बाद संजय पैलेस की 36 पार्किंग स्थगित

स्थायी रूप से निरस्त करने के लिए नगर निगम सदन में प्रस्ताव रखा जाएगा

July 4, 2025
in administration, Agra, Politics

आगरा। संजय प्लेस में पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों द्वारा अधिवक्ता से मारपीट किए जाने के बाद नगरायुक्त ने शुक्रवार को संजय प्लेस की 36 पार्किंग स्थगित कर दी हैं। इस फैसले के बाद संजय प्लेस के व्यापारियों में भी खुशी की लहर है।

गुरुवार को पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों ने कर अधिवक्ता शशांक अग्रवाल के साथ मारपीट कर उनके कपड़े फाड़ दिए थे। दोनों ओर से मारपीट के बाद मामला थाना हरीपर्वत तक पहुंच गया था, जहां घंटों हंगामा हुआ। पुलिस ने अधिवक्ताओं को धक्का देकर थाने से बाहर निकाला था। पार्किंग का मामला सुर्खियों में आने के बाद शुक्रवार को नगर आयुक्त के साथ विधायक खंडेलवाल, व्यापारियों, पार्षदों की बैठक हुई। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने सवाल उठाया कि एडीए ने जब संजय प्लेस में संपत्तियां आवंटित की थीं, तब पार्किंग समेत अन्य विकास कार्यों का पैसा इन्हीं आवंटियों से वसूल किया था। इसके बाद तो पार्किंग स्थलों पर आवंटियों का हक बनता है। फिर नगर निगम कैसे यहां पार्किंग ठेका चला रहा है? इस पर नगरायुक्त ने कहा कि संजय प्लेस अब एडीए द्वारा नगर निगम को हस्तांतरित किया जा चुका है और इस पर नगर निगम का अधिकार है। उन्होंने आगरा विकास प्राधिकरण  द्वारा भेजे गए उस पत्र का भी हवाला दिया, जिसमें कहा गया है कि यह पार्किंग आवंटियों के लिए नहीं है। इसी आधार पर नगर निगम ने यहां पार्किंग का ठेका उठाया है। इस पर संजय प्लेस के व्यापारियों और विधायक खंडेलवाल ने कहा कि एडीए संजय प्लेस के आवंटियों से पैसा तो वसूल चुका है तो पार्किंग पर आवंटियों का हक क्यों नहीं होगा। विधायक ने कहा कि नगर निगम अब एडीए से भी यही सवाल करे कि जब पैसा लिया जा चुका है तो किस आधार पर पार्किंग का अधिकार नहीं दिया गया? लम्बी वार्ता के बाद नगर आयुक्त ने संजय प्लेस का पार्किंग ठेका तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की घोषणा की और कहा कि इसे स्थायी रूप से निरस्त करने के लिए नगर निगम सदन में प्रस्ताव रखा जाएगा। 

Previous Post

संजय प्लेस में पार्किंग ठेकेदार और अधिवक्ता के बीच विवाद, थाने पर अधिवक्ताओं से धक्का मुक्की

Next Post

ससुराल वालों और पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

Related Posts

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

Next Post
ससुराल वालों और पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

ससुराल वालों और पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शाहगंज थाने में समाधान दिवस में अचानक पहुंचे आईजी, मची खलबली

शाहगंज थाने में समाधान दिवस में अचानक पहुंचे आईजी, मची खलबली

July 9, 2022
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने किया ताजमहल का दीदार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने किया ताजमहल का दीदार

October 12, 2023
सुबह पांच बजे से रामबाग चौराहे से बजरंग पेट्रोल पंप के मध्य वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

सुबह पांच बजे से रामबाग चौराहे से बजरंग पेट्रोल पंप के मध्य वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

June 3, 2024
10,000 बंदरों की होगी नसबंदी, नगर निगम शासन में भेजेगा प्रस्ताव

10,000 बंदरों की होगी नसबंदी, नगर निगम शासन में भेजेगा प्रस्ताव

November 9, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.