• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सूचना आयुक्त के तेवर देख जनसूचना अधिकारियों के छूटे पसीने

सूचना आयुक्त के तेवर देख जनसूचना अधिकारियों के छूटे पसीने

आगरा विकास प्राधिकरण बोला अंग्रेजी में आवेदन पत्र समझ में नहीं आता

September 19, 2023
in administration, Agra

आगरा। राज्य सूचना आयुक्त अजय कुमार उप्रेती द्वारा मंगलवार को आगरा और अलीगढ़ मंडल की आयोग में लंबित अपीलों शिकायतों की सुनवाई की गई। कई जन सूचना अधिकारियों को उन्होंने फटकार लगाई। कुछ पर अर्थ दंड भी लगाया। सबसे ज्यादा रोचक बात यह रही कि जब उन्होंने आगरा विकास प्राधिकरण से पूछा कि उन्होंने आवेदनकर्ता के आवेदन का जवाब क्यों नहीं दिया है तो इस पर प्राधिकरण ने कहा कि आवेदक द्वारा अंग्रेजी में पूछा गया था। यह सुनने के बाद उन्होंने प्राधिकरण की जमकर फटकार लगाई।

सुनवाई के दौरान उन्होंने जिला खनन अधिकारी हाथरस पर आयोग द्वारा 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित करते हुए उनके वेतन से वसूली का आदेश दिया क्योंकि उनके द्वारा आयोग को सूचना भेजने के संबंध में गुमराह किया गया था। जब उनसे सूचना भेजे जाने की तिथि पूछी गई तो उनके द्वारा कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया और बताया गया कि सूचना पूर्व में ही भेजी जा चुकी है। जब आयोग द्वारा एक घंटे में साक्ष्य देने का आदेश दिया गया तो उन्होंने सूचना आज ही प्रेषित की।
आयोग द्वारा कार्यालय जिला अधिकारी हाथरस के जनसूचना अधिकारी के द्वारा आरटीआई आवेदनों का संतोषजनक निस्तारण न होने के कारण जनसूचना अधिकारी उप जिलाधिकारी मनीष चौधरी को कड़ी फटकार लगाई और भविष्य में आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।

आयुक्त द्वारा कड़ा तेवर अपनाते हुए मण्डल के जनसूचना अधिकारियों को समय सीमा के अंदर सूचना देने के निर्देश दिए गए। आयोग द्वारा जनसूचना अधिकारी पुलिस अधीक्षक, नगर अलीगढ़ की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया गया। क्योंकि उनके द्वारा दी गई जनसूचना में आरटीआई अधिनियम 2005 का अनुपालन नहीं किया गया था। इस संबंध में आयोग द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर अलीगढ़ को भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना करने के निर्देश दिये गये। आयोग द्वारा जब ज़िला पंचायत राज अधिकारी फ़िरोज़ाबाद को कड़ी फटकार लगाई गई तो वर्षों से लंबित सूचना 10 मिनट में दे दी गई।
आयोग द्वारा आगरा विकास प्राधिकरण आगरा की कार्यप्रणाली पर भी असंतोष व्यक्त किया गया और चेतावनी दी गई। एडीए से जब जनसूचना ना देने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया की वादी द्वारा अंग्रेज़ी में आवेदन किया गया था, जिस कारण आवेदन समझ नहीं पाए। आज आयोग द्वारा 151 आरटीआई आवेदन की सुनवाई की गई जिनमें से 80 प्रतिशत से अधिक का मौक़े पर ही निस्तारण किया गया। आयोग ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत 25 हजार रुपये का तीन अधिकारियों पर अर्थदंड अधिरोपित किया।  उक्त दंड ज़िला खनन अधिकारी हाथरस, खंड विकास अधिकारी शीतलपुर एटा व अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड कासगंज थे। 

Previous Post

कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन पर रोक, शहीद स्मारक निर्धारित

Next Post

साइबर ठगों के निशाने पर थे 15 लाख भारतीय, 38 हजार करोड़ रुपए कमाने की थी तैयारी

Related Posts

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

September 22, 2026

आगरा।  कागारौल थाना क्षेत्र के नगला परमाल गांव में सोमवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर...

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

September 22, 2026

आगरा। कानपुर हाईवे पर झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस...

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

September 21, 2026

आगरा। पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार को आगरा ग्वालियर हाइवे स्थित एक होटल में...

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

Next Post
साइबर ठगों के निशाने पर थे 15 लाख भारतीय, 38 हजार करोड़ रुपए कमाने की थी तैयारी

साइबर ठगों के निशाने पर थे 15 लाख भारतीय, 38 हजार करोड़ रुपए कमाने की थी तैयारी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पिता और दो भाइयों की हत्या करने वाले तीन हत्यारोपी गिरफ्तार

पिता और दो भाइयों की हत्या करने वाले तीन हत्यारोपी गिरफ्तार

July 26, 2023
चौधरी लटूरी सिंह के मझले पुत्र पूर्व एमएलसी चंद्र प्रताप का कैंसर से निधन

चौधरी लटूरी सिंह के मझले पुत्र पूर्व एमएलसी चंद्र प्रताप का कैंसर से निधन

February 25, 2022
आईपीएल के नाम पर बुकी और गद्दी चलाने वाले सटोरियों को दबोचा

आईपीएल के नाम पर बुकी और गद्दी चलाने वाले सटोरियों को दबोचा

April 8, 2023
आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

August 25, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मूर्धन्य पत्रकार स्व. श्री अनिल अग्रवाल की 37वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्!
  • कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार
  • झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर
  • मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.