• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नाला निर्माण में लापरवाही, कार्यदायी संस्था पर दो लाख का जुर्माना

नाला निर्माण में लापरवाही, कार्यदायी संस्था पर दो लाख का जुर्माना

सड़क पर रखा जनरेटर, पचास हजार का जुर्माना

June 14, 2024
in administration, Agra, News

आगरा। नाला निर्माण के कार्य में अपेक्षित प्रगति और कार्य में लापरवाही पर नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने कार्यदायी संस्था पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। नाले का निर्माण 15वें आयोग के अंतर्गत स्वीकृत हुआ है।

नगरायुक्त ने बताया जोन -3 ताजगंज जगनेर रोड के दोनों ओर के नालों का आरसीसी हृयूम पाइप द्वारा क्रास निर्माण के कार्य का ठेका मैसर्स मां पीताम्बरा पीठ कन्स्ट्रक्शन को दिया गया है। विगत दिनों निगम के इंजीनियरों ने कार्य का निरीक्षण किया था। इस दौरान पाया गया था कि ठेकेदार के द्वारा पाइप लाइन डालने के बाद मलवा पुराने पाइप स्थल पर ही छोड़ दिया गया था। नाले की लेवलिंग भी ठीक प्रकार से नहीं की गई थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बावजूद ठेकेदार द्वारा कमियों को ठीक नहीं किया गया और न ही निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति हो रही थी। उच्चाधिकारियों के निर्देशों को भी ठेकेदार के द्वारा गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था। ठेकेदार की लापरवाही और मनमानी की रिपोर्ट नगरायुक्त को दी गई थी। इस पर नगरायुक्त ने कार्यदायी संस्था पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

इधर दूसरी ओर नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर पूरे शहर के नाले नालियों पर से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसी क्रम में लायर्स कालोनी में नगर निगम के प्रवर्तन दल ने अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में नालियों पर बनाये गये पक्के रैंप ध्वस्त किये गये। फुटपाथ पर रखे गये एक जनरेटर को नोटिस के बाद भी न हटाने पर जनरेटर स्वामी से मौके पर ही पचास हजार का जुर्माना बसूला गया। निगम की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम के प्रवर्तन दल ने जेडएसओ राजीव बालियान के नेतृत्व में वार्ड 34 में अपना अभियान शुरु किया। सड़क के किनारे फुटपाथ पर बड़ा जनरेटर रखने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी। इस पर जनरेटर स्वामियों को नोटिस जारी कर वहां से जनरेटर दो दिन में हटाने की चेतावनी दी गई थी । तय समयसीमा निकलने के बाद भी जनरेटर न हटाये जाने पर जे-दस लायर्स कालोनी निवासी अजय अग्रवाल पर मौके पर ही पचास हजार का जुर्माना लगा कर वसूल किया गया। वहीं पर महेश चंद कटारा ने अपनी दुकान के सामने लोहे की सीढ़ियां बना कर फुटपाथ को घेर लिया था। उनसे भी दो हजार का जुर्माना वसूल किया गया। वहीं सुशील दीक्षित ने नोटिस मिलने के बाद अपना जनरेटर हटा लिया। यहां भी नाली पर जनरेटर रखने से सफाई नहीं हो पा रही थी।

Previous Post

ताजनगरी में योग दिवस पर पांच हजार लोग करेंगे योग

Next Post

मलपुरा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

Related Posts

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

October 23, 2026

आगरा। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान फतेहाबाद में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। सपाईयों ने...

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

October 23, 2026

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा सीट से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।...

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

Next Post
मलपुरा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

मलपुरा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बुजुर्ग महिला के खाते से रिश्तेदार ने निकाले 33 लाख रुपये

बुजुर्ग महिला के खाते से रिश्तेदार ने निकाले 33 लाख रुपये

December 7, 2022
एनकाउंटर की धमकी देकर वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों का नहीं बढ़ेगा 5 साल तक वेतन

एनकाउंटर की धमकी देकर वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों का नहीं बढ़ेगा 5 साल तक वेतन

October 4, 2022
साढ़े चार साल की बच्ची के गायब होने पर दौड़ी एत्माउद्दौला पुलिस, दो घंटे में खोज निकाला

साढ़े चार साल की बच्ची के गायब होने पर दौड़ी एत्माउद्दौला पुलिस, दो घंटे में खोज निकाला

June 8, 2025
17 फरवरी को ताज महोत्सव के साथ हॉट एयर बैलून शुरू कराने के मंडलायुक्त ने दिए निर्देश

17 फरवरी को ताज महोत्सव के साथ हॉट एयर बैलून शुरू कराने के मंडलायुक्त ने दिए निर्देश

February 5, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई
  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े
  • उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.