• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
थानों में मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़ित बन रहे फुटबॉल

थानों में मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़ित बन रहे फुटबॉल

ट्रांस यमुना में किशोरी के अपहरण का 51 दिन बाद मुकदमा, हरीपर्वत और सिकंदरा में पीड़ित को चकरघिन्नी बनाया

July 17, 2024
in Agra, Crime, News, Police

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में थानों में मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़ितों को फुटबॉल बनाया जा रहा है। साक्ष्य होने पर भी मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा। यह स्थिति तब है जब पुलिस कमिश्नर लगातार मीटिंगों में यह बोल रहे हैं कि पीड़ित की एक बार में सुनवाई होनी चाहिए। थाने से पीड़ित को वापस नहीं किया जाए। लेकिन आगरा में कई थाना और चौकी प्रभारी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे। वह पुलिस कमिश्नर के आदेशों को भी ठेंगा दिखा रहे। क्या उन्हें अपने ऊपर किसी कार्रवाई का डर नहीं हैं। इसलिए वह निरंकुश हो गए हैं?

केस 1

सरकार महिला अपराध पर गंभीर है लेकिन आगरा के थानों की पुलिस नहीं।  ट्रांसयमुना थाने में 51 दिन बाद किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ है। हैरानी की बात यह है कि यह मुकदमा भी पुलिस आयुक्त के आदेश पर लिखा गया है। क्या पुलिस कमिश्नर के द्वारा जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी।

16 वर्षीय किशोरी के पिता अपने स्तर से बेटी की तलाश में जुटे हैं। बुधवार को उन्होंने बताया कि वह सादाबाद में बेटी को तलाश रहे हैं। घटना 27 मई की है। टेढ़ी बगिया के पास रहने वाली किशोरी के माता-पिता मजदूरी करते हैं। उस दिन कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी करने गए थे। शाम को वापस लौटे तो बेटी नहीं मिली। छोटी बेटी ने बताया कि बहन को इरफान बुलाकर ले गया था। इरफान बस्ती में रहता है। विवाहित है। माता-पिता बेटी को तलाशते हुए उसके घर पहुंचे। आरोप है कि इरफान के परिजनों ने गालियां दीं। धमकी देकर भगा दिया। किशोरी के पिता ने 27 मई को ही ट्रांसयमुना थाने में तहरीर दी थी। पुलिस उन्हें टहला रही थी। वह थाने के चक्कर लगाकर थक गए तो पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड के समक्ष पेश हुए। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर 17 जुलाई को मुकदमा हुआ है।

केस 2

संजय प्लेस से 15 जुलाई से मोबाइल व्यापारी लापता है। उसके भाई को नेहरू नगर चौकी प्रभारी और संजय प्लेस चौकी प्रभारी ने फुटबॉल बना दिया। बुधवार की शाम पुलिस हरकत में आई। सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू किए गए हैं।
एलौरा एन्क्लेव निवासी अंकुर वर्मा की शाह मार्केट में परी मोबाइल के नाम से दुकान है। उनका भाई नीरज वर्मा 15 जुलाई की शाम स्कूटर लेकर दुकान से निकला था। संजय प्लेस पहुंचकर उसने दुकान के कर्मचारी को फोन किया। उसे अपने पास बुलाया। उससे पांच सौ रुपये लिए। उसके बाद कर्मचारी को वापस भेज दिया। रात को जब नीरज घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। अंकुर ने बताया कि पहले वे न्यू आगरा थाने की चौकी पर गए थे। पुलिस ने कहा कि घटना शाह मार्केट की है। वह मंगलवार को नेहरू नगर चौकी पर गए। यहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई और बुधवार को आने के लिए कहा। उन्होंने कहा उनके भाई के साथ अनहोनी भी हो सकती है लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। वह बुधवार को गए तो कहा गया संजय प्लेस चौकी जाओ। वह संजय प्लेस गए तो शाम को आने के लिए कहा गया। शाम को गए तो  उन्हें संजय प्लेस चौकी भेजा गया। चौकी से हरीपर्वत थाने भेज दिया गया। हरीपर्वत थाने से फिर चौकी भेजा गया। बुधवार की शाम पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखना शुरू किए हैं। घटना को तत्काल प्रभाव से गंभीरता से नहीं लेने पर क्या चौकी प्रभारी नेहरू नगर और संजय प्लेस  के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह देखने वाली बात होगी। 

केस-3

न्यू कोर्ट कालोनी जतारा (टीकमगढ़) निवासी महेंद्र कुमार सिरोतिया तहसील में मुंशी है। उनकी बेटी अंजलि की 11 जुलाई को सिकंदरा के शिव पैलेस में शादी थी।   फेरों के समय मंडप से महेंद्र कुमार का बैग गायब हो गया। बैग में 7.20 लाख रुपये थे। बैग गायब देख महेंद्र कुमार के होश उड़ गए। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गयी। दो लड़के उनके आस-पास ही मंडरा रहे थे। एक कोट पहनकर आया था। बैग चोरी होने के बाद रात में ही घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई। पुलिस आई और थाने पहुंचकर तहरीर देने को कहा। रात में पीड़ित पक्ष थाने गए। तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर नहीं ली। कहा कि इसमें से रकम हटाओ। दूसरे दिन बुलाया। दूसरे दिन भी किसी ने तहरीर नहीं ली। इधर से उधर घुमाया। इस माहौल में महेंद्र कुमार ने अपनी बेटी को विदा किया। जब थाने चक्कर लगाकर थक गए तो ऑन लाइन शिकायत दर्ज कराई। उस पर मुकदमा लिखा गया। मुकदमे में रकम नहीं खोली गई है। रकम पांच लाख से अधिक है। एसआर फाइल खोलनी पड़ेगी। उससे बचने के लिए ऐसा किया गया है। पीड़ित का कहना है कि ऐसी पुलिसिंग उनके मध्य प्रदेश में नहीं हैं। वहां पुलिस पीड़ित की मदद करती है।

 

सभी थाना प्रभारी को कई बार सख्त निर्देश दिए जा चुके हैं कि पीड़ित की एक बार में सुनवाई की जाए। महिला संबंधी अपराधों को भी गंभीरता से लिया जाए। इसके बाद भी जो थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी पीड़ित को टहला रहे हैं, उनकी जांच कराकर दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जे रविन्द्र गौड, पुलिस कमिश्नर

Previous Post

एनसीसी कैडेट कोमल ने की 16 हजार पांच सौ फुट ऊंचाई की रॉक क्लाइंबिंग

Next Post

विजिलेंस टीम ने एडीओ पंचायत को 60 हजार की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

Related Posts

शाहगंज में क्लीनिक पर अपनी बहन के साथ दवा लेने गई चार साल की बालिका के साथ छेड़छाड़

शाहगंज में क्लीनिक पर अपनी बहन के साथ दवा लेने गई चार साल की बालिका के साथ छेड़छाड़

May 2, 2026

आगरा। शाहगंज क्षेत्र में बड़ी बहन के साथ क्लीनिक पर गई चार वर्ष की बालिका से कंपाउंडर द्वारा छेड़छाड़ किए...

एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे, तीनों की मौत

एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे, तीनों की मौत

May 2, 2026

आगरा। आगरा के एत्मादद्दोला थाना क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस-1 में शनिवार को निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर...

खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

May 2, 2026

आगरा। खेरागढ़ थाना क्षेत्र के सितौली गांव में बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र ने घर के अंदर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद...

फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म

फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म

May 2, 2026

 आगरा। शनिवार दोपहर फतेहपुर सीकरी  स्मारक घूमने आई युवती को धमकाकर दो युवक सुनसान जगह पर ले गए और दुष्कर्म...

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

May 1, 2026

आगरा। अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके...

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

May 1, 2026

आगरा।  आगरा में शुक्रवार को अकोला कस्बे में स्मार्ट मीटर के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।...

Next Post
विजिलेंस टीम ने एडीओ पंचायत को 60 हजार की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

विजिलेंस टीम ने एडीओ पंचायत को 60 हजार की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हाथरस में विरोध के बीच भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

January 27, 2022
छात्रा के साथ गैंगरेप और ब्लैकमेल कर दो लाख रुपए वसूलने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

छात्रा के साथ गैंगरेप और ब्लैकमेल कर दो लाख रुपए वसूलने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

July 3, 2025
स्कूल जाने के लिए सड़क किनारे खड़े बच्चों को कार सवार ने रौंदा, दो की मौत

स्कूल जाने के लिए सड़क किनारे खड़े बच्चों को कार सवार ने रौंदा, दो की मौत

May 11, 2023
शहीद के घर में घुसकर की बदमाशों ने लाखों की लूट

शहीद के घर में घुसकर की बदमाशों ने लाखों की लूट

July 26, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शाहगंज में क्लीनिक पर अपनी बहन के साथ दवा लेने गई चार साल की बालिका के साथ छेड़छाड़
  • एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे, तीनों की मौत
  • खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या
  • फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.