• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
चिकित्सक के अपहरणकर्ताओं को मुठभेड़ में ढेर करने वाले तत्कालीन एसएसपी सहित पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पदक

चिकित्सक के अपहरणकर्ताओं को मुठभेड़ में ढेर करने वाले तत्कालीन एसएसपी सहित पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पदक

इनमें आईपीएस मुनिराज जी, सत्यजीत गुप्ता, इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल प्रशांत कुमार और आदेश त्रिपाठी शामिल

August 14, 2026
in Agra, Police

आगरा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को कल स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। आगरा में चिकित्सक के अपहरणकर्ताओं को मुठभेड़ में ढेर करने वाले तत्कालीन एसएसपी सहित पांच पुलिसकर्मियों को भी वीरता पदक मिलेगा। इनमें दो वर्तमान में आगरा में ही तैनात हैं। एक एडीजी ऑफिस में तैनात इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार और दूसरे एसटीएफ आगरा यूनिट में तैनात हेड कांस्टेबल  प्रशांत कुमार हैं। एक अन्य हेड कांस्टेबल आदेश त्रिपाठी गाजियाबाद में तैनात है। वही मुठभेड का नेतृत्व करने वाले तत्कालीन एसएसपी मुनिराज जी मुरादाबाद में डीआईजी रेंज, एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता कानपुर में डीसीपी के रूप में तैनात हैं।

ट्रांस यमुना कालोनी स्थित एक नर्सिंग होम के मालिक डा. उमाकांत गुप्ता को मंगला नाम की एक युवती ने हनी ट्रैप में फंसाया था। जुलाई 2021 में चिकित्सक को बुलाकर उनका अपहरण कर लिया था। अपहरण कर्ताओं को पकड़ना पुलिस के लिए बड़ा चुनौती का पल था। पुलिस ने जगनेर के कछपुरा के जंगल में दो बदमाशों की घेराबंदी की थी। दस्यु केशव गुर्जर का गुर्गा बदन सिंह और अक्षय को ढेर किया था। बदमाशों से साहसिक मुठभेड़ के लिए भारत सरकार की ओर से गैलेंट्री पदक प्रदान किया गया है।  इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सर्विलांस में मास्टर माने जाते हैं। वह मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले हैं और 1999 बैच के हैं। यह आगरा में एत्माउद्दौला, न्यू आगरा, सदर, जगनेर में थाना प्रभारी भी रहे हैं। 26 जनवरी 2020 को उन्हें सिल्वर कमेंडेशन डिस्क से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Previous Post

फतेहाबाद में यमुना में नहाने गए पांच बच्चों में से दो बच्चे डूबे

Related Posts

फतेहाबाद में यमुना में नहाने गए पांच बच्चों में से दो बच्चे डूबे

फतेहाबाद में यमुना में नहाने गए पांच बच्चों में से दो बच्चे डूबे

August 14, 2026

आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र में यमुना नदी में नहाने गए पांच बच्चों में दो के गहरे पानी में डूब जाने से...

सोमवार को शिव मंदिरों में रहेगी भारी भीड़, रविवार शाम चार बजे से शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध

सोमवार को शिव मंदिरों में रहेगी भारी भीड़, रविवार शाम चार बजे से शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध

August 14, 2026

आगरा। श्रावण मास के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को कैलाश मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालु...

टोरेंट पावर बोली- दलाल, बिचौलिए से रहें सावधान, सीधे ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचकर करें संपर्क

टोरेंट पावर बोली- दलाल, बिचौलिए से रहें सावधान, सीधे ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचकर करें संपर्क

August 14, 2026

आगरा। उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी सेवाएं सहज और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टोरेंट पावर की ओर...

ट्रक में लकड़ी का गुप्त केबिन तैयार कर उसमें छिपा रखी थी शराब

ट्रक में लकड़ी का गुप्त केबिन तैयार कर उसमें छिपा रखी थी शराब

August 13, 2026

आगरा। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। काउंटर...

आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक के प्राथमिक सेक्शन में पाइलिंग फाउंडेशन का मेट्रो ने किया कार्य पूरा

आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक के प्राथमिक सेक्शन में पाइलिंग फाउंडेशन का मेट्रो ने किया कार्य पूरा

August 13, 2026

आगरा। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक के प्राथमिक सेक्शन में पाइलिंग फाउंडेशन का कार्य...

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

August 12, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री और आगरा के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने...

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शहर की सफाई व्यवस्था से कोई समझौता नहीं: नगर आयुक्त

शहर की सफाई व्यवस्था से कोई समझौता नहीं: नगर आयुक्त

May 22, 2024
पत्नी से बातचीत नहीं करने की कहने पर भतीजे ने की चाचा की हत्या

पत्नी से बातचीत नहीं करने की कहने पर भतीजे ने की चाचा की हत्या

May 10, 2023
पुरानी रंजिश के चलते छत पर सो रहे चार लोगों पर पड़ोसी ने फेंका तेजाब

पुरानी रंजिश के चलते छत पर सो रहे चार लोगों पर पड़ोसी ने फेंका तेजाब

May 9, 2022
सुमन ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन

सुमन ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन

February 13, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • चिकित्सक के अपहरणकर्ताओं को मुठभेड़ में ढेर करने वाले तत्कालीन एसएसपी सहित पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पदक
  • फतेहाबाद में यमुना में नहाने गए पांच बच्चों में से दो बच्चे डूबे
  • सोमवार को शिव मंदिरों में रहेगी भारी भीड़, रविवार शाम चार बजे से शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध
  • टोरेंट पावर बोली- दलाल, बिचौलिए से रहें सावधान, सीधे ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचकर करें संपर्क
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.