• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ट्रांस यमुना में बनेगा जैन धर्म की आस्था का द्वार

ट्रांस यमुना में बनेगा जैन धर्म की आस्था का द्वार

चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर समिति ने विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह को सौंपा पत्र

September 28, 2026
in administration, Agra, Cultural

आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित श्री 1008 चंद्र प्रभ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर को भव्य स्वरूप देने की दिशा में मंदिर समिति ने पहल शुरू की है। समिति की ओर से क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह को पत्र सौंपकर मंदिर के लिए भव्य मुख्य प्रवेश द्वार (मंदिर गेट) के निर्माण की मांग की गई है।

समिति का कहना है कि मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है और धार्मिक आयोजनों के दौरान बड़ी संख्या में समाजबंधु एकत्र होते हैं। ऐसे में मंदिर का भव्य एवं आकर्षक प्रवेश द्वार धार्मिक स्थल की पहचान को और व्यापक रूप प्रदान करेगा। मंदिर परिसर में वार्षिक कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी महोत्सव का आयोजन भी धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान जैन समाज के लोगों ने भगवान चंद्र प्रभु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की। कार्यक्रम में “क्षमावीरस्य भूषणम् क्षमा वीरों का आभूषण है” का संदेश प्रमुखता से दिया गया। समाजबंधुओं ने एक-दूसरे से क्षमा याचना करते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और अहिंसा की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। श्री 1008 चंद्र प्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में जितेंद्र जैन बंटी को अध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार जैन को महामंत्री, राजीव जैन को कोषाध्यक्ष तथा विप्लव जैन को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने मंदिर के धार्मिक आयोजनों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने, समाज को एकजुट करने तथा मंदिर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण से आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर संदीप जैन, मोहित जैन, आशीष जैन, अंकित जैन, शेखर जैन, पंकज जैन, दिनेश बाबू जैन, कैलाश चंद जैन तथा श्रीमती प्रीति जैन, पारुल जैन, खुशबू जैन, शिप्रा जैन, सोनम जैन, संगीता जैन एवं शर्मिष्ठा जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। 

Previous Post

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

Next Post

शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Related Posts

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

October 5, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए...

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

October 5, 2026

आगरा। फुटवियर उद्योग में इस्तेमाल हो रही नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी और कंपोनेंट्स को समझने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल...

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

October 5, 2026

आगरा/ नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर सोमवार को परम पूज्य पट्टाचार्य श्री...

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

October 4, 2026

आगरा। कमला नगर थाना पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो लोगों को...

दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

October 4, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में दबंगई करने के लिए मशहूर रामवीर सिसोदिया उनके भाई और बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं...

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

October 4, 2026

आगरा।  फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर है। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी 12 अक्टूबर को...

Next Post
शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

40 करोड़ की लागत से बने संस्कृति भवन का पत्थर गिरा, अनहोनी बची

40 करोड़ की लागत से बने संस्कृति भवन का पत्थर गिरा, अनहोनी बची

May 20, 2022
बसपा को एक के बाद एक झटके, अब पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह कई कार्यकर्ताओं के साथ आजाद समाज पार्टी में शामिल

बसपा को एक के बाद एक झटके, अब पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह कई कार्यकर्ताओं के साथ आजाद समाज पार्टी में शामिल

December 25, 2024
पदम श्री गोपालदास नीरज के नाम पर मेडल देने की मांग

पदम श्री गोपालदास नीरज के नाम पर मेडल देने की मांग

January 4, 2023
एत्माद्दौला पुलिस ने पकड़ा 10 हजार का इनामी

एत्माद्दौला पुलिस ने पकड़ा 10 हजार का इनामी

January 26, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया
  • डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली
  • सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय
  • एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.