• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
फतेहाबाद में यमुना में नहाने गए पांच बच्चों में से दो बच्चे डूबे

फतेहाबाद में यमुना में नहाने गए पांच बच्चों में से दो बच्चे डूबे

देर शाम तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलने के बावजूद दोनों का कोई सुराग नहीं

August 14, 2026
in accident, Agra

आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र में यमुना नदी में नहाने गए पांच बच्चों में दो के गहरे पानी में डूब जाने से हड़कंप मच गया। दोनों बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर फतेहाबाद थाना पुलिस भी पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलने के बावजूद दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका था।

पिन्नापुरा गांव के पांच बच्चे शुक्रवार को बकरी चराने के लिए यमुना नदी के किनारे गए थे। बताया गया है कि इसी दौरान बच्चों ने नदी में नहाने का फैसला किया और सभी पानी में उतर गए। नहाते समय 12 वर्षीय रूमा पुत्री ताराचंद और 10 वर्षीय प्रिंस पुत्र किशनलाल अचानक नदी के गहरे हिस्से में चले गए। दोनों ने पानी से बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते गहरे पानी में समा गए। रूमा और प्रिंस को पानी में डूबता देखकर उनके साथ मौजूद तीन बच्चे किसी तरह नदी से बाहर निकल आए। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। दो बच्चों के डूबने की खबर गांव में पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण यमुना किनारे पहुंच गए। परिजन बच्चों को तलाशने के लिए नदी में उतरने की कोशिश करने लगे, लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण मुश्किलें सामने आईं। बच्चों के यमुना में डूबने की सूचना फतेहाबाद थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत एवं तलाश अभियान शुरू कराया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारा। गोताखोरों ने घटनास्थल के आसपास नदी के संभावित हिस्सों में काफी देर तक तलाश की। पुलिस की मौजूदगी में यमुना के आसपास कई स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

Previous Post

सोमवार को शिव मंदिरों में रहेगी भारी भीड़, रविवार शाम चार बजे से शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध

Next Post

चिकित्सक के अपहरणकर्ताओं को मुठभेड़ में ढेर करने वाले तत्कालीन एसएसपी सहित पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पदक

Related Posts

आगरा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को कल स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। आगरा में चिकित्सक के अपहरणकर्ताओं को...

सोमवार को शिव मंदिरों में रहेगी भारी भीड़, रविवार शाम चार बजे से शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध

सोमवार को शिव मंदिरों में रहेगी भारी भीड़, रविवार शाम चार बजे से शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध

August 14, 2026

आगरा। श्रावण मास के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को कैलाश मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालु...

टोरेंट पावर बोली- दलाल, बिचौलिए से रहें सावधान, सीधे ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचकर करें संपर्क

टोरेंट पावर बोली- दलाल, बिचौलिए से रहें सावधान, सीधे ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचकर करें संपर्क

August 14, 2026

आगरा। उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी सेवाएं सहज और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टोरेंट पावर की ओर...

ट्रक में लकड़ी का गुप्त केबिन तैयार कर उसमें छिपा रखी थी शराब

ट्रक में लकड़ी का गुप्त केबिन तैयार कर उसमें छिपा रखी थी शराब

August 13, 2026

आगरा। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। काउंटर...

आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक के प्राथमिक सेक्शन में पाइलिंग फाउंडेशन का मेट्रो ने किया कार्य पूरा

आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक के प्राथमिक सेक्शन में पाइलिंग फाउंडेशन का मेट्रो ने किया कार्य पूरा

August 13, 2026

आगरा। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक के प्राथमिक सेक्शन में पाइलिंग फाउंडेशन का कार्य...

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

August 12, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री और आगरा के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने...

Next Post
चिकित्सक के अपहरणकर्ताओं को मुठभेड़ में ढेर करने वाले तत्कालीन एसएसपी सहित पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पदक

चिकित्सक के अपहरणकर्ताओं को मुठभेड़ में ढेर करने वाले तत्कालीन एसएसपी सहित पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पदक

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पुलिस के टॉर्चर की वजह से दो भाइयों के आत्महत्या के मामले में दरोगा को भेजा जेल, इंस्पेक्टर फरार

पुलिस के टॉर्चर की वजह से दो भाइयों के आत्महत्या के मामले में दरोगा को भेजा जेल, इंस्पेक्टर फरार

June 26, 2024
हर पन्ने का एक भी मतदाता मतदान से ना रहे वंचित: धर्मपाल सिंह

हर पन्ने का एक भी मतदाता मतदान से ना रहे वंचित: धर्मपाल सिंह

April 14, 2024
सदर के जिम में तैयार हो रहे थे नकली नोट

सदर के जिम में तैयार हो रहे थे नकली नोट

October 29, 2022
देवेंद्र शंकर पांडे बने ताजगंज थाने के प्रभारी

देवेंद्र शंकर पांडे बने ताजगंज थाने के प्रभारी

June 20, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • चिकित्सक के अपहरणकर्ताओं को मुठभेड़ में ढेर करने वाले तत्कालीन एसएसपी सहित पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पदक
  • फतेहाबाद में यमुना में नहाने गए पांच बच्चों में से दो बच्चे डूबे
  • सोमवार को शिव मंदिरों में रहेगी भारी भीड़, रविवार शाम चार बजे से शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध
  • टोरेंट पावर बोली- दलाल, बिचौलिए से रहें सावधान, सीधे ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचकर करें संपर्क
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.