• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सोमवार को शिव मंदिरों में रहेगी भारी भीड़, रविवार शाम चार बजे से शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध

सोमवार को शिव मंदिरों में रहेगी भारी भीड़, रविवार शाम चार बजे से शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध

August 14, 2026
in administration, Agra

आगरा। श्रावण मास के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को कैलाश मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालु कैलाश मंदिर और अन्य शिव मंदिरों पर पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे। रविवार शाम चार बजे से शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध लागू होगा।

डीसीपी यातायात सोनम कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मथुरा और फिरोजाबाद से आने-जाने वाले भारी वाहन वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगे। रविवार शाम चार बजे से सोमवार को कार्यक्रम समाप्ति तक मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान बाहरी और आंतरिक मार्गों में परिवर्तन किया जाएगा। दिल्ली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहनों को थाना रिफाइनरी क्षेत्रांतर्गत टाउनशिप चौराहा (स्वर्ण जयंती अस्पताल के सामने) से गोकुल बैराज, यमुना एक्सप्रेसवे और अन्य वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा। हाथरस से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहनों को सिकंदराराऊ या सादाबाद से मथुरा होकर भेजा जाएगा। एनएच-19 पर रैपुरा जाट दक्षिणी बाइपास से कुबेरपुर कट के मध्य भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। फिरोजाबाद से मथुरा जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे। मथुरा से फिरोजाबाद की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन रैपुरा जाट से दक्षिणी बाइपास, रोहता नहर चौराहा से दिगनेर मार्ग से इनर रिंग रोड होकर जाएंगे। हाथरस की तरफ से आने वाले सभी वाहन जो फिरोजाबाद जाना चाहते हैं, खंदौली से मुड़ी चौराहा से एत्मादपुर से एनएच-19 होकर जाएंगे। सिकंदरा मंडी के ऊपर एनएच-19 से सिकंदरा चौराहा की तरफ किसी भी प्रकार का वाहन नहीं आयेगा। यह सभी वाहन सर्विस रोड से होकर मंडी अंडरपास से होकर शास्त्रीपुरम पुल से होकर जाएंगे। एनएच-19 कैलाश मोड़ से कैलाश मंदिर तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सिकंदरा मंडी के नीचे सर्विस रोड से कोई भी वाहन का आवागमन सिकंदरा चौराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेगा। कारगिल पेट्रोल पंप की तरफ से कोई भी वाहन सिकंदरा चौराहा की तरफ नहीं जायेगा। फिरोजाबाद रामबाग से मथुरा जाने वाले हल्के वाहन गुरुद्वारा गुरू का ताल से गुरूद्वारा आरओबी से करकुंज, कारगिल पेट्रोल पंप, सिकंदरा आरओबी के नीचे से यूपीएसआईडीसी रोड होकर जाएंगे।
मथुरा से फिरोजाबाद, अलीगढ, रामबाग (आगरा) को आने वाले हल्के वाहन शास्त्रीपुरम आरओबी से यूपीएसआईडीसी रोड होकर सिकंदरा आरओबी, कारगिल पेट्रोल पम्प करकुंज, भावना टावर से गुरूद्वारा आरओबी होकर जाएंगे।
एनएच-19 गुरुद्वारा से कोई भी वाहन सिकंदरा चौराहा की तरफ नहीं जाएगा। भावना एस्टेट तिराहे से कोई भी वाहन ओवरब्रिज होते हुए गुरुद्वारा की तरफ नहीं जाएगा। केके नगर कट से कोई भी वाहन एनएच-19 पर नहीं आएगा।

Previous Post

टोरेंट पावर बोली- दलाल, बिचौलिए से रहें सावधान, सीधे ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचकर करें संपर्क

Next Post

फतेहाबाद में यमुना में नहाने गए पांच बच्चों में से दो बच्चे डूबे

Related Posts

चिकित्सक के अपहरणकर्ताओं को मुठभेड़ में ढेर करने वाले तत्कालीन एसएसपी सहित पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पदक

चिकित्सक के अपहरणकर्ताओं को मुठभेड़ में ढेर करने वाले तत्कालीन एसएसपी सहित पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पदक

August 14, 2026

आगरा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को कल स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। आगरा में चिकित्सक के अपहरणकर्ताओं को...

फतेहाबाद में यमुना में नहाने गए पांच बच्चों में से दो बच्चे डूबे

फतेहाबाद में यमुना में नहाने गए पांच बच्चों में से दो बच्चे डूबे

August 14, 2026

आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र में यमुना नदी में नहाने गए पांच बच्चों में दो के गहरे पानी में डूब जाने से...

टोरेंट पावर बोली- दलाल, बिचौलिए से रहें सावधान, सीधे ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचकर करें संपर्क

टोरेंट पावर बोली- दलाल, बिचौलिए से रहें सावधान, सीधे ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचकर करें संपर्क

August 14, 2026

आगरा। उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी सेवाएं सहज और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टोरेंट पावर की ओर...

ट्रक में लकड़ी का गुप्त केबिन तैयार कर उसमें छिपा रखी थी शराब

ट्रक में लकड़ी का गुप्त केबिन तैयार कर उसमें छिपा रखी थी शराब

August 13, 2026

आगरा। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। काउंटर...

आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक के प्राथमिक सेक्शन में पाइलिंग फाउंडेशन का मेट्रो ने किया कार्य पूरा

आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक के प्राथमिक सेक्शन में पाइलिंग फाउंडेशन का मेट्रो ने किया कार्य पूरा

August 13, 2026

आगरा। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक के प्राथमिक सेक्शन में पाइलिंग फाउंडेशन का कार्य...

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

August 12, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री और आगरा के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने...

Next Post
फतेहाबाद में यमुना में नहाने गए पांच बच्चों में से दो बच्चे डूबे

फतेहाबाद में यमुना में नहाने गए पांच बच्चों में से दो बच्चे डूबे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

प्रोफेसर लवकुश मिश्रा को मिला अमेरिका ग्लोबल अकडेमिक लीडर अवार्ड

प्रोफेसर लवकुश मिश्रा को मिला अमेरिका ग्लोबल अकडेमिक लीडर अवार्ड

December 31, 2023
आठ महीने से जिस इनामी को सिकंदरा पुलिस नहीं पकड़ पाई उसे कमला नगर पुलिस ने पकड़ लिया

आठ महीने से जिस इनामी को सिकंदरा पुलिस नहीं पकड़ पाई उसे कमला नगर पुलिस ने पकड़ लिया

December 11, 2023
चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग लेकर एनएसयूआई और सपा छात्र सभा हो रही उग्र

चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग लेकर एनएसयूआई और सपा छात्र सभा हो रही उग्र

February 3, 2024
कोतवाली में शीट के गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप

कोतवाली में शीट के गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप

January 23, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • चिकित्सक के अपहरणकर्ताओं को मुठभेड़ में ढेर करने वाले तत्कालीन एसएसपी सहित पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पदक
  • फतेहाबाद में यमुना में नहाने गए पांच बच्चों में से दो बच्चे डूबे
  • सोमवार को शिव मंदिरों में रहेगी भारी भीड़, रविवार शाम चार बजे से शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध
  • टोरेंट पावर बोली- दलाल, बिचौलिए से रहें सावधान, सीधे ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचकर करें संपर्क
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.