• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दबिशकांड: घटना के बाद आखिर न्यू आगरा थाने के आठ पुलिसकर्मी क्यों हैं छुट्टी पर?

दबिशकांड: घटना के बाद आखिर न्यू आगरा थाने के आठ पुलिसकर्मी क्यों हैं छुट्टी पर?

March 14, 2024
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। सिकंदरा में पुलिस की दबिश के दौरान अधिवक्ता की हुई मौत के मामले में आठ पुलिसकर्मी घटना वाली रात से ही छुट्टी पर चल रहे हैं। जब वह गलत नहीं है तो छुट्टी पर क्यों चले गए हैं। यह सवाल खड़े हो रहे हैं। जांच के लिए गठित एसआईटी भी अभी तक परिजनों को कई सवालों के जवाब नहीं दे पाई है। मुकदमे में पुलिस क्या करेगी। यह सवाल परिजन पूछ रहे हैं। 

एक मार्च की रात न्यू आगरा पुलिस ने सिकंदरा क्षेत्र स्थित मंगलम आधार अपार्टमेंट में दबिश दी थी। दबिश के दौरान संदिग्ध हालात में अधिवक्ता सुनील शर्मा ऊपर से गिरे थे। उनकी मौत हो गई थी। उनकी पत्नी ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में तत्कालीन थानाध्यक्ष न्यू आगरा राजीव कुमार, पूर्व चौकी प्रभारी दयालबाग अनुराग सिंह नामजद हैं। आठ-दस अज्ञात पुलिस कर्मियों का जिक्र है। पुलिस के अपार्टमेंट में जाने और बाहर निकलने के सीसीटीवी फुटेज हैं। घटना से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। कई दिन अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। उनकी मांग पर एसआईटी का गठन किया गया। सीबीसीआईडी जांच की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र लिखा गया है। सांसद राजकुमार चाहर ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। विवेचना फिलहाल इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा के पास है।

गुरुवार को भी अधिवक्ता के परिजन पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड से मिले। परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। वे एक ही बात बोल रहे हैं कि अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई है? अभी तक पुलिस ने इस मामले में कुछ क्यों नहीं किया है। पुलिस आयुक्त ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि जांच जारी है। साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी।
वहीं कानून के जानकारों का कहना है कि यह मुकदमा पुलिस के गले की फांस बन गया है। दबिश के सीसीटीवी फुटेज हैं। वीडियो भी है। पुलिस ने दबिश के दौरान दरवाजा तोड़ा था। अधिवक्ता का एनबीडब्ल्यू तक नहीं लिया गया था। दबिश सूर्यास्त के बाद दी गई थी। दबिश में गई टीम इतनी आसानी से कानूनी शिकंजे से बच नहीं पाएगी। पुलिस पहले दिन बोल रही थी कि यह हादसा है। हादसा मानकर भी विवेचना की गई तो पुलिस कर्मी फंस जाएंगे। अधिवक्ता की मौत हुई है। पोस्टमार्टम हुआ है। अधिवक्ता समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। पुलिस विवेचना में गड़बड़ी करेगी तो अधिवक्ता आरोपित पुलिस कर्मियों को कोर्ट में तलब कराएंगे।

Previous Post

जगदीशपुरा में शॉर्ट सर्किट से जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Next Post

फ्लाईओवर पर चलती कार में लगी आग, लगा जाम

Related Posts

एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच  हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार

एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार

August 2, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के जंगल में गन फैक्ट्री चल रही थी। एसओजी ने कई लोगों को गिरफ्तार कर इसका...

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

August 2, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा का 92वां दीक्षांत समारोह कल मनाया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल...

नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

August 2, 2026

आगरा। हरीपर्वत थाना पुलिस ने विजयनगर स्थित अनुपम रॉयल अपार्टमेंट में हुई करीब 80 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का...

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

August 1, 2026

आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र में पुलिस ने बंद मकान में संचालित जुए के फड़ पर छापा मारा। मौके से 13 जुआरियों...

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

August 1, 2026

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर...

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

July 31, 2026

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन कोचिंग के नाम पर एक छात्रा को होटल बुलाए जाने का मामला सामने आया...

Next Post
फ्लाईओवर पर चलती कार में लगी आग, लगा जाम

फ्लाईओवर पर चलती कार में लगी आग, लगा जाम

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शू फैक्ट्री के मैनेजर पालीवाल पार्क की रेलिंग पर फंदे पर लटके मिले

शू फैक्ट्री के मैनेजर पालीवाल पार्क की रेलिंग पर फंदे पर लटके मिले

December 20, 2023
पेड़ कटने से स्वास्थ्य पर हो रहा प्रतिकूल असर: सीएमओ

पेड़ कटने से स्वास्थ्य पर हो रहा प्रतिकूल असर: सीएमओ

June 5, 2024
वायु प्रदूषण संबंधी जांच में अधोमानक मिले तो  कड़ी कार्रवाई की जाए: डीएम

वायु प्रदूषण संबंधी जांच में अधोमानक मिले तो  कड़ी कार्रवाई की जाए: डीएम

November 6, 2023
विदेशी शराब की तस्करी करने वाले दो शातिरों को दबोचा

विदेशी शराब की तस्करी करने वाले दो शातिरों को दबोचा

July 22, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार
  • कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा
  • जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.