• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
यीडा ने मथुरा में क्षेत्रीय कार्यालय खोला, नोएडा तक नहीं दौड़ना पड़ेगा, आगरा में भी टाउनशिप को लेकर मांगे गए सुझाव

यीडा ने मथुरा में क्षेत्रीय कार्यालय खोला, नोएडा तक नहीं दौड़ना पड़ेगा, आगरा में भी टाउनशिप को लेकर मांगे गए सुझाव

CEO ने सांस्कृतिक नृत्य कला के संवर्धन के लिए गीता शोध संस्थान को पांच लाख रुपये की धनराशि प्राधिकरण फण्ड से देने की घोषणा की

June 24, 2025
in administration, Agra, Development

आगरा/मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक प्राधिकरण का क्षेत्रीय कार्यालय मंगलवार को वृंदावन में विधिवत शुरु हो गया। कार्यालय का शुभारम्भ मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया। इस दौरान प्राधिकरण द्वारा मथुरा क्षेत्र में प्रस्तावित हेरिटेज सिटी व शासन से अनुमोदित अर्बन नोड में अन्य विकास कार्यों की जानकारी दी गई। वही आगरा में भी बसने जा रही टाउनशिप को लेकर जेपी होटल में शहर के प्रमुख लोगों के साथ चर्चा की गई और सुझाव मांगे गए।

वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान परिसर में द्वितीय तल पर स्थापित यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय के शुभारम्भ अवसर पर धर्माचार्यों द्वारा मंत्रोचारण किया गया। प्राधिकरण कार्यालय परिसर में भगवान श्री बांके बिहारी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह ने नवीन कार्यालय परिसर का अवलोकन किया। कहा कि मथुरा क्षेत्र में प्रस्तावित हेरिटेज सिटी व शासन से अनुमोदित अर्बन नोड में अन्य विकास कार्यों को गति प्रदान करने व भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही को गति देने के लिए गीता शोध संस्थान वृंदावन में यह कार्यालय स्थापित किया गया है। इस कार्यालय की स्थापना में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप द्वारा बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा की गई। कार्यालय के सभा कक्ष में हेरिटेज सिटी की विशेषताओं के संबंध में नियोजन विभाग व कंसलटेंट सीबीआरई द्वारा प्रस्तुतिकरण भी किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में गीता शोध संस्थान में नृत्य कला सीख रही बालिकाओ द्वारा श्री कृष्ण की मनमोहक नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा सांस्कृतिक नृत्य कला के संवर्धन के लिए गीता शोध संस्थान को पाँच लाख रुपये की धनराशि प्राधिकरण फण्ड से देने की घोषणा की।
अपर मुख्य कार्यापालक अधिकारी, कपिल सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, शैलेंद्र भाटिया विशेष कार्याधिकारी, राजेंद्र भाटी महा प्रबंधक परियोजना, आनंद मोहन सिंह निदेशक हॉर्टिकल्चर, नंद किशोर सुंदरियाल स्टाफ ऑफिसर, वीरेंद्र सिंह डीजीएम, वरिष्ठ प्रबंधक राजबीर सिंह, मनोज धारीवाल, सुभाष चंद्र आदि सहित गौतम बुद्ध नगर के एडीएम राजेश कुमार, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव अरविंद द्विवेदी, ओएसडी प्रसून द्विवेदी, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के पर्यावरण विशेषज्ञ मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

आगरा अर्बन सेंटर मास्टर प्लान 2041 पर जेपी में लिए गए सुझाव

आगरा। मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक प्राधिकरण के द्वारा जेपी होटल में आगरा अर्बन सेंटर मास्टर प्लान 2041 को लेकर शहर के लोगों से सुझाव मांगे गए। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी आईएएस नगेन्द्र प्रताप ने इस मास्टर प्लान के बारे में बताया। यह मास्टर प्लान सभी लोगों को बहुत पसंद आया। जूता व्यवसाई पूरण डाबर ने कहा कि यह सपनों का मास्टर प्लान है। केसी जैन ने पूछा कि आखिर जमीन कैसे अधिकृत की जाएंगी। इस पर आईएएस नागेंद्र प्रताप ने उन्हें बताया गया कि किसानों को उचित मुआवजा देकर यह अधिकृत की जाएगी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने कहा कि मार्च में मास्टर प्लान अप्रूव हुआ था और मार्च में ही डीपीआर भी तैयार हो गई। उन्होंने कहा कि टूरिज्म और इंडस्ट्री ग्रोथ के इंजन हैं। इस मास्टर प्लान में सभी चीजों का ध्यान रखा गया है। सभी लोग इस बात को लेकर खुश थे की आगरा के मास्टर प्लान की जिम्मेदारी आईएएस नागेंद्र प्रताप को मिली हुई है। क्योंकि आगरा और मथुरा में उन्होंने 24 वर्षों तक कई महत्वपूर्ण पदों का कार्य किया है। वह यहां की एक-एक बारीकी को जानते हैं। मंडल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आगरा के लोगों के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है कि यमुना अथॉरिटी ने यहां उनके सपनों की टाउनशिप बसाने जा रहा है।

Previous Post

एत्मादपुर चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए सांसद नवीन जैन ने उठाई मांग, परिवहन मंत्री को लिखा पत्र

Next Post

शिक्षक बनाता था दबाव- मुझे बॉयफ्रेंड बना लो, करता था अश्लील बातें

Related Posts

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

August 1, 2026

आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र में पुलिस ने बंद मकान में संचालित जुए के फड़ पर छापा मारा। मौके से 13 जुआरियों...

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

August 1, 2026

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर...

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

July 31, 2026

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन कोचिंग के नाम पर एक छात्रा को होटल बुलाए जाने का मामला सामने आया...

एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए

एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए

July 31, 2026

आगरा। एफएसडीए ने शुक्रवार को  आटा, मैदा, सूजी, बेसन और दलिया के निर्माण एवं बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठानों की जांच...

सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

July 30, 2026

आगरा। थाना सदर क्षेत्र स्थित आगरा कैंट नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों ने एक महिला रेलकर्मी के सूने घर...

टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

July 30, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट के 23 जुलाई 2026 के आदेश के बाद टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त कर दी...

Next Post
शिक्षक बनाता था दबाव- मुझे बॉयफ्रेंड बना लो, करता था अश्लील बातें

शिक्षक बनाता था दबाव- मुझे बॉयफ्रेंड बना लो, करता था अश्लील बातें

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कस्टडी में हेमरेज-6/ विभागीय जांच हुई शुरू, परिवारीजनों के भी होंगे बयान

कस्टडी में हेमरेज-6/ विभागीय जांच हुई शुरू, परिवारीजनों के भी होंगे बयान

September 19, 2022
महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

May 22, 2026
मनसुखपुरा में सगे भाइयों में चले कुल्हाड़ी और डंडे, 11 घायल

मनसुखपुरा में सगे भाइयों में चले कुल्हाड़ी और डंडे, 11 घायल

January 24, 2025
कुलपति वित्त समिति में बोलीं – यहां शिक्षक हंगामा कराते हैं, चीफ प्रॉक्टर ने दिया इस्तीफा

कुलपति वित्त समिति में बोलीं – यहां शिक्षक हंगामा कराते हैं, चीफ प्रॉक्टर ने दिया इस्तीफा

November 23, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे
  • बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही
  • युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई
  • एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.