• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

कमाई वाली चौकी पाने में इस बार फेल रहे शातिर दरोगा!

November 29, 2021
in Crime

आगरा। देर रात एसएसपी ने 120 दरोगाओं के तबादले किए हैं। इसके बाद महकमे में खलबली मची हुई है। जारी हुई ट्रांसफर सूची को देखकर वह दरोगा बेहद हताश हैं जो अभी तक सेटिंग करके क्रीम वाली चौकियों पर तबादला करा लेते थे और मोटी कमाई करते थे। पहली बार ऐसा देखने को मिला है खेल करने वाले बड़े चेहरों को एक तरीके से साइडलाइन  किया गया है।

दो-तीन महीने पहले शासन से आदेश आया था कि जिन दरोगाओं को एक ही विधानसभा क्षेत्र में दो साल हो गए हैं उनका दूसरी विधानसभा क्षेत्र में तबादला किया जाए। पूर्व एसएसपी के समय में दरोगाओं की सूची तैयार हुई। विशेष सूत्रों की मानें तो शातिर दरोगाओं ने कोठी पर दो चेहरों को फील गुड कराकर अपने मन मुताबिक चौकियों का नाम सूची में डलवा लिया था। ऐसा पहली बार हुआ था कि सूची आने से पहले ही सबको जानकारी हो गई थी कि  तबादला कहां हो रहा है। तत्कालीन एसएसपी को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने सूची को रोक दिया। इधर उनका तबादला होने के बाद सुधीर कुमार सिंह आगरा के एसएसपी बने। सूत्रों की मानें तो वह कई दिनों से सूची तैयार कर रहे थे, उन्हें अपने स्टाफ पर भी भरोसा नहीं था। इसलिए सूची को उन्होंने अपने हाथ से ही तैयार किया। सबसे पहले उन्होंने उन शातिर दरोगाओं के बारे में पता किया जो बड़ा खेल करते हैं। इन सभी को साइड लाइन किया गया। वहीं जो दरोगा मेहनती और काम के जानकार हैं उनकी भी जानकारी की। ट्रांसफर सूची में उन्हें उनके हिसाब से चौकी दी गई हैं। इसलिए मेहनती और सिफारिश नहीं होने वाले दरोगाओं के  चेहरे खिले हुए हैं। अब तक वे सिफारिश नहीं होने और फीलगुड कराने की क्षमता नहीं रखने की वजह से क्रीम वाली चौकी पाने में पीछे रह जाते थे। वहीं अब तक अच्छी चौकियों पर रहे दो दरोगाओं को छोड़कर अन्य के चेहरे उतरे हुए हैं।

Previous Post

दयालबाग में बंद मकान में लाखों की चोरी

Next Post

अधिवक्ता के पिता का एक और हत्यारोपी पकड़ा

Related Posts

आगरा में 100 करोड़ की फ़र्ज़ी जीएसटी बिलिंग से टैक्स चोरी उजागर, तीन गिरफ्तार

आगरा में 100 करोड़ की फ़र्ज़ी जीएसटी बिलिंग से टैक्स चोरी उजागर, तीन गिरफ्तार

May 29, 2026

आगरा। आगरा में फर्जी जीएसटी बिलिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। लोहामंडी थाना पुलिस,...

पेन ड्राइव में शादी की वीडियो की जगह पति के कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक फोटो निकले

पेन ड्राइव में शादी की वीडियो की जगह पति के कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक फोटो निकले

May 29, 2026

आगरा। शादी की वीडियो देखने के लिए पत्नी ने पति से पेन ड्राइव मांगी। पेन ड्राइव में शादी की वीडियो...

एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया खुलासा

एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया खुलासा

May 28, 2026

आगरा। एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक महिला और उसके दो बेटों समेत चार बड़े...

इरादत नगर में सड़क किनारे शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

इरादत नगर में सड़क किनारे शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

May 28, 2026

आगरा। इरादत नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह इनायतपुर सड़वारा मोड़ के पास सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा...

मेरी पत्नी और इंस्पेक्टर के मधुर संबंध चल रहे हैं… मुझे एनकाउंटर की धमकी दी जा रही है, फेसबुक पर युवक की पोस्ट ने मचाई खलबली

मेरी पत्नी और इंस्पेक्टर के मधुर संबंध चल रहे हैं… मुझे एनकाउंटर की धमकी दी जा रही है, फेसबुक पर युवक की पोस्ट ने मचाई खलबली

May 28, 2026

आगरा। कमिश्नरेट में एक पति ने अपनी पत्नी और एक इंस्पेक्टर के बीच में मधुर संबंध होने की फेसबुक पर...

गोकशी में इंस्पेक्टर अछनेरा लाइन हाजिर, घोर लापरवाही पर इंस्पेक्टर लोहामंडी हुए निलंबित

गोकशी में इंस्पेक्टर अछनेरा लाइन हाजिर, घोर लापरवाही पर इंस्पेक्टर लोहामंडी हुए निलंबित

May 27, 2026

आगरा। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने लापरवाही पर लोहामंडी इंस्पेक्टर को निलंबित किया है। वहीं गोकशी के मामले में इंस्पेक्टर...

Next Post

अधिवक्ता के पिता का एक और हत्यारोपी पकड़ा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एसबीआई के बाहर डेढ़ लाख की चोरी का खुलासा

एसबीआई के बाहर डेढ़ लाख की चोरी का खुलासा

April 14, 2026
तेज आवाज में डीजे बजाने पर बारातियों और ग्रामीणों में हुई मारपीट, दूल्हे को पीटा

तेज आवाज में डीजे बजाने पर बारातियों और ग्रामीणों में हुई मारपीट, दूल्हे को पीटा

April 17, 2025
न्यू आगरा में चलती कार में लगी आग

न्यू आगरा में चलती कार में लगी आग

March 25, 2022
फिल्म अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने परिवार साथ किया ताजमहल का दीदार

फिल्म अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने परिवार साथ किया ताजमहल का दीदार

December 17, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ने पति के साथ निहारा ताज
  • मुख्य चुनाव आयुक्त कल आ रहे आगरा में, सुरक्षा के कड़े इंतजामात
  • सीएम ग्रिड्स फेज-2 के तहत 11.73 किलोमीटर मार्गों का 276.60 करोड़ से होगा कायाकल्प
  • आगरा में 100 करोड़ की फ़र्ज़ी जीएसटी बिलिंग से टैक्स चोरी उजागर, तीन गिरफ्तार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.