आगरा। मंटोला में रविवार को जामा मस्जिद में इंतजामिया कमेटी और शहर मुफ्ती के बीच हुए विवाद के बाद कमेटी की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शाही जामा मस्जिद में रविवार को शहर मुफ्ती अब्दुल खुबैब रूमी और इंतजामिया कमेटी के बीच चौपाल लगाने के मुद्दे पर विवाद हो गया था। इंतजामिया कमेटी के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। आरोप है कि शहर मुफ्ती ने धार्मिक बयानबाजी के लिए एक चौपाल बुलाई थी। इसमें बड़ी संख्या में लोगों को बुलाया गया था।मस्जिद इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारी अरशद ने बिना अनुमति सभा करने, गैर कानूनी तरीके से लोगों को एकत्रित करने, गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर मंटोला सत्यदेव शर्मा ने बताया कि थाने में दर्ज हुए मुकदमे में पांच नामजद और 50-60 अज्ञात हैं।











