• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आपने कुलपति की जगह हस्ताक्षर क्यों किए-कार्य परिषद में  सवाल पर  बोले प्रो. तनेजा ‘कुछ त्रुटियां थीं’

आपने कुलपति की जगह हस्ताक्षर क्यों किए-कार्य परिषद में सवाल पर बोले प्रो. तनेजा ‘कुछ त्रुटियां थीं’

कुलपति ने निदेशकों से वैसे ही बने रहने को कहा, सदस्यों ने कर दिया विरोध

November 24, 2022
in administration, Agra, Education, News

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में गुरुवार को कार्यपरिषद की बैठक में पूर्व कुलपति के द्वारा संविदा और आर्यभट्ट पर की गई नियुक्तियों पर मोहर लग गई, जबकि एसटीएफ उनकी जांच कर रही है। दोनों ही मामलों में एक भी सदस्य नहीं बोल सका। बस यह कह दिया गया कि आगे से जो नियुक्ति होंगी वह पारदर्शिता के साथ होंगी। बैठक में सबसे ज्यादा विरोध पूर्व कुलपति द्वारा बनाए गए निदेशक को लेकर हुआ। क्योंकि इसमें आवासीय विंग के शिक्षकों का हित छुपा हुआ था। इस मामले में कुलपति ने पूर्व कुलपति पाठक के द्वारा बनाए गए शिक्षकों को ही निदेशक बने रहने की बात कही, लेकिन सदस्यों ने विरोध किया तो कुलपति को बैकफुट पर आना पड़ा।

गुरुवार को कार्यपरिषद की बैठक थी। यह बैठक सुबह 11:30 बजे से 3:45 बजे तक चली। बैठक में डॉ. अजय त्यागी ने प्रोफेसर अजय तनेजा से पूछा कि आपने मिनट्स पर हस्ताक्षर क्यों कर दिए। इस सवाल पर वह चुप्पी साध गए। डॉ. रोशन लाल ने कहा कि जवाब तो देना पड़ेगा, जवाब दीजिए। इसके बाद प्रोफेसर अजय तनेजा बोले कि मिनिट्स में कुछ त्रुटियां थीं। इसलिए उन्होंने हस्ताक्षर कर दिए।

 डॉ. अजय त्यागी ने प्रोफेसर अजय तनेजा से यह भी पूछा कि पूर्व कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने जो निदेशक बनाए थे क्या वह आपके प्रस्ताव पर बने थे। इस पर प्रोफेसर अजय तनेजा ने कहा कि प्रोफेसर वीके सारस्वत और प्रो. मनु प्रताप सिंह कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक से मिले थे और उन्होंने कहा था कि इस रोटेशन में निदेशक बना दिए जाएं।  इस पर प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर ने कहा कि दुनिया में ऐसा कौन सा अध्यादेश है जहां पर स्थाई शिक्षक को हटाकर संविदा शिक्षक को निदेशक बनाया जाता है। मामले को गर्म होता देखकर कुलपति प्रोफेसर आशु रानी बोलीं प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने जो निदेशक बनाए थे वहीं रहने दिए जाएं क्योंकि एसटीएफ विश्वविद्यालय में जांच कर रही है। सभी सदस्यों ने कुलपति की इस बात का विरोध कर दिया, जिसके बाद निर्णय हुआ कि आईईटी को छोड़कर पदमचंद, केएमआई, आईटीएचएम में जो निदेशक पूर्व में थे वही रहेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हरिचरण लाल कॉलेज में तीन सत्रों के लिए प्रवेश रोक दिए जाएंगे।

डॉ. रोशन लाल ने बैठक में यह भी कहा कि प्रोफेसर विनय कुमार पाठक किसी की सुनते नहीं थे, ना ही एजेंडा देते थे और ना ही किसी की मिनिट्स। वह अपनी मनमानी पर उतारू रहते थे। इधर लंच के दौरान कुलपति प्रो. आशु रानी  ने कहा कि विश्वविद्यालय में मीडिया बहुत हावी है। इस पर एक सदस्य ने कहा कि मैडम यहां पर गलत हो रहा है, तभी तो लिखते हैं। डीईआई के बारे में मीडिया क्यों नहीं लिखता है?  प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा बोले वहां मीडिया को घुसने नहीं दिया जाता। यहां घुसने दिया जाता है। प्रोफेसर अजय तनेजा ने यह भी कहा कि कार्य परिषद की मिनिट्स पर मेरे हस्ताक्षर थे। यह बात भी मीडिया को किसी कार्य परिषद के सदस्य ने ही बताई है।

Previous Post

शाहगंज से गायब मासूम सोशल मीडिया की मदद से वृंदावन में मिला

Next Post

दिल्ली से कार बुक करा कर लाए लुटेरे, ड्राइवर को अछनेरा में फेंक कार लूट ले गए

Related Posts

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

September 15, 2026

आगरा। आगरा जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान को चोरी करने वाले दो चोर पकड़े हैं। इसमें से...

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

September 15, 2026

आगरा। प्रतापपुरा स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को  टैंकर के पास ही पंप के एक हिस्से में चिंगारी...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

September 14, 2026

आगरा। खंदारी के बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों के सामने अब...

सैंया में मेले में गई गायब हुई किशोरी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला

सैंया में मेले में गई गायब हुई किशोरी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला

September 14, 2026

आगरा। सैंया के गांव नदीम में रविवार की शाम मेले से लापता हुई 16 वर्ष की किशोरी कृष्णा का शव...

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।  उनके आने को लेकर...

Next Post
दिल्ली से कार बुक करा कर लाए लुटेरे, ड्राइवर को अछनेरा में फेंक कार लूट ले गए

दिल्ली से कार बुक करा कर लाए लुटेरे, ड्राइवर को अछनेरा में फेंक कार लूट ले गए

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

यमुना मैया की सेहत पर कैमरों से नजर रख रहा नगर निगम

यमुना मैया की सेहत पर कैमरों से नजर रख रहा नगर निगम

June 28, 2024
सदर में साले ने की जीजा की गोली मारकर हत्या

सदर में साले ने की जीजा की गोली मारकर हत्या

March 14, 2023
डोरीलाल जी के पौत्र सौरभ आनंद के निधन की खबर से फैली शोक की लहर

डोरीलाल जी के पौत्र सौरभ आनंद के निधन की खबर से फैली शोक की लहर

December 23, 2024
जेल से रिहा होने के बाद निधि त्रिपाठी का हुआ आगरा में भव्य स्वागत

जेल से रिहा होने के बाद निधि त्रिपाठी का हुआ आगरा में भव्य स्वागत

March 2, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • हमारे प्रेरणास्रोत मूर्धन्य पत्रकार एवं संपादक डोरीलालजी की 38वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्
  • जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.