आगरा। एत्मादुद्दौला थाने की रामबाग चौकी पर तैनात एक सिपाही पर आरोप है कि सिपाही ने जमीन के विवाद में किसी को फोन पर गोली मारने की धमकी दी है। मामले में कमिश्नर से शिकायत हुई है। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने सिपाही का कथित ऑडियो भी शिकायत के साथ भेजा है।
इस संबंध में उन्होंने एक्स पर भी पोस्ट डाली थी। शिकायत में लिखा गया है कि रामबाग चौकी पर तैनात सिपाही ने सिंभावली, हापुड़ निवासी विजय त्यागी को धमकी दी है। 12 सेकेंड का ऑडियो है। जिसमें कथित सिपाही बोल रहा है कि 200 रुपये की गोली आती है। मारने को तैयार है। एक्स पर की पोस्ट के संबंध में आगरा कमिश्नरेट ने जवाब भी दिया है। लिखा है कि इस संबंध में पूर्ण दस्तावेज सहित संबंधित थाने में शिकायत करें। उचित कार्रवाई की जाएगी।
सड़क दुर्घटना में जनहानि होने की दशा में लापरवाह वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने के मंडलायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
आगरा। मंडल में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए मंगलवार को मंडलायुक्त ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मण्डलीय सड़क...











