• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
डीसीपी ने की बिल्डर से पूछताछ, सांसद चाहर बोले जाहिद का पुलिस कराए नार्को

डीसीपी ने की बिल्डर से पूछताछ, सांसद चाहर बोले जाहिद का पुलिस कराए नार्को

सांसद राजकुमार चाहर बोले पुलिस जांच और कार्रवाई के नाम पर दिखावा नहीं करे

February 21, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। जगदीशपुरा जमीन कांड में मुकदमे में नामजद बिल्डर से बुधवार को डीसीपी सिटी ने पूछताछ की। बिल्डर यही बोला कि उनका जमीन से कोई वास्ता नहीं है। पुलिस ने बिल्डर से अपना जवाब लिखित में देने को कहा है। वहीं भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने एक बार फिर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस मोहम्मद जाहिर का नार्को टेस्ट करा ले। सच सामने आ जाएगा। जांच के नाम पर नौटंकी हो रही है। 

बैनारा फैक्ट्री के पास करीब 50 करोड़ की जमीन पर पुलिस ने कब्जा कराया था। वहां रहने वाले पांच लोगों को दो मुकदमों में जेल भेजा गया था। पहले गांजा तस्करी के मुकदमे में तीन लोग जेल भेजे गए थे। उसके बाद दो महिलाओं को शराब तस्करी में जेल भेजा गया था। तत्कालीन डीजीपी से शिकायत के बाद लखनऊ से जांच के लिए टीम भेजी गई थी। सवाल उठने पर पुलिस ने आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में तत्कालीन एसओ जितेंद्र कुमार, बिल्डर, उनका बेटा नामजद थे। 15 अज्ञात लोगों का जिक्र था। इस मामले में एसओ जितेंद्र कुमार, अमित अग्रवाल, पुरुषोत्तम पहलवान को जेल भेजा गया था। बिल्डर और उनके बेटे को कोर्ट से राहत मिल गई थी। विवेचना के दौरान किशोर बघेल का नाम भी सामने आया था। पुलिस ने उसे भी आरोपित बनाया था।
बिल्डर को दूसरी बार जगदीशपुरा थाने बुलाया गया था। वह करीब डेढ़ घंटे जगदीशपुरा थाने में रहे। उन्होंने डीसीपी सिटी को बताया कि पुरुषोत्तम अखाड़े से जुड़ा है। पहलवान है। कुश्ती प्रतियोगिता में उनसे मदद मांगी थी। इस वजह से उससे पहचान है। जिस जमीन पर कब्जे का आरोप है उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। जमीन पर उनका कभी कोई कब्जा नहीं रहा। उन्हें फंसाया गया है। डीसीपी सिटी ने और भी कई सवाल किए मगर जवाब वही मिले जिनसे कोई हल नहीं निकला। डीसीपी सिटी ने बिल्डर से कहा कि अपना लिखित बयान दें।

भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद जाहिर पर निशाना साधा है। सांसद ने पुलिस से कहा है कि सिर्फ जगदीशपुरा कांड ही नहीं कई मामलों में मोहम्मद जाहिर की भूमिका सामने आ रही है। सदर थाने में पुलिस जांच के बाद मोहम्मद जाहिर के खिलाफ दो करोड़ रुपये हड़पने के आरोप में मुकदमा लिखा है। धोखाधड़ी के मुकदमे एसीपी की जांच के बाद लिखे जाते हैं। पुलिस फिर भी मोहम्मद जाहिर को गिरफ्तार करके जेल नहीं भेज रही है। आखिर क्यों। जगदीशपुरा कांड में उसका नार्को टेस्ट होना चाहिए। सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि उन्होंने डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय से फोन पर वार्ता की। उनसे कहा कि जब से मोहम्मद जाहिर चेयरमैन बना है तब से वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का क्या हुआ। इसकी भी जांच होनी चाहिए। उसने कितनी जमीनों के एग्रीमेंट करा रखे हैं। यह भी जांच का एक विषय है। इसकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए। वह इस संबंध में डीजीपी को भी पत्र लिखेंगे। जगदीशपुरा कांड में पुलिस ने सिर्फ एक बार नोटिस देकर मोहम्मद जाहिर को बुलाया। पूछताछ का दिखावा किया। उसके बाद से भूल गई। पुलिस जांच और कार्रवाई के नाम पर दिखावा नहीं करे। उत्तर प्रदेश में योगी राज है। सदर थाने में दर्ज मुकदमे में मोहम्मद जाहिर की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो। 

Previous Post

नाम-धर्म बदल कर युवती को बनाया शिकार

Next Post

एत्मादुद्दौला थाने की रामबाग चौकी पर तैनात एक सिपाही ने दी गोली मारने की धमकी

Related Posts

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

Next Post
एत्मादुद्दौला थाने की रामबाग चौकी पर तैनात एक सिपाही ने दी गोली मारने की धमकी

एत्मादुद्दौला थाने की रामबाग चौकी पर तैनात एक सिपाही ने दी गोली मारने की धमकी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कासिम ने निक्की यादव बनकर की शादी, बाद में कराया धर्म परिवर्तन, गिरफ्तार

कासिम ने निक्की यादव बनकर की शादी, बाद में कराया धर्म परिवर्तन, गिरफ्तार

August 14, 2022
ट्यूशन पढ़कर लौट रही दसवीं की छात्र के साथ अधेड़ ने की छेड़छाड़

ट्यूशन पढ़कर लौट रही दसवीं की छात्र के साथ अधेड़ ने की छेड़छाड़

December 22, 2023
अजीब सफलता : 11 लाख रुपये की गाड़ी की चोरी पुलिस ने एक नंबर प्लेट बरामद करके खोल दी

अजीब सफलता : 11 लाख रुपये की गाड़ी की चोरी पुलिस ने एक नंबर प्लेट बरामद करके खोल दी

February 7, 2024
नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 500 करोड़ से ज्यादा ठगे

नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 500 करोड़ से ज्यादा ठगे

October 28, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा
  • हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा
  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.