• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित क्रिकेट सट्टे के बड़े बुकी अंकुश मंगल ने गुपचुप तरीके से किया समर्पण, पुलिस को पता भी नहीं चला

गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित क्रिकेट सट्टे के बड़े बुकी अंकुश मंगल ने गुपचुप तरीके से किया समर्पण, पुलिस को पता भी नहीं चला

इंस्पेक्टर सिकंदरा कर रहे हैं विवेचना, सितंबर 2023 में कमला नगर थाने में लिखा गया था मुकदमा

July 18, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। कमला नगर थाने में दर्ज हुए गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहे क्रिकेट के सट्टे के बड़े बुकी अंकुश मंगल ने गुपचुप तरीके से कोर्ट में समर्पण कर दिया है। पुलिस को इस बात की भनक भी नहीं लगी। गैंगस्टर के मुकदमे की विवेचना इंस्पेक्टर सिकंदरा कर रहे हैं। अब वह उसके बयान लेने के लिए कोर्ट में जाएंगे।

जगनेर निवासी अंकुश मंगल ने  क्रिकेट, सट्टे और जुए से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। पुलिस उसके खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर एक्ट में संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी कर चुकी है। जून 2022 में पुलिस ने उसे फरीदाबाद से पकड़कर जेल भेजा था। जेल से रिहाई के बाद वह आगरा से बाहर चला गया था। उसके गुर्गे आगरा में ही सट्टे का काम कर रहे थे। सितंबर 2023 में तत्कालीन इंस्पेक्टर कमला नगर आनंद वीर सिंह ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा लिखाया था। अंकुश मंगल को उसमें गैंग लीडर बनाया था। मुकदमे में अंकित गर्ग, रिंकू कुमार सिंघल, अरुण शर्मा, वरुण अग्रवाल, सोनू अग्रवाल को नामजद किया गया था। विवेचना इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा को मिली थी।  तीन आरोपियों ने पूर्व में कोर्ट में समर्पण किया था। अंकुश मंगल के पास 31 मई तक का कोर्ट से स्टे था। दो आरोपियों को अभी कोर्ट से राहत मिली हुई है। उनकी गिरफ्तारी पर रोक है। अंकुश मंगल का स्टे खत्म होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस पकड़ती इससे पहले उसने समर्पण कर दिया।

Previous Post

सीबीसीआईडी जांच में सामने आ रहा जगदीशपुरा जमीनकांड में पुलिस की विवेचना में हुई लीपापोती

Next Post

ताजगंज में पुलिस को देख नाले में कूदकर भागा आटो चालक, घंटों नाला छानती रही पुलिस

Related Posts

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

August 31, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज प्रदेश सरकार की पहल पर अपराइज-2026 का आयोजन  किया गया।  यह कार्यक्रम छात्रों के लिए शार्क...

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश

August 31, 2026

आगरा। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट और एडवाइजरी जारी कर दी है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ....

एत्मादपुर पुलिस के तमंचा पकड़ने की स्टाइल ने उड़वा दी खिल्ली

एत्मादपुर पुलिस के तमंचा पकड़ने की स्टाइल ने उड़वा दी खिल्ली

August 31, 2026

आगरा। अवैध हथियार बरामद करने के बाद पुलिस को अपने गुडवर्क की वाहवाही मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सोशल मीडिया...

रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन

रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन

August 30, 2026

आगरा। रक्षाबंधन पर टोरेंट पावर  के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल...

मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत

मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत

August 30, 2026

आगरा। सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 में मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत हो गई।...

राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर बोला हमला

राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर बोला हमला

August 30, 2026

आगरा। पावर लिफ्टिंग की राष्ट्रीय खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर चाकू से हमला बोल दिया। इसका वीडियो सोशल...

Next Post
ताजगंज में पुलिस को देख नाले में कूदकर भागा आटो चालक, घंटों नाला छानती रही पुलिस

ताजगंज में पुलिस को देख नाले में कूदकर भागा आटो चालक, घंटों नाला छानती रही पुलिस

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हापुड़ में हुई घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया अधिवक्ताओं को समर्थन

हापुड़ में हुई घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया अधिवक्ताओं को समर्थन

September 13, 2023
आगरा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, मानव श्रृंखला बनाई

आगरा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, मानव श्रृंखला बनाई

September 8, 2023
29 अक्टूबर से  हैदराबाद सहित अन्य कई शहरों के लिए फ्लाइट का संचालन होगा शुरू

29 अक्टूबर से  हैदराबाद सहित अन्य कई शहरों के लिए फ्लाइट का संचालन होगा शुरू

July 27, 2024
झारखंड की आईएएस पूजा सिंघल के सीए के घर 25 करोड़ कैश मिले, गिनने के लिए मशीनें लाई गईं

झारखंड की आईएएस पूजा सिंघल के सीए के घर 25 करोड़ कैश मिले, गिनने के लिए मशीनें लाई गईं

May 6, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल
  • स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश
  • एत्मादपुर पुलिस के तमंचा पकड़ने की स्टाइल ने उड़वा दी खिल्ली
  • रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.