• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अगले दो ढाई साल में भारत दुनिया के टॉप थ्री देश में होगा: राजनाथ सिंह

अगले दो ढाई साल में भारत दुनिया के टॉप थ्री देश में होगा: राजनाथ सिंह

माध्यमिक शिक्षक संघ के 57वें राज्य सम्मेलन में पहुंचे रक्षा मंत्री

January 7, 2025
in Agra, Education, National, Politics

आगरा। भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में 11वें से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। अगले दो ढाई साल में भारत दुनिया के टॉप थ्री देश में शामिल हो जाएगा। यह भारत सरकार और सभी देशवासियों के सहयोग से संभव होगा। आज अपना देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है। यह कहना था रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का। 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के 57वें राज्य सम्मेलन में मुफीद-ए-आम इंटर कॉलेज में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को पहुंचे।  उन्होंने कहा कि आज भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बहुत गंभीरता से लिया जाता है। 

राजनीति में कथनी और करनी में अंतर

रक्षा मंत्री ने कहा, कि राजनीतिक क्षेत्र में रहकर किसी को गुमराह नहीं करना चाहिए। भारत की राजनीति में कथनी−करनी में अंतर से भरोसा कम हुआ है, हमने संभल कर काम किया। कहा, कि आश्वासन नहीं देता प्रयास करता हूं। वैज्ञानिकों के बाद आपसे मिलने आया हूं। शिक्षकों की भूमिका बताने की आवश्यकता नहीं, श्रीकृष्ण भी शिक्षक थे। राजनीति में आने से पहले मैं शिक्षक था। भले अब शिक्षक नहीं, पढ़ाने का क्रम टूटा है, लेकिन पढ़ाई जारी है।

शिक्षक अभी छवि, साख बनाकर रखें, धन से साख नहीं बढ़ती, काम से बनती है

शिक्षक की विशेषता समझता हूं और उसके तत्वों को अब भी नहीं छोड़ा है। उस समय जब शिक्षा मंत्री था तो मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला। शिक्षकों ने मांग की, तो छह महीने में मांगें पूरी की, कोई अहसान नहीं था, अपना हक था वो दिया, दिया जाना था। पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, कि संगठन की कुशलता देखने लायक थी, क्या हनक थी। माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षक अपनी चर्चा से विधान परिषद की चर्चा बदल देते थे। रक्षा मंत्री बोले, ओम प्रकाश शर्मा को याद कर भावुक हो रहा हूं, उनका संगठन के प्रति समर्पण अद्भुत था। आने वाली पीढ़ियों में बदलाव लाने का काम शिक्षक ही करता है। गुरु को कुम्हार, शिष्य को कुम्भ कहा गया है। शिक्षक अभी छवि, साख बनाकर रखें, धन से साख नहीं बढ़ती, काम से बनती है। उसे बनाकर रखें जिसे ऊंचा स्थान देते हैं तो जिम्मेदारी बढ़ जाती है। यदि राजनीतिक शक्ति है तो बड़ी जिम्मेदारी भी है।

शिक्षकों के साथ लिया राष्ट्र निर्माण के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने का संकल्प

रक्षा मंत्री के साथ केंद्रीय पंचायत राज राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल, शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक मुकेश शर्मा मौजूद थे। रक्षा मंत्री ने शिक्षकों के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा, कि जब मुख्यमंत्री था तब आखिरी बार सम्मेलन में आया था। पहली बार लंबे समय बाद परिवार से मिल रहा हूं।

सूचना देने और शिक्षित करने में बहुत अंतर है

राजनाथ सिंह ने कहा, कि सूचनाएं तुरंत मिल रही हैं एक क्लिक में, लेकिन सूचना देने और शिक्षित करने में बहुत अंतर है। सही विकल्प का चयन विवेक से होता है, जो शिक्षक पैदा करता है। पंडित दीन दयाल कहते थे कि बच्चों के व्यक्तित्व का समग्र विकास करना होगा, तन मन बुद्धि और आत्मा की आवश्यक्तायें और भूख शांत नहीं करेंगे तो सुखी नहीं होंगे। आत्मा जितनी बड़ी होगी, सुख आंनद की मात्रा बढ़ जाती है। आप किसी बच्चे का भविष्य बनाते है तो राष्ट्र का भविष्य बनाते हैं और उम्मीद है आप अपनी जिम्मेदारी अवश्य निभाएंगे। ज्ञान और विज्ञान में हम पारंगत हों लेकिन अपनी सांस्कृतिक विरासत व परम्परा से कटेंगे नहीं। यदि शिक्षकों को अपनी मांगों के लिए लड़ना पड़े तो अच्छा नहीं।

फैसला उत्तर प्रदेश की सरकार लेगी

रक्षा मंत्री ने कहा, कि जो जानकारी दी है, उसके साथ मुख्यमंत्री से मिलिए, यदि तर्कसंगत मांग है तो विचार अवश्य होगा, फैसला उप्र सरकार को लेना है। लेकिन मैं भी योगी से मिलकर बोलूंगा । जायज है तो योगी अवश्य पूरी करेंगे। नकल विरोधी कानून दो बार कैबिनेट से वापस हुआ, बच्चों को जेल नहीं भेजना था, लेकिन सख्त कदम उठाने थे। मैं नुकसान उठाने को तैयार था, देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री का सांसद राजकुमार चाहर सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। वह राज्यसभा सांसद नवीन जैन के आवास पर भी पहुंचे।

एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए सांसद राजकुमार चाहर।
Previous Post

शिवाजी म्यूजियम का 6 महीने में करें कार्य पूरा: जयवीर सिंह

Next Post

ताज महोत्सव की अधूरी तैयारियों को लेकर कमिश्नर हुईं नाराज

Related Posts

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

April 29, 2026

आगरा। आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। कालिंदी विहार इलाके में...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

April 28, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दसवीं के छात्र विश्वजीत मल्होत्रा के साथ मारपीट कर तीन दांत तोड़े जाने...

छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

April 28, 2026

आगरा। मंगलवार को छावनी परिषद कार्यालय में छावनी परिषद बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी...

पुष्पांजलि हाइट्स में बहुमंजिला इमारत के बंद फ्लैट में लगी आग

पुष्पांजलि हाइट्स में बहुमंजिला इमारत के बंद फ्लैट में लगी आग

April 28, 2026

आगरा। दयालबाग स्थित पुष्पांजलि हाइट्स में मंगलवार शाम बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट से घना धुआं उठता दिखाई दिया। देखते...

बाह में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पकड़ा 990 लीटर मिलावटी तेल

बाह में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पकड़ा 990 लीटर मिलावटी तेल

April 27, 2026

आगरा। बाह क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 990 लीटर संदिग्ध खाद्य तेल पकड़ा है। नमूने जांच...

Next Post
ताज महोत्सव की अधूरी तैयारियों को लेकर कमिश्नर हुईं नाराज

ताज महोत्सव की अधूरी तैयारियों को लेकर कमिश्नर हुईं नाराज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

डकैती और हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा

डकैती और हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा

April 12, 2024
खाने में देरी होने पर दरोगा ने पानी की बोतल व गिलास फेंके, लाइन हाजिर

खाने में देरी होने पर दरोगा ने पानी की बोतल व गिलास फेंके, लाइन हाजिर

October 25, 2023
खेरागढ़ में शहीद के घर पर पहुंचे लोकदल के मुखिया जयन्त चौधरी

खेरागढ़ में शहीद के घर पर पहुंचे लोकदल के मुखिया जयन्त चौधरी

September 21, 2022
कोतवाली में रील बनाने के चक्कर में युवक की गर्दन कटी

कोतवाली में रील बनाने के चक्कर में युवक की गर्दन कटी

October 19, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी
  • डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज
  • छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.