आगरा। पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा हमला करने के बाद ताजगंज के कुछ होटलों में ‘पाकिस्तानी नाट अलाउड’ के पोस्टर लगाए गए हैं। हालांकि होटलों में विदेशी पर्यटकों के रुकने पर संचालकों को 24 घंटे के अंदर संबंधित थाना क्षेत्र व एलआइयू को सी फार्म भेजना होता है।
ताजगंज स्थित होटल सिद्धार्थ व लकी गेस्ट हाउस में ‘पाकिस्तानी नाट अलाउड’ के पोस्टर लगाए गए हैं। होटल के गेट व रिसेप्शन पर यह पोस्टर लगाए गए हैं। होटल सिद्धार्थ के सिद्धार्थ अरोड़ा ने बताया कि पाकिस्तानी पर्यटकों को हम पहले से ही कमरे नहीं देते हैं। पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाए जाने के बाद होटल में पाकिस्तानी पर्यटकों का प्रवेश निषिद्ध होने के पोस्टर लगाए हैं।











