• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
उटंगन नदी में सुबह से सात लोगों की तलाश जारी, शाम 6:45 तक नहीं लगा कोई सुराग

उटंगन नदी में सुबह से सात लोगों की तलाश जारी, शाम 6:45 तक नहीं लगा कोई सुराग

सेना की 50 पैरा फील्ड यूनिट के 411 पैरा फील्ड यूनिट के 19 सदस्य ऑपरेशन में जुटे

October 4, 2025
in administration, Agra, disaster

आगरा। उटंगन नदी में डूबने वाले 13 लोगों में से सात लोग शनिवार शाम तक भी नहीं मिले हैं। ग्रामीणों को बड़ी उम्मीद थी कि शनिवार को गायब लोग मिल जाएंगे, लेकिन शाम 6:45 बजे तक उनकी उम्मीद टूटी हुई थी। हालांकि  एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ सेना भी शनिवार सुबह से सभी की खोज में लगी हुई है। पानी का बहाव एक तरफ से कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नदी में पानी का बहाव रोकने के लिए अस्थाई बांध बनवाकर पानी को निकलवाया जा रहा है। इसके लिए मिट्टी से भरे कट्टे लगाए जा रहे हैं। मिट्टी भी डाली जा रही है, जिससे पानी का बहाव एक तरफ से कम हो जाए। जेसीबी से भी पानी निकाला जा रहा है।

शनिवार सुबह से ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ सेना भी मोर्चा संभाले नजर आई।

मिट्टी डालकर पानी को आगे जाने से रोकती हुई नदी के अंदर जेसीबी।

सुबह से ही भारी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुट गई।

मौके पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया भी सुबह 7:00 बजे ही मौके पर पहुंच गए और शाम तक लोगों के बीच में बैठे रहे। वह लोगों को जानकारी देते रहे। पुलिस और प्रशासन पूरी तरीके से मदद करने में जुटा हुआ है।  सेना की 50 पैरा फील्ड यूनिट के 411 पैरा फील्ड यूनिट के 19 सदस्य ऑपरेशन कर रहे हैं। सात जवान ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर नदी में तलाश कर रहे हैं। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल बचाव कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ रहा।

मौके पर मौजूद जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी।

पांच लोगों के मिल चुके हैं शव

बता दें कि हादसे में कुसियापुर गांव के पांच परिवारों ने अपने चिराग खो दिए हैं, वहीं अन्य डूबे हुए युवकों की तलाश जारी है। हर घर से रोने-बिलखने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। पुरुष स्तब्ध खामोशी में आंखें नम किए हुए हैं। बच्चों की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। गांव के बुजुर्गों का कहना था कि ऐसा हादसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। गांव के लोग लोग एक-दूसरे को ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे थे। मगर, किसी के पास सांत्वना के शब्द नहीं थे। चारों ओर सिर्फ आंसुओं और दर्द की नदी बह रही है। शनिवार को गांव में किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला।

Previous Post

खेरागढ़ में लाशों पर राजनीति करने में ‘नेताजी’ को क्यों नहीं आई शर्म? खेला खेल लेकिन हो गए फेल

Next Post

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाटय ‘जाणता राजा’ का शो हुआ शुरू

Related Posts

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

April 30, 2026

आगरा। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और कथित राजद्रोह...

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

April 30, 2026

आगरा। न्यू आगरा थाने में खड़ा विशाल वृक्ष कटवाने का मामला सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी में पहुंच गया है। यह...

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

April 29, 2026

आगरा। आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। कालिंदी विहार इलाके में...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

April 28, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दसवीं के छात्र विश्वजीत मल्होत्रा के साथ मारपीट कर तीन दांत तोड़े जाने...

छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

April 28, 2026

आगरा। मंगलवार को छावनी परिषद कार्यालय में छावनी परिषद बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी...

Next Post
छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाटय ‘जाणता राजा’ का शो हुआ शुरू

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाटय 'जाणता राजा' का शो हुआ शुरू

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मंटोला हत्याकाण्ड : मृतक आरिब के परिजनों से मिले सपाई, मुआवजे की उठाई मांग

मंटोला हत्याकाण्ड : मृतक आरिब के परिजनों से मिले सपाई, मुआवजे की उठाई मांग

March 1, 2023
हत्या में वांछित अभियुक्तों से पुलिस की मुठभेड़

हत्या में वांछित अभियुक्तों से पुलिस की मुठभेड़

May 22, 2025
अभिनेत्री पूजा बत्रा ने पति के साथ किया ताज का दीदार

अभिनेत्री पूजा बत्रा ने पति के साथ किया ताज का दीदार

October 8, 2022
कोर्ट परिसर में अधिवक्ता के सीने में हुआ तेज दर्द जमीन पर गिर पड़े, उपचार के दौरान मौत

कोर्ट परिसर में अधिवक्ता के सीने में हुआ तेज दर्द जमीन पर गिर पड़े, उपचार के दौरान मौत

October 13, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी
  • दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय
  • कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी
  • डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.