आगरा। शाहजहां गार्डन के पास से अपहरण होने वाली चार साल की बच्ची को आगरा पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है। बच्ची को खोजने को दस टीमें लगाई गई थीं।
पुरानी मंडी के रहने वाले मोनू की चार साल की बेटी बुधवार दोपहर में अपने दादा के साथ शाहजहां गार्डन में खेलने गई थी। वह खेलते खेलते कही चली गई। सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें एक युवक उसे हाथ पकड़कर ले जाते दिखा। परिजन ताजगंज थाने गए तो वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद लोगों ने थाना घेर लिया। पुलिस बैकफुट पर आई और मुकदमा दर्ज किया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि 10 टीमों को बच्ची की बरामदगी के लिए लगाया गया था। आज सफलता मिल गई।











