• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा में बैंकों की हड़ताल से कामकाज ठप,पांच दिन के कार्य सप्ताह की मांग पर बैंककर्मी अड़े

आगरा में बैंकों की हड़ताल से कामकाज ठप,पांच दिन के कार्य सप्ताह की मांग पर बैंककर्मी अड़े

हड़ताल की जानकारी न होने के कारण कई ग्राहक बैंक शाखाओं में पहुंचे

January 27, 2026
in administration, Agra, Business

आगरा। राष्ट्रीयकृत बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। पांच दिन के कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। बैंक बंद रहने से ग्राहक परेशान हुए और करोड़ों रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ।

मंगलवार को राष्ट्रीयकृत बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर की गई इस हड़ताल के चलते शहर के सभी राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहे।  हड़ताल से पहले और हड़ताल के दौरान बैंक कर्मचारियों ने SBI, केनरा बैंक सहित विभिन्न बैंकों के आंचलिक कार्यालयों और शाखाओं के बाहर धरना दिया। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर एकजुटता दिखा रहे हैं। यूनियन नेताओं ने कहा कि बैंककर्मी लंबे समय से पांच दिन के कार्य सप्ताह की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।हड़ताल की जानकारी न होने के कारण कई ग्राहक सुबह बैंक शाखाओं में पहुंचे, लेकिन ताले लटके देखकर निराश होकर लौटना पड़ा। बुजुर्गों, पेंशनधारकों और छोटे कारोबारियों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। हालांकि एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहीं, लेकिन शाखाओं से जुड़ा कार्य प्रभावित होने से लोगों को विकल्प सीमित नजर आए। बैंकों के बंद रहने से शहर में करोड़ों रुपये के कारोबार पर असर पड़ा। व्यापारियों का कहना है कि चेक क्लीयरेंस, नकद लेन-देन और ऋण से जुड़े कार्य रुकने से दैनिक व्यापार प्रभावित हुआ। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार ने बैंककर्मियों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। 

Previous Post

जिसको समझा मददगार वह निकला हत्यारा, मिंकी को खोजने का नाटक भी किया, गुमशुदगी दर्ज कराने थाने में भी गया

Next Post

लोहामंडी में बैंक से रुपये निकालकर बाहर निकली महिला के एक लाख चोरी

Related Posts

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

September 12, 2026

आगरा। गुजरात में 6 साल पहले सोना लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को एसटीएफ और गुजरात पुलिस...

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

September 12, 2026

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम पोखर में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता...

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

September 12, 2026

आगरा। शनिवार सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड में एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी मौके पर...

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

Next Post
लोहामंडी में बैंक से रुपये निकालकर बाहर निकली महिला के एक लाख चोरी

लोहामंडी में बैंक से रुपये निकालकर बाहर निकली महिला के एक लाख चोरी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नाई की मंडी पुलिस ने फुटवियर शोरूम में हुई 11 लाख रुपये की चोरी का किया खुलासा

नाई की मंडी पुलिस ने फुटवियर शोरूम में हुई 11 लाख रुपये की चोरी का किया खुलासा

February 7, 2026
पुरानी रंजिश के चलते छत पर सो रहे चार लोगों पर पड़ोसी ने फेंका तेजाब

पुरानी रंजिश के चलते छत पर सो रहे चार लोगों पर पड़ोसी ने फेंका तेजाब

May 9, 2022
हरीपर्वत में एक होटल में सजी हुई थी जुए की महफिल

हरीपर्वत में एक होटल में सजी हुई थी जुए की महफिल

June 14, 2022
आंगनबाड़ी भर्ती इंटरव्यू में शादी के परिधान में इंटरव्यू देने पहुंचे दूल्हा दुल्हन

आंगनबाड़ी भर्ती इंटरव्यू में शादी के परिधान में इंटरव्यू देने पहुंचे दूल्हा दुल्हन

February 22, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया
  • सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत
  • पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना
  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.