• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लोहामंडी में बैंक से रुपये निकालकर बाहर निकली महिला के एक लाख चोरी

लोहामंडी में बैंक से रुपये निकालकर बाहर निकली महिला के एक लाख चोरी

January 27, 2026
in Agra, Crime

आगरा। लोहामंडी थाना क्षेत्र में सेंट्रल बैंक से रुपये निकालकर बाहर निकली एक महिला से एक लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली गई। वारदात इतनी शातिर तरीके से अंजाम दी गई कि पीड़िता को तब तक भनक नहीं लगी, जब तक वह बाइक स्टार्ट कर आगे नहीं बढ़ी।

पीड़िता ने सेंट्रल बैंक की शाखा से एक लाख रुपये नकद निकाले थे और उन्हें अपने बैग में रखकर बाहर निकली। इसी दौरान चार महिलाओं ने उसे घेर लिया। भीड़ का फायदा उठाते हुए महिला चोरों ने सटकर चलते हुए बैग की चेन खोल दी और उसमें रखी पूरी नगदी निकाल ली। महिला बैंक से बाहर आकर अपनी बाइक स्टार्ट करने लगी, तभी उसे कुछ संदेह हुआ। जब उसने बैग चेक किया तो उसमें रखे एक लाख रुपये गायब मिले। पीड़िता के होश उड़ गए और उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लोहामंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को आशंका है कि यह वारदात किसी संगठित महिला चोर गिरोह द्वारा की गई है, जो पहले से रेकी कर बैंक से निकलने वाले ग्राहकों को निशाना बनाता है। लोहामंडी थाने में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही पुलिस ने आम लोगों से बैंक से रुपये निकालते समय सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Previous Post

आगरा में बैंकों की हड़ताल से कामकाज ठप,पांच दिन के कार्य सप्ताह की मांग पर बैंककर्मी अड़े

Next Post

यूजीसी समानता नियमों के विरोध में पूर्व पार्षद ने प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखा

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
यूजीसी समानता नियमों के विरोध में पूर्व पार्षद ने प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखा

यूजीसी समानता नियमों के विरोध में पूर्व पार्षद ने प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पुजारी की हत्या से फैली सनसनी

पुजारी की हत्या से फैली सनसनी

January 3, 2023
अभिनेत्री पूजा बत्रा ने पति के साथ किया ताज का दीदार

अभिनेत्री पूजा बत्रा ने पति के साथ किया ताज का दीदार

October 8, 2022

लुटेरा बोला मोबाइल लूटने में मेहनत करनी पड़ती है, रिस्क भी होता है

November 19, 2021
शराब के नशे में आपस में भिड़ बैठे दोस्त, सुबह हुई एक की मौत

शराब के नशे में आपस में भिड़ बैठे दोस्त, सुबह हुई एक की मौत

April 8, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.