• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नाबालिग को थर्ड डिग्री देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होने से कुशवाहा समाज बड़े आंदोलन की तैयारी में

नाबालिग को थर्ड डिग्री देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होने से कुशवाहा समाज बड़े आंदोलन की तैयारी में

बुधवार को समाज की हुई बैठक, अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं होने से हैरान

January 7, 2026
in administration, Agra, Crime, Cultural, Police

आगरा। जीवन मंडी पुलिस चौकी में नाबालिग को थर्ड डिग्री दिए जाने के मामले में अभी तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होने से कुशवाहा समाज आक्रोशित है। डीसीपी सिटी को ज्ञापन देकर अल्टीमेटम दिया गया है कि अगर जल्द मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा। 

बता दें कि जीवनी मंडी पुलिस चौकी पर नाबालिग नरेंद्र कुशवाहा को थर्ड डिग्री दी गई। आरोप है दो डंडे उसके तलवों पर तोड़ दिए गए। इसके साथ ही 1800 रुपए भी लूट लिए। मामले में चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है और इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर। मामला मुख्यमंत्री तक भी पहुंच गया है।  इधर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होने से कुशवाहा समाज की एक बैठक बुधवार को हुई। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र कुशवाह ने आरोप लगाया कि जीवनी मंडी चौकी के चौकी इंचार्ज और सहयोगी पुलिसकर्मियों ने निर्दोष नाबालिग नरेंद्र कुशवाह को हिरासत में लेकर उसके साथ बर्बर और अमानवीय व्यवहार किया। पीड़ित के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।  राजेंद्र कुशवाह ने कहा कि किशोर किसी भी अपराध में संलिप्त नहीं था, इसके बावजूद उसके साथ क्रूरता की गई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने धमकी देते हुए उसकी जेब से 1800 रुपये नकद और मोबाइल फोन भी जबरन छीन लिया। घटना के दिन ही समाज के लोगों ने जीवनी मंडी चौकी पर धरना-प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। इस कथित पुलिसिया बर्बरता को लेकर आगरा में व्यापक रोष देखा जा रहा है। कुशवाह समाज का कहना है कि यदि शीघ्र ही दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो ओबीसी इकलाब सेना आंदोलन का रास्ता अपनाने को विवश होगी। समाज ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और पीड़ित नाबालिग को न्याय दिलाने की मांग की है।

Previous Post

सांसद नवीन जैन ने रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस का नाम बदलवाया, अब ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’

Next Post

समलैंगिक संबंध और पैसों के विवाद में मुंबई के कपड़ा व्यापारी ने रची फर्जी अपहरण की साजिश

Related Posts

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

October 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में शुक्रवार को मतदान है। आज शाम को...

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

October 21, 2026

आगरा। रकाबगंज में ललित की मौत के मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल...

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

October 21, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेड़ी बगिया पर घर में सहेली को रखने का विरोध कर रहे भाई ने...

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

October 20, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ के दौरान व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी की हाथों से सोने की...

मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, आगरा में भी किया था 24 घंटे स्टे

मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, आगरा में भी किया था 24 घंटे स्टे

October 20, 2026

आगरा। कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार कर...

कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी

कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी

October 19, 2026

आगरा। भरोसा जीतकर पहले 15 लाख रुपये उधार लिए, फिर रकम लौटाने से बचने के लिए पुलिस के नाम पर...

Next Post
समलैंगिक संबंध और पैसों के विवाद में मुंबई के कपड़ा व्यापारी ने रची फर्जी अपहरण की साजिश

समलैंगिक संबंध और पैसों के विवाद में मुंबई के कपड़ा व्यापारी ने रची फर्जी अपहरण की साजिश

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्माउद्दौला में पुलिस की चोरों से हुई मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

एत्माउद्दौला में पुलिस की चोरों से हुई मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

January 18, 2025
युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

October 17, 2026
टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

July 30, 2026
शिल्पग्राम में बॉलीवुड सिंगर मधुश्री भट्टाचार्य के गीतों पर झूम रहे सभी

शिल्पग्राम में बॉलीवुड सिंगर मधुश्री भट्टाचार्य के गीतों पर झूम रहे सभी

February 19, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी
  • ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग
  • सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली
  • जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.